Google Analytics Meta Pixel पर्यटन के क्षेत्र में जशपुर जिले में अपार संभावना: मुख्यमंत्री - Ekhabri.com

पर्यटन के क्षेत्र में जशपुर जिले में अपार संभावना: मुख्यमंत्री

जशपुर का प्राकृतिक सौन्दर्य और मौसम खुशनुमा ,  मुख्यमंत्री ग्राम मयाली में आयोजित युवा महोत्सव 2023 में हुए शामिल, मुख्यमंत्री ने जशपुर जिले को 230.70 करोड़ रूपए की लागत के विकास कार्यों की सौगात दी

रायपुर-मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज जशपुर जिले के कुनकुरी विकासखण्ड के ग्राम मयाली में आयोजित युवा महोत्सव 2023 के कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जशपुर प्राकृतिक रूप से बहुत ही सुन्दर है। यहां का मौसम बहुत ही खुशनुमा है और यहां का मयाली महोत्सव इसमें चार चांद लगा रहा है। पर्यटन के क्षेत्र में भी जशपुर जिले में अपार संभावना को देखते हुए पर्यटन को बढ़ावा दिया जा रहा है। यहां के प्राकृतिक सौंदर्य को देखने के लिए अब देश और विदेश के लोग भी आकर्षित हो रहे हैं।  मुख्यमंत्री ने इस मौके पर जिलेवासियों को 230 करोड़ 70 लाख रूपए की लागत के अनेक विकास कार्याे की दी सौगात। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने 176.74 करोड़  रूपए के 45 कार्यों का शिलान्यास एवं 53.96 करोड़ रूपए के 45 कार्यों का लोकार्पण किया। साथ ही हितग्राही मूलक योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को पट्टा, चेक और सामग्री वितरित की। मयाली महोत्सव में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, गृह एवं लोक निर्माण मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, लोक स्वास्थ्य मंत्री  टी.एस. सिंहदेव, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, संसदीय सचिव एवं कुनकुरी विधायक श्री यू.डी.मिंज, जशपुर विधायक  विनय भगत, रायगढ़ विधायक श्री प्रकाश नायक भी उपस्थित थे।मुख्यमंत्री ने कहा कि महोत्सव स्थल पर छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं की जानकारी स्टॉल के माध्यम से दी जा रही है। निश्चित रूप में नई दिशा में हम सब आगे बढ़ रहे हैं। किसानों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए ऋण माफी और समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जा रही है। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना और लघु वनपज की खरीदी एवं वैल्यूएडिशन से आम लोगों को और किसानों को लाभान्वित किया जा रहा है। रोजगार के क्षेत्र में भी बेहतर कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस वर्ष 107 लाख 53 हजार मीट्रिक टन धान खरीदी की गई है। 22 हजार करोड़ की राशि किसानों के खाते में सीधे भुगतान किया गया है। गोधन न्याय योजना में 100 लाख क्विंटल से अधिक गोबर खरीदी की गई है और 200 करोड़ रूपए से अधिक की राशि विक्रेताओं के खाते में दी गई है।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि मजदूरों की आय बढ़ाने और रोजगार उपलब्ध कराने के साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क निर्माण के क्षेत्र में बेहतर कार्य किया जा रहा है। स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल से सभी बच्चों को अच्छी शिक्षा देकर उनकी भविष्य संवारा जा रहा है। भेंट-मुलाकात के दौरान जशपुर जिले को विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी गई थी। जिसका लाभ अब लोगों को मिलने लगा है। श्री बघेल नेे कहा कि छत्तीसगढ़ में पुरानी खेल परम्पराओं को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। पहले महिलाएं अपने मायके में गंेड़ी, फुगड़ी एवं अन्य खेल खेलती थी, अब छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में उन्होंने ससुराल में भी परम्पारिक खेलों में अपनी प्रतिभा का बखूबी प्रदर्शन किया। जिसके कारण छत्तीसगढ़िया खेलों को बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने हरेली, तीजा, पोरा, आदिवासी दिवस के दिन भी अवकाश घोषित किया है। साथ ही छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, परम्परा, लोक नृत्यों को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव मनाया जा रहा है। अब लोक छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक परम्पराओं को देश-विदेश तक जानने लगे हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राष्ट्रपति से मिलकर लौटे विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री साय से साझा किए यादगार अनुभव

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...

ई-ऑफिस और समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...

रील बनाना पड़ा भारी, तीन महिला टेक्नीशियन को HLL ने किया बर्खास्त

By User 6 / September 2, 2026 / 0 Comments
दुर्ग। सोशल मीडिया में इन दिनों रील बनाना का शौक लोगो पर सिर चढ़ कर बोल रहा है. इन सबके बीच इससे जुड़ी खास खबर सामने आई है. जिसमें जिला अस्पताल दुर्ग की अटल आरोग्य लैब में रील बनाने वाली...

माता कौशल्या धाम के बंद कॉटेज पर पर्यटन मंडल ने किया बड़ा खुलासा

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल माता कौशल्या धाम, चंदखुरी में पर्यटकों की सुविधा के लिए तैयार किए गए कॉटेज लंबे समय से बंद हैं। कॉटेज के संचालन को लेकर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने स्थिति स्पष्ट करते हुए...

आज है हलषष्ठी की व्रत, इन चीजों को करें पूजा में शामिल

By User 6 / September 2, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हल षष्ठी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन मुख्य रूप से महिलाएं अपने बच्चों की दीर्घायु की कामना में व्रत करती हैं। व्रत की बात करे तो...

दक्षिण भारत के पर्यटकों पर छत्तीसगढ़ की नजर, चेन्नई में मजबूत हुई कनेक्टिविटी

By Reporter 5 / September 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ ने दक्षिण भारत के प्रमुख पर्यटन बाजार में अपनी पहुंच बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने फिक्की के सहयोग से चेन्नई में छत्तीसगढ़ टूरिज्म रोड शो का आयोजन किया, जिसमें 130 से...

कुगदा गेट आरयूबी पर भारी वाहनों की आवाजाही 10 सितंबर तक रहेगी बंद

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में कुगदा गेट रोड अंडर ब्रिज (आरयूबी) के एप्रोच हिस्से में कवर्ड शेड निर्माण कार्य के चलते भारी वाहनों की आवाजाही के लिए अस्थायी यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है।...

बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली किसान की किस्मत, कमाए 4.25 लाख  

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...

नेपाल में स्थिति दर्दनाक, बाढ़ को लेकर फिर से अलर्ट जारी

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। नेपाल में लगातार हालात खराब होते जा रहे है,नदियों का जलस्तर बढ़ने के बाद 7 जिलों में बाढ़ का नया अलर्ट जारी किया गया है। रसुवा, नुवाकोट, धादिंग, गोरखा, तनहूं, नवलपरासी और चितवन में नदियों के किनारे रहने...

नेकी की दीवार बनी गंदगी का अड्डा, शिकायत मिलते ही निगम ने चलाया सफाई अभियान

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 8 स्वास्थ्य विभाग ने जनशिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 20 क्षेत्र में कोटा मार्ग स्थित नेकी की दीवार साइट की विशेष सफाई कराई। मौके पर जमा पुराने और अनुपयोगी...