Google Analytics Meta Pixel मध्य प्रदेश में आरटीओ से लेकर आरक्षकों तक के पद सालों से रिक्त - Ekhabri.com

मध्य प्रदेश में आरटीओ से लेकर आरक्षकों तक के पद सालों से रिक्त

सरकार का कमाऊ पूत कहे जाने वाले विभागों में से एक परिवहन विभाग की हालत इन दिनों खस्ता है। हाल यह है कि विभाग के पास 50 फीसदी अफसर- कर्मचारियों की कमी है और सामने राजस्व का भारीभरकम टारगेट है। स्थिति यह है कि भोपाल समेत तमाम जिले प्रभारी अफसरों के भरोसे काम चला रहे हैं। प्रदेश में 10 क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, 10 अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी और 32 जिला परिवहन अधिकारी कार्य कर रहे हैं। लेकिन विभाग में आरटीओ से लेकर आरक्षक तक के पद खाली है, जिससे एक-एक अफसर दो-दो तीन-तीन जिलों का प्रभार संभाल रहा है। विभाग के पास सिर्फ 1 आरटीओ अफसर बचे हैं, एच के सिंह जो ग्वालियर में पदस्थ हैं, बाकी पूरा प्रदेश प्रभारियों के भरोसे चल रहा है। विभाग के पुनगर्ठन और रिक्त पदों को लेकर सालों से प्रक्रिया चल रही है लेकिन वह आज तक पूरी नहीं हो सकी।

 

 

 

इस साल परिवहन विभाग को 4 हजार 800 करोड़ रुपए के राजस्व का लक्ष्य दिया गया है, लेकिन विभाग में सैकड़ों पद कई सालों से खाली हैं। विभाग में स्वीकृत पदों की संख्या 1700 है। इनमें से 950 पदों पर ही अधिकारी-कर्मचारी पदस्थ हैं। यानि 750 पद खाली पड़े हैं जो लगभग 50 फीसदी होते हैं।नतीजा, कई जिलों में न तो क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी हैं और न ही सहायक परिवहन अधिकारी। इसके चलते एक अधिकारी पर कहीं तीन जिलों का प्रभार है तो कहीं 8 जिलों का। रिक्त पदों के कारण अधिकारियों पर अतिरिक्त भार बना हुआ है।

 

 

 

प्रदेश के 24 जिला परिवहन कार्यालय ऐसे हैं जो नियम विरुद्ध प्रभारी के सहारे घिसट रहे हैं। प्रदेश में वर्तमान में सिर्फ एक ही आरटीओ अधिकारी एच के सिंह हैं जो अभी ग्वालियर में कार्यरत हैं इनके पास ग्वालियर आरटीओ के अतिरिक्त सचिव राज्य परिवहन प्राधिकारी का प्रभार अलग से है। आलम ये है कि सिर्फ एआरटीओ ही नहीं आरटीआई स्तर के कर्मचारी भी एकसाथ दो तीन जिलों का प्रभार संभाल रहे हैं। सुनील शुक्ला सागर, टीकमगढ़, निवाड़ी तीन जिले। ज्ञानेंद्र वैश्य गुना, राजगढ़ दो जिले। स्वाति पाठक दतिया, भिंड दो जिले। जितेंद्र शर्मा भोपाल, नरसिंहपुर दो जिले। सुरेंद्र गौतम डिंडोरी, अनूपपुर दो जिले। जगदीश बिल्लौर खरगोन, खंडवा दो जिले। संतोष मालवीय उज्जैन, शाजापुर दो जिले। विक्रमजीत सिंह कंग पन्ना, छतरपुर दो जिले। आशुतोष सिंह शहडोल, सीधी दो जिले। निशा चौहान नर्मदापुरम, हरदा दो जिले। संजय श्रीवास्तव उमरिया, सतना दो जिले।

Read Also  छत्तीसगढ़ में दिखा दुर्लभ इंडियन ब्लू रॉबिन

 

 

 

परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह ने इसी साल की शुरूआत में 8 जनवरी को विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश में परिवहन से होने वाले राजस्व को बढ़ाने के लिए रिक्त पड़े पदों पर भर्ती का काम तेज गति से किया जाए। उन्होंने परिवहन की सुरक