Google Analytics Meta Pixel छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने इन उम्मीदवारों पर खेला दाव, 9 सांसदों का कटा पत्ता, 11 में से 3 महिलाएं शामिल, देखिए सबकी प्रोफाइल - Ekhabri.com

छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने इन उम्मीदवारों पर खेला दाव, 9 सांसदों का कटा पत्ता, 11 में से 3 महिलाएं शामिल, देखिए सबकी प्रोफाइल

 

रायपुर। लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने आज 195 उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। BJP की पहली सूची में कुल 195 सीटों के लिए नाम तय किए गए हैं। वहीं छत्तीसगढ़ के सभी 11 सीटों में भाजपा ने अपने उम्मीदवार तय कर दिया है। बीजेपी ने 9 में से अपने 7 मौजूदा सांसदों का टिकट काट दिया है। वहीं, 2 सांसदों को रिपीट किया है, जबकि राज्‍य के एक कैबिनेट मंत्री को भी लोकसभा के रण में उतारने का फैसला किया गया है।

देखिए सबकी प्रोफाइल

 

रायपुर लोकसभा सीट से इस बार मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को उम्मीदवार बनाया गया है. बृजमोहन अग्रवाल 8 बार के विधायक हैं. वे रायपुर के दक्षिण विधानसभा से जीतते आएं हैं. इस बाद उन्होंने कांग्रेस के महंत रामसुंदर दास को रिकाॅर्ड मतों से हराया है. उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी को करीब 66 हजार वोटों से पछाड़ा है.

 

दुर्ग लोकसभा सीट से पार्टी ने एक बार फिर से विजय बघेल पर भरोसा जताया है. 2019 के चुनाव में भी विजय बघेल दुर्ग लाेकसभा से चुनाव जीत कर आए थे. 2023 विधानसभा चुनाव में पार्टी ने पाटन विधानसभा सीट से उन्हें उम्मीदवार बनाया था, लेकिन पूर्व सीएम भूपेश बघेल के हाथों उन्हें हार का सामना करना पड़ा था.

 

सरगुजा लोकसभा सीट से पार्टी ने चिंतामणी महराज को टिकट दिया है. महराज ने हाल ही में कांग्रेस से भाजपा में प्रवेश किया है. सामरी विधानसभा से वे दो बाद के विधायक रहे हैं. कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने पर उन्होंने भाजपा प्रवेश कर लिया था.

 

जांजगीर लोकसभा सीट से पार्टी ने कमलेश जांगड़े को उम्मीदवार बनाया है. जांगड़े 2023 से नवीन जिला सक्ती की महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष हैं. इसके अलावा ग्राम पंचायत मसनियां कला की दो बार की सरपंच भी हैं.

Read Also  नोएडा में ठंड के चलते 18 जनवरी से बदला स्कूलों का समय

 

रायगढ़ लोकसभा सीट से पार्टी ने राधेश्याम राठिया को उम्मीदवार बनाया है. राठिया भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री हैं. राठिया वर्ष 1995 से 2000 तक निर्विरोध उपसरपंच ग्राम पंचायत छर्राटांगर रहे. वर्ष 2000 से 2005 तक जिला पंचायत सदस्य रह चुके हैं. वर्ष 2005 से 2010 तक जनपद पंचायत घरघोडा के अध्यक्ष रह चुके हैं. वर्ष 2010 से 2015 तक जिला पंचायत सदस्य रहे हैं.राजनांदगांव लोकसभा सीट से पार्टी ने संतोष पांडेय को एक बार फिर से उम्मीदवार बनाया है. 2019 के लोकसभा चुनाव में भारी मतों से चुनाव जीतकर आए थे. एक बार फिर से पार्टी ने उन्हें मौका दिया है.

 

कोरबा लोकसभा सीट से पार्टी ने सरोज पांडेय को उम्मीदवार बनाया है. सरोज पांडेय वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं. साथ ही वे राज्यसभा सांसद भी रही हैं. इससे पहले, वह दुर्ग से 15वीं लोकसभा के लिए चुनी गईं और छत्तीसगढ़ विधानसभा की सदस्य भी थीं. सरोज पांडेय ने पार्टी के महासचिव और प्रवक्ता के रूप में कार्य किया. फिर उन्होंने भाजपा महिला मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालने से पहले भाजपा के राष्ट्रीय सचिव का पद संभाला. सरोज के नाम एक ही समय में मेयर, विधायक और सांसद का पद संभालने का विश्व रिकॉर्ड है.

