Google Analytics Meta Pixel ग्राम सुर्रा में चल रही लकड़ी की अवैध कटाई - Ekhabri.com

ग्राम सुर्रा में चल रही लकड़ी की अवैध कटाई

अफसर नहीं दे रहे ध्यान
गुरुर। ब्लाक के ग्राम सुर्रा में इन दिनों लकड़ी की अवैध कटाई जोरों पर चल रही है। हरियाली पर बेदम कुल्हाड़ी मारी जा रही है। क्षेत्र में खासतौर से मिलने वाले कहुआ व अन्य इमारती लकडिय़ों को लकड़ी तस्कर निशाना बना रहे हैं। भोले-भाले किसानों को बहला कर खेतों की लकडिय़ों को औने पौने दाम में खरीदकर कटवा रहे हैं। विगत लगभग 2 सप्ताह से यहां 24 घंटे लकड़ी की कटाई जारी है। जिससे खेतों में हरियाली नष्ट हो रही है। किसानों को चंद पैसों का लालच देकर बाहर के लकड़ी तस्कर यहां पर आ रहे हैं। टॉल के अलावा बाहर तक यहां की लकडिय़ों की खेप सप्लाई हो रही है जो जांच का विषय है। बिना किसी अनुमति के बदस्तूर ठेकेदारों द्वारा कटाई करवाई जा रही है। इस परिस्थिति को देखकर जन आक्रोश पनपने लगा है। मामले की जानकारी वन विभाग और राजस्व विभाग के अफसरों को दी गई है। लेकिन अब तक किसी के द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। जिसके चलते लकड़ी तस्कर द्वारा खुलेआम लकड़ी का परिवहन किया जा रहा है। ईमारती लकड़ी कटवाने के लिए विशेष अनुमति की जरूरत पड़ती है। वन विभाग व राजस्व विभाग को भी निगरानी करनी पड़ती है, लेकिन यहां कुछ नहीं हो रहा है। जो भी आ रहे हैं लकड़ी काटकर जा रहे हैं। दिन हो या रात लकड़ी की तस्करी यहां थम नहीं रही है। नतीजा माफिया नियम को ठेंगा दिखाते हुए अपने मंसूबों में कामयाब हो रहे हैं।
कार्रवाई ना होने से ग्रामीण नाराज
संबंधित विभाग के अफसरों और कर्मचारियों द्वारा इस मामले में कार्यवाही ना होने से ग्रामीण नाराज हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वह दूर दिन दूर नहीं जब खेतों से हरियाली गायब हो जाएगी। खेत के मेड़ पर बड़े बुजुर्गों द्वारा वर्षों से लगाए गए पेड़ जो आज लोगों को छाया देते हैं लेकिन कुछ किसान ऐसे हैं जो चंद पैसों में आकर औने पौने दाम में उन पेड़ों को बेच देते हैं जिन्हें फिर लकड़ी तस्कर अपने हिसाब से आरा मशीनों से कटवा कर दिन हो या रात गाडिय़ों में परिवहन कर उन्हें ठिकाने लगा रहे हैं।
मामले की जानकारी आई थी: रेंजर
रेंजर श्री साहू ने कहा कि मामले की जानकारी ग्रामीणों से मिली थी। हमने कहा कि वह क्षेत्र मैदानी इलाका है। वन विभाग के क्षेत्र में भी नहीं आता है। अवैध तरीके से कटाई हो रही है और तो नियम अनुसार की जाएगी। ग्रामीणों से हमने कहा है कि लकड़ी कटाई व परिवहन की अनुमति है या नहीं पहले पता कर लीजिए।
एसडीएम ने कहा जांच करवा लेते हैं
वहीं मामले में एसडीएम रश्मि वर्मा ने कहा कि आप के माध्यम से इसकी जानकारी मिल रही है। मुझे अब तक जानकारी नहीं मिली थी। मामले की जांच करवा लेती हूं। सच्चाई क्या है पता चल जाएगी। अगर अवैध कटाई हो रही है तो कार्रवाई होगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

नवा रायपुर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का शुभारंभ

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...

रायपुर में अभियंता दिवस की तैयारी पूरी, विश्वेश्वरैया प्रतिमा पर होगा आयोजन

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित पीडब्ल्यूडी चौक के समीप उनकी प्रतिमा स्थल पर सुबह...

रायपुर में नई पहल, मरीन ड्राइव पर मुफ्त पढ़ने की खास सुविधा

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...

चक्रधर समारोह बना रायगढ़ की सांस्कृतिक पहचान, राज्यपाल ने किया शुभारंभ

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। संगीत, नृत्य और कला की समृद्ध परंपरा से जुड़ी रायगढ़ की धरती पर 41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह-2026 का सोमवार को भव्य शुभारंभ हुआ। राज्यपाल रमेन डेका ने महाराजा चक्रधर सिंह के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का...

कवर्धा मेडिकल कॉलेज में पहले बैच की पढ़ाई शुरू, छात्रों ने साझा किए संघर्ष

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...

महतारी वंदन योजना से बदली लोकेश्वरी की जिंदगी, बढ़ा आत्मनिर्भरता का भरोसा

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के लिए आर्थिक स्थिरता और आत्मविश्वास का आधार बन रही हैं। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में सहयोग देने के उद्देश्य से संचालित महतारी...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *