बिग बॉस 15 की गिरती टीआरपी को पटरी पर लाने के लिए मेकर्स ने कमर कस ली है। शो में एक्स कंटेस्टेंट्स की वाइल्ड कार्ड एंट्री ने जबरदस्त तड़का लगाया है। अब शो के अपकमिंग एपिसोड में बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया कंटेस्टेंट्स को आईना दिखाएंगी और उनको एनर्जी और एंटरटेनमेंट का डोज देते हुए नजर आएंगी।
बिग बॉस 15 में लगेगी नेहा की अदालत शो के अपकमिंग एपिसोड में नेहा धूपिया अपने बेबाक अंदाज से घरवालों की क्लास लगाएंगी। घर में नेहा धूपिया की अदालत लगेगी और कठघरे में कई कंटेस्टेंट्स खड़े हुए नजर आएंगे। शो का प्रोमो वीडिया भी सामने आ गया है। प्रोमो में नेहा की अदालत में सबसे पहले करण कुंद्रा और उमर रियाज कटघरे में नजर आ रहे हैं।
नेहा करण से पूछेंगी कि 8 हफ्ते हो गए आपने क्या किया? इसपर करण कहेंगे कि मैंने प्यार किया। करण के जवाब पर नेहा उन्हें कहेंगी वो भी नहीं खुलकर किया।
निशांत से नेहा धूपिया ने कही ये बात करण के बाद नेहा धूपिया निशांत की क्लास लगाते हुए नजर आ रही हैं। नेहा निशांत से कहती हैं- जीतना आप चाहते नहीं है। इसपर निशांत कहते हैं-भूख है, लेकिन नेहा उनकी बात पर कहती हैं- दिख नहीं रही है, जो एंटरटेन नहीं करेगा उसको गुड बाय।
शो के अपकमिंग एपिसोड में बिग बॉस 15 में पहली बार सुनील शेट्टी एंट्री करेंगे। सुनील शेट्टी यहां स्टेज पर सलमान खान संग डांस और मस्ती करेंगे और फिर कंटेस्टेंट्स संग मस्ती मजाक करते हुए दिखाई देंगे। शो का अपकमिंग एपिसोड कुल मिलाकर काफी धमाकेदार होने वाला है।
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 04 फरवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य हित से जुड़े कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक में कानून-व्यवस्था, नशा नियंत्रण, डिजिटल अवसंरचना, स्टार्टअप, नगरीय विकास...
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक वरदान है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मिलता है, जो गंभीर बीमारियों के इलाज...
छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के...
कवर्धा। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की मियाद दो दिनों के लिए बढ़ाई गई है. इस बीच कवर्धा में धान पर अजब गजब बयान देने वाले डीएमओ अभिषेक मिश्रा पर बड़ी कार्रवाई हुई है. उन्होंने कवर्धा में 7 करोड़ रुपये के...
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...
भारत में कोऑपरेटिव मॉडल पर आधारित नई राइड-हेलिंग सेवा ‘भारत टैक्सी’ की आधिकारिक शुरुआत हो गई है। इसके लॉन्च के साथ ही कैब एग्रीगेटर बाजार में Ola और Uber को कड़ी चुनौती मिलने की चर्चा तेज हो गई है। इस...
Kawasi Lakhma Bail : आज एक अहम घटनाक्रम सामने आया है। शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार छत्तीसगढ़ के पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा आज जेल से रिहा होंगे। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें शर्तों के साथ अंतरिम जमानत प्रदान की है,...
रायपुर शहर की सुंदरता, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए रायपुर नगर निगम ने बड़ा और सख्त फैसला लिया है। नगर निगम ने शहर के 6 प्रमुख मार्गों को ‘नो-फ्लैक्स जोन’ घोषित कर दिया है। इन मार्गों...