Google Analytics Meta Pixel वैज्ञानिक सोच विकसित करने में शिक्षा संस्थानों की महत्वपूर्ण भूमिका - प्रो. एस.के. पांडेय - Ekhabri.com

वैज्ञानिक सोच विकसित करने में शिक्षा संस्थानों की महत्वपूर्ण भूमिका – प्रो. एस.के. पांडेय

छत्तीसगढ़ विज्ञान सभा द्वारा विज्ञान दिवस पर
सेमिनार का आयोजन

रायपुर-छत्तीसगढ़ विज्ञान सभा को संबोधित करते हुए एस्ट्रो फिजिक्स के प्रोफेसर और पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ एस के पांडेय ने कहा कि आज वैज्ञानिक दृष्टिकोण के प्रचार-प्रसार की जरूरत है। विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच विकसित संस्थानों की महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रो. पाण्डेय राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर छत्तीसगढ़ विज्ञान सभा और पं रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के एंथ्रोपोलॉजी डिपार्टमेंट द्वारा आयोजित सेमिनार को सम्बोधित कर रहे थे।
प्रो. पाण्डेय ने सेमिनार में कहा कि आजादी मिलते ही, देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने देश में शिक्षा और विज्ञान को बढ़ावा देने के लिए विश्वस्तरीय संस्थानों का निर्माण कराया। पंडित जवाहरलाल नेहरू ने कहा था कि वही देश विकास कर सकता है जो विज्ञान को साथ लेकर चलेगा। इस दिशा में उन्होंने देश में पांच आईआईटी की स्थापना के साथ ही नेशनल फिजिक्स लैब, नेशनल केमिस्ट्री लैब, रीजनल रिसर्च लेबोरेटरी, इसरो जैसे उच्च स्तरीय वैज्ञानिक संस्थान और साइंस एंड टेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट जैसे विभागों का गठन भी किया। हर साल वे नेशनल साइंस कांग्रेस के उद्घाटन सत्र में भाग लेते थे और वैज्ञानिकों को बेहतर खोजों के लिए प्रोत्साहित करते थे। प्रो. पाण्डेय ने विज्ञान के विकास में प्रसिद्ध वैज्ञानिकों आर्यभट्ट, चरक, न्यूटन, कापरनिकस, गेलेलियों, आइंस्टीन और जगदीश चंद्र बसु, सत्येंद्र नाथ बोस, मेघनाथ साहा, सी वी रमन आदि वैज्ञानिकों का स्मरण किया और उनके कार्यों को याद किया। उन्होंने कहा कि इस वर्ष इंटरनेशनल ईयर फॉर बेसिक साइंसेज फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट’ के रूप में मनाया जा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पं रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो के एल वर्मा ने कहा कि हमारे देश में अवसरों की कमी नहीं है। हमें आज वैज्ञानिक सोच को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत है। छत्तीसगढ़ विज्ञान सभा के अध्यक्ष प्रो. एम.एल. नायक और विज्ञान सभा के कार्यकारी अध्यक्ष विश्वास मेश्राम ने भी सम्बोधित किया। एंथ्रोपोलॉजी डिपार्टमेंट के अध्यक्ष, प्रोफेसर अशोक प्रधान ने विज्ञान दिवस कार्यक्रम आयोजित किए जाने की जरूरत पर विस्तार से बताया और विज्ञान के प्रचार प्रसार में यूनिवर्सिटी के द्वारा किए जा रहे कामों की जानकारी दी। कार्यक्रम की शुरुवात में सेंटर फॉर बेसिक साइंसेज के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


देश में बढ़ रहे तेजी से H1N1 के मामलों, कही आपको भी तो नहीं है यह लक्षण

By User 6 / August 11, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...

राजनादगांव में ED की दबिश, जानिए कहां कहां पड़ा छापा

By User 6 / August 13, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...

रायपुर में सुकमा की पुनर्वासित बेटियों ने रैंप पर दिखाई नई पहचान

By User 6 / August 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय हथकरघा दिवस कार्यक्रम के दौरान एक भावुक और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में सुकमा जिले के चिंतलनार की पुनर्वासित बेटियों ने पहली बार बड़े...

12 अगस्त की तारीख रखे याद, उस दिन पड़ने वाला है सूर्य ग्रहण

By User 6 / August 10, 2026 / 0 Comments
इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टि से इस सूर्य ग्रहण को खास माना जा रहा है। कई राशियों में इसका असर नजर आएगा। भारतीय समय के अनुसार...

महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त, 67 लाख महिलाओं को लाभ

By User 6 / August 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण को मजबूती देते हुए राज्य सरकार ने महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त जारी कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से 67 लाख 20 हजार 125 पात्र महिलाओं के...

महतारी वंदन योजना से महिलाओं में बढ़ा आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता

By User 6 / August 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर ।छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तीकरण की दिशा में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। राज्य सरकार की इस पहल से महिलाओं को आर्थिक संबल मिलने के साथ-साथ आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता भी मजबूत हो...

जम के बरसेंगे मेघा, छत्तीसगढ़ में 22 जिलों में अलर्ट जारी

By User 6 / August 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है. पिछले 24 घंटे में प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई. यही कारण है कि कई जगहोंमे जल भराव की स्थिति बन गई . राजधानी रायपुर...

कोशल फैब लॉन्च, 10.90 करोड़ सहायता, बुनकरों को नई पहचान

By User 6 / August 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 अगस्त 2026। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड ‘कोशल फैब’का शुभारंभ...

उज्जैन से लौट रहे भक्तों की गाड़ी ईको को कंटेनर में मारा ठोकर, 6 की मौत

By User 6 / August 9, 2026 / 0 Comments
उज्जैन। महाकाल दर्शन कर गुजरात लौट रहे श्रद्धालुओं की ईको को कंटेनर ने मारी टक्कर, 6 की मौत उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन के बाद गुजरात लौट रहे श्रद्धालुओं की ईको कार को पंचकवासा के पास रॉन्ग साइड से...

आज का राशिफल 

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...