बिहार में तिरहुत की 40, सीमांचल की 24 और मगध की 26 सीटें तय करेंगी बिहार में किसकी बनेगी सरकार

बिहार में दूसरे चरण की 11 नवंबर को वोटिंग होगी। बिहार के 20 जिलों के 122 सीटों पर दूसरे चरण में मतदान होना है। दूसरे चरण में तिरहुत की 40, सीमांचल की 24 और मगध की 26 सीटों का परिणाम तय करेगा कि बिहार में एनडीए और महागठबंधन में से किसकी सरकार बनेगी। दूसरे चरण में 122 सीटों ये 90 सीटें काफी महत्वपूर्ण है। 2020 के विधानसभा चुनाव में तिरहुत में एनडीए का दबदबा था तो मगध में महागठबंधन ने अपना एकक्षत्र राज्य कायम किया था। सीमांचल ने महागठबंधन का खेल बिगाड़ दिया था। सीमांचल की 24 विधानसभा सीटों में से 2020 के विधानसभा चुनाव में मात्र सात सीटों पर महागठबंधन को जीत मिली थी।

 

 

2020 के चुनाव में तिरहुत यानि मुजफ्फरपुर जिला की पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर और मधुबनी की 40 सीटों में से 31 पर एनडीए ने जीत अपने नाम किया था। एनडीए को सत्ता तक पहुंचाने में तिरहुत ने महत्वपूर्ण कंधा लगाया था। महागठबंधन को तिरहुत में महज नौ सीटों पर जीत मिली थी। इस क्षेत्र में महागठबंधन को मिली करारी हार की वजह से महागठबंधन सत्ता से दूर हो गया था। एनडीए अगर तिरहुत के गढ़ को बचाये रखते हुए मगध में महागठबंधन के गढ़ को तोड़ने में सफल होता है या फिर महागठबंधन मगध के किले को बचाते हुए तिरहुत में एनडीए के गढ़ में सेंधमारी करने में सफल होता है सत्ता की कुर्सी तक पहुंचने के कई समीकरण बदल जायेंगे।

 

 

सीमांचल की 24 सीटें सरकार बनने की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण है। पिछले विधानसभा चुनाव में सीमांचल की 24 सीटों में से बीजेपी ने आठ, जदयू ने चार, कांग्रेस ने पांच, राजद और भाकपा (माले) ने एक-एक, जबकि एआइएमआइएम ने पांच सीटों पर अपनी जीत दर्ज किया था। इस जीत ने कांग्रेस और आरजेडी दोनों की बेचैनी बढ़ा दी थी। क्योंकि सीमांचल के मुसलमान वोटरों ने आरजेडी और कांग्रेस का साथ छोड़ दिया था। इसकी वजह से सीमांचल के 24 में से 12 सीटों पर एनडीए को जीत मिली थी। महागठबंधन सीमांचल के अपने कोर वोटरों को गोलबंद करने के लिए प्रयास कर रही है। वहीं एनडीए यहां पर अपनी जमीन को एक बार और मजबूत करने में लगा है। एआइएमआइएम और जनसुराज की उपस्थिति ने चुनाव को त्रिकोणीय बना दिया है।

 

 

 

मगध में गया, औरंगाबाद,नवादा, जहानाबाद और अरवल जिले शामिल हैं। गया जिला की इमामगंज, टिकारी और बाराचट्टी सीट पर जीतन राम मांझी की पार्टी हम का 2020 में कब्जा था। 2025 में तीनों सीटों पर हम पार्टी के प्रत्याशी को कड़ी टक्कर मिल रही है। गया शहर से बीजेपी, बेलागंज से जदयू, वजीरगंज से कांग्रेस, और शेरघाटी में लोजपा-आर मैदान में हैं। इसी प्रकार औरंगाबाद के कुटुंबा से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की प्रतिष्ठा दांव पर है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


घर में रखा सोना और प्रॉपर्टी की कीमत अब ऐसे तय करेगी सरकार

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...

इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर मिलने बुलाया, फिर नग्न वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर 56 हजार लूटे

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...

छत्तीसगढ़ में अंकित आनंद को सौंपा गया मह्त्वपूर्ण दायित्व

By User 6 / February 10, 2026 / 0 Comments
नवा रायपुर, 9 फरवरी।छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अंकित आनंद को अतिरिक्त दायित्व सौंपने का आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अंकित आनंद, जो वर्तमान में सचिव पद पर...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...

आयुष्मान भारत योजना: कौन-कौन सी बीमारियां और खर्च कवर हैं

By User 6 / February 5, 2026 / 0 Comments
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक वरदान है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मिलता है, जो गंभीर बीमारियों के इलाज...

डीएसपी कल्पना वर्मा पर गिरी गाज, शासन ने किया निलंबित

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए सुखद रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। समाज या कार्यक्षेत्र में आपको सम्मान की प्राप्ति हो सकती है, जिससे...

BJP विधायक देवयानी राणा ने उमर अब्दुल्ला के भाषण की उड़ा दी धज्जियां

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...

दिन में इडली–डोसा, रात में चोरी, पुलिस ने 6 शातिरों को दबोचा

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
दुर्ग जिले में पुलिस ने एक ऐसे चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो अपनी सादगी भरी पहचान के पीछे अपराध का बड़ा खेल खेल रहा था। दिन के उजाले में इडली–डोसा बेचकर गुजारा करने वाले ये युवक रात होते...

देश की पहली को-ऑपरेटिव कैब सर्विस ‘भारत टैक्सी’ शुरू, अमित शाह ने किया लॉन्च

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
भारत में कोऑपरेटिव मॉडल पर आधारित नई राइड-हेलिंग सेवा ‘भारत टैक्सी’ की आधिकारिक शुरुआत हो गई है। इसके लॉन्च के साथ ही कैब एग्रीगेटर बाजार में Ola और Uber को कड़ी चुनौती मिलने की चर्चा तेज हो गई है। इस...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *