रायपुर- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 13 फरवरी को कोरिया जिले के मुख्यालय बैकुंठपुर और जशपुर जिले के विकासखण्ड कुनकुरी के मयाली गांव में आयोजित कार्यक्रमों शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार पूर्वान्ह 11.30 बजे रायपुर पुलिस ग्र्राउण्ड हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर दोपहर 12.30 बजे बैकुंठपुर पहुंचेंगे और वहां कोरिया कुमार चौक में स्वर्गीय डॉ. रामचन्द्र सिंहदेव (कुमार साहब) की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। श्री बघेल इस मौके पर विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन करने के बाद 12.50 बजे कोरिया पैलेस ग्राउण्ड में स्वर्गीय डॉ. रामचन्द्र सिंहदेव (कोरिया कुमार) की समाधि पर पुष्पाजंलि अर्पित करेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 1.25 बजे बैकुंठपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर दोपहर 2.10 बजे जशपुर जिले के कुनकुरी विकासखण्ड के मयाली नेचर कैम्प के हेलीपेड पहुंचेंगे और दोपहर 2.35 बजे ग्राम मयाली में युवा महोत्सव 2023 में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री यहां मड-हाउस कैक्टस गार्डन का अवलोकन करेंगे और मधेश्वर महादेव ऐतिहासिक सलामी गुफा में दर्शन करेंगे। श्री बघेल इस मौके पर आयोजित किसान मेला में विभागीय स्टालों को अवलोकन करने के बाद हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत सामग्री वितरण करेंगे तथा विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल मयाली नेचर कैम्प से अपरान्ह 3.50 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 5.05 बजे रायपुर लौट आयेंगे।
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड के कछार गांव निवासी किसान महेश कश्यप आज आधुनिक खेती के जरिए सफलता की नई मिसाल बन गए हैं। कभी पारंपरिक खेती में बढ़ती लागत और कम मुनाफे से जूझ...
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 04 खपरी में मंगलवार को गैस सिलेंडर ब्लास्ट की दर्दनाक घटना सामने आई। इस भीषण हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौके पर...
रायपुर, 12 मई 2026।अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस के अवसर पर राज्य सरकार ने नर्सिंग संवर्ग के सम्मान में बड़ा निर्णय लिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने नर्सिंग पदनामों में बदलाव की घोषणा करते हुए बताया कि अब “नर्सिंग सिस्टर”...
वडोदरा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने और जरूरत न होने पर सोने की खरीद टालने की अपील की है। गुजरात के वडोदरा में संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि...
CG News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये की साइबर ठगी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड अधिकारी और डॉक्टर से 1.67 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय साइबर गिरोह...
देश : महत्वपूर्ण मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 को लेकर बड़ा और चौंकाने वाला निर्णय सामने आया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने पेपर लीक के गंभीर आरोपों के बाद परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया है। इस कदम...
रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें बम बनाने से जुड़े मामले में रायपुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान विनय देवांगन के रूप में की गई है. मामला खमतराई...
भोपाल : राजधानी भोपाल में एक अलग ही तस्वीर देखने को मिली, जब पारंपरिक वीआईपी काफिलों की जगह सादगी और जिम्मेदारी का संदेश सामने आया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेट्रोल-डीजल कम उपयोग करने की अपील का असर अब राजनीतिक गलियारों...
रायपुर। संतोषी नगर के मोरेश्वर राव गद्रे वार्ड के पूर्व पार्षद अमित दास की हार्टअटैक से मौत हो गई है। इस घटना के बाद उनके परिवार वालो में दुख की लहर है। जानकारी सामने आई है कि वह अपने...
नई दिल्ली। देशभर में पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की कीमतों में आज 15 मई से बढ़ोतरी की गई है.इसके साथ ही आम आदमी की जेब में महंगाई का वजन बढ़ गया है. केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और CNG की कीमतों...