बिहार में सूदखोरों की प्रताड़ना से तंग परिवार के छह सदस्यों ने जहर खाकर दी जान

बिहार में नवादा जिले में एक फल व्यवसायी के परिवार के सभी छह सदस्यों ने जहर खाकर जान दे दी। परिवार के मुखिया केदारलाल गुप्ता कर्ज से दबे थे, सूदखोर उन्हें रकम लौटाने को प्रताड़ित कर रहे थे। जिससे वह और उनके परिवार के सदस्‍य तनाव में थे। पूरा परिवार एक मजार के पास पहुंचा और कथित तौर पर सल्फास की चार-चार गोलियां खा लीं।

 

मोहल्ले वालों के अनुसार मजार के प्रति गुप्ता परिवार की गहरी आस्था थी। थोड़ी ही देर में सभी जमीन पर गिरकर छटपटाने लगे, यह देख मजार पर रहे लोगों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर ही दो की मौत हो गई। चार को पुलिस नवादा सदर अस्पताल ले गई, जहां बारी-बारी से तीन ने इलाज के क्रम में दम तोड़ दिया। परिवार में एकमात्र जीवित बची साक्षी कुमारी को नालंदा जिले के पावापुरी स्थित वर्धमान मेडिकल कालेज रेफर किया गया, जहां उसकी भी मौत हो गई।

 

 

साक्षी के जीवित रहते एसपी डा. गौरव मंगला सदर अस्पताल पहुंचकर उससे जरूरी पूछताछ कर चुके थे। उसने भी कर्ज लौटाने के लिए प्रताड़ना की बात बताई थी। पुलिस ने इस संबंध में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। मृतकों में केदारलाल गुप्ता, पत्नी अनिता देवी, बेटियां गुड़िया कुमारी (20), शबनम कुमारी (19) व साक्षी कुमारी (18) और एक बेटा प्रिस कुमार (17) शामिल हैं।

 

दवा की रकम नहीं मिली तो अस्‍पताल से लौटाया
साक्षी को नवादा से एंबुलेंस से पावापुरी मेडिकल कालेज (विम्स) भेजा गया था, परंतु वहां के कर्मी ने जीवनरक्षक दवा के नाम पर साथ गए लोगों से तीन हजार मांगे। उसने रुपये देने में असमर्थता जताई और किशोरी के परिवार के सारे सदस्‍यों की मौत की बात बताई, फिर भी उसे भर्ती नहीं लिया। सुबह डीएम उदिता सिंह के संज्ञान में मामला आया तो दोबारा मेडिकल कालेज भेजा गया, जहां उसने दोपहर दम तोड़ दिया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


घर में रखा सोना और प्रॉपर्टी की कीमत अब ऐसे तय करेगी सरकार

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...

इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर मिलने बुलाया, फिर नग्न वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर 56 हजार लूटे

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...

आयुष्मान भारत योजना: कौन-कौन सी बीमारियां और खर्च कवर हैं

By User 6 / February 5, 2026 / 0 Comments
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक वरदान है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मिलता है, जो गंभीर बीमारियों के इलाज...

डीएसपी कल्पना वर्मा पर गिरी गाज, शासन ने किया निलंबित

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए सुखद रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। समाज या कार्यक्षेत्र में आपको सम्मान की प्राप्ति हो सकती है, जिससे...

BJP विधायक देवयानी राणा ने उमर अब्दुल्ला के भाषण की उड़ा दी धज्जियां

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...

देश की पहली को-ऑपरेटिव कैब सर्विस ‘भारत टैक्सी’ शुरू, अमित शाह ने किया लॉन्च

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
भारत में कोऑपरेटिव मॉडल पर आधारित नई राइड-हेलिंग सेवा ‘भारत टैक्सी’ की आधिकारिक शुरुआत हो गई है। इसके लॉन्च के साथ ही कैब एग्रीगेटर बाजार में Ola और Uber को कड़ी चुनौती मिलने की चर्चा तेज हो गई है। इस...

रायपुर की सड़कों पर अब नजर नहीं आएंगे बैनर-फ्लैक्स

By Reporter 1 / February 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर शहर की सुंदरता, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए रायपुर नगर निगम ने बड़ा और सख्त फैसला लिया है। नगर निगम ने शहर के 6 प्रमुख मार्गों को ‘नो-फ्लैक्स जोन’ घोषित कर दिया है। इन मार्गों...

दिन में इडली–डोसा, रात में चोरी, पुलिस ने 6 शातिरों को दबोचा

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
दुर्ग जिले में पुलिस ने एक ऐसे चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो अपनी सादगी भरी पहचान के पीछे अपराध का बड़ा खेल खेल रहा था। दिन के उजाले में इडली–डोसा बेचकर गुजारा करने वाले ये युवक रात होते...