 

महासमुंद लोकसभा सीट से पार्टी ने रूपकुमारी चौधरी को उम्मीदवार बनाया है. पूर्व विधायक और संसदीय सचिव रूपकुमारी चौधरी 2013 से 2018 में बसना विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की विधायक थी. रूपकुमारी बसना विधानसभा क्षेत्र के धनापाली गांव की रहने वाली है. उन्होंने राजनीति की शुरुआत महासमुंद जिला पंचायत सदस्य के रूप में की थी. साथ ही भाजपा संगठन में प्रदेश मंत्री भी रह चुकी है. वर्तमान में वे छत्तीसगढ की एक मात्र महिला जिलाध्यक्ष है. उन्होंने एमए तक की शिक्षा पूरी की है. रूपकुमारी पैशे से किसान परिवार से हैं.

Read Also  पशुओं को सड़कों पर आने से रोकने की कार्यवाही जारी

 

बस्तर लोकसभा सीट से पार्टी ने महेश कश्यप को उम्मीदवार बनाया है. महेश कश्यप पूर्व सरपंच और अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष के पद पर हैं. वे सरपंच संघ का अध्ययन भी रह चुके हैं.

 

कांकेर लोकसभा सीट से पार्टी ने भोजराज नाग को उम्मीदवार बनाया है. भोजराज नाग 2014 में प्रथम बार विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए थे. वे छ.ग. राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़ कर जनजाति समाज के उत्थान और नशामुक्ति के लिए लगातार काम कर रहे हैं.

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


प्लेन हाइजैक की खबर से उड़े सबके होश, को पायलट ने अपने साथी पायलट को मारा चाकू

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...

19 नायब तहसीलदार बने तहसीलदार, पदोन्नति की लिस्ट हुई जारी

By User 6 / September 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राजस्व विभाग ने 19 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार पदोन्नत किया गया है. इस पदोन्नति के साथ उनका स्थानांतरण भी किया है. सभी से 10 दिनों में पदभार ग्रहण करने कहा गया है. इसके लिए आदेश जारी हो गया...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, अतिथि व्याख्याताओं और पूर्व अग्निवीरों को लाभ

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...

दीपक अग्रवाल के अवकाश के बीच सरकार ने दो IAS को सौंपी जिम्मेदारी

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...

छत्तीसगढ़ की बेटी ने ऑस्ट्रेलिया में रचा सफलता का नया इतिहास

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...

विश्व पर्यटन दिवस पर छत्तीसगढ़ में पर्यटन कारोबार का नया कनेक्ट

By User 6 / September 28, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ पर्यटन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की दिशा में बड़ी पहल शुरू हुई है। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल और छत्तीसगढ़ ट्रैवल ट्रेड एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में ‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट छत्तीसगढ़ मार्केट...

आज से बदल जाएंगे यह बड़े नियम, UPI का अधिक उपयोग करने वाले जाने नाए नियम

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...

छत्तीसगढ़ में तबादलों की बड़ी सूची जारी, 125 डिप्टी कलेक्टर प्रभावित

By User 6 / September 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रशासन से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 125 डिप्टी कलेक्टरों के तबादले किए हैं। इस बड़े प्रशासनिक बदलाव के बाद प्रदेश के कई जिलों में...

3 अक्टूबर को करें महा लक्ष्मी व्रत का उद्यापन, जानिए पूरी पूजन विधि

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होने वाले 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत का समापन अब करीब आ चुका है। इस साल 3 अक्टूबर 2026 को महालक्ष्मी व्रत का अंतिम दिन है और इसी दिन व्रत का...

कचना, लामांडी और सड्डू में अब सुनियोजित विकास की नई तैयारी

By User 6 / September 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के कचना, लामांडी और सड्डू क्षेत्र में सुनियोजित विकास को गति देने के लिए नगर विकास योजना आगे बढ़ाई जा रही है। रायपुर विकास प्राधिकरण द्वारा तैयार की जा रही इस योजना का उद्देश्य क्षेत्र में सड़क,...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *