सूरजपुर के ग्राम तिलसिंवा के गौठान की शासकीय भूमि पर कुछ लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा है। गोठान की भूमि को कब्जे से मुक्त करवाने की मांग को लेकर सरपंच और पंचों के साथ भारी संख्या में ग्रामीण कलेक्टर चेंबर के सामने धरने पर बैठ गए।
पिछले कई वर्षों से ग्राम पंचायत तिलसिंवा के शासकीय भूमि पर करीब 17 परिवार बाहर से आकर अपना घर बनाकर निवासरत हैं। ग्रामीण प्रशासन से इनकी बेदखली की कार्रवाई करने की मांग कर रहे थे। प्रशासन ने अवैध कब्जाधारियों को चेतावनी जारी कर भूमि खाली करने के लिए समय दिया था। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच लड़ाई हो गई। इस दौरान दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले थे। इस लड़ाई में एक दर्जन से ज्यादा लोगों को चोटें आई थी। दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने 15 लोगों पर मामला दर्ज किया था।
आज बड़ी संख्या में सरपंच, पंच सहित ग्रामीण कलेक्टर चेंबर के बाहर धरने पर बैठ गए और बेदखली की कार्रवाई करने की मांग करने लगे। उन्होंने कलेक्टर से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। साथ ही प्रशासन को अल्टीमेटम दिया है कि अगर 5 दिवस के अंदर प्रशासन बेदखली की कार्यवाही नहीं करता है तो सरपंच सहित समस्त पंचों द्वारा कलेक्टर को सामूहिक इस्तीफा सौंपा जाएगा।
इस संबंध में प्रशासन ने बताया कि जो परिवार उस भूमि पर काबिज हैं वे काफी वर्षों से वहां रह रहे हैं। बड़ी संख्या में लोगों को व्यस्थापित करने की प्रक्रिया में समय लगता है। जल्द ही काबिज परिवारों को कहीं पर व्यस्थापित कर उस भूमि को अतिक्रमण मुक्त करा दिया जाएगा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
May 12, 2026 /
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड के कछार गांव निवासी किसान महेश कश्यप आज आधुनिक खेती के जरिए सफलता की नई मिसाल बन गए हैं। कभी पारंपरिक खेती में बढ़ती लागत और कम मुनाफे से जूझ...
By User 6 /
May 13, 2026 /
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 04 खपरी में मंगलवार को गैस सिलेंडर ब्लास्ट की दर्दनाक घटना सामने आई। इस भीषण हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौके पर...
By User 6 /
May 12, 2026 /
रायपुर, 12 मई 2026।अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस के अवसर पर राज्य सरकार ने नर्सिंग संवर्ग के सम्मान में बड़ा निर्णय लिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने नर्सिंग पदनामों में बदलाव की घोषणा करते हुए बताया कि अब “नर्सिंग सिस्टर”...
By User 6 /
May 12, 2026 /
वडोदरा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने और जरूरत न होने पर सोने की खरीद टालने की अपील की है। गुजरात के वडोदरा में संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि...
By User 6 /
May 16, 2026 /
CG News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये की साइबर ठगी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड अधिकारी और डॉक्टर से 1.67 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय साइबर गिरोह...
By User 6 /
May 12, 2026 /
देश : महत्वपूर्ण मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 को लेकर बड़ा और चौंकाने वाला निर्णय सामने आया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने पेपर लीक के गंभीर आरोपों के बाद परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया है। इस कदम...
By Reporter 5 /
May 13, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें बम बनाने से जुड़े मामले में रायपुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान विनय देवांगन के रूप में की गई है. मामला खमतराई...
By User 6 /
May 12, 2026 /
भोपाल : राजधानी भोपाल में एक अलग ही तस्वीर देखने को मिली, जब पारंपरिक वीआईपी काफिलों की जगह सादगी और जिम्मेदारी का संदेश सामने आया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेट्रोल-डीजल कम उपयोग करने की अपील का असर अब राजनीतिक गलियारों...
By Reporter 5 /
May 15, 2026 /
रायपुर। संतोषी नगर के मोरेश्वर राव गद्रे वार्ड के पूर्व पार्षद अमित दास की हार्टअटैक से मौत हो गई है। इस घटना के बाद उनके परिवार वालो में दुख की लहर है। जानकारी सामने आई है कि वह अपने...
By Reporter 5 /
May 15, 2026 /
नई दिल्ली। देशभर में पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की कीमतों में आज 15 मई से बढ़ोतरी की गई है.इसके साथ ही आम आदमी की जेब में महंगाई का वजन बढ़ गया है. केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और CNG की कीमतों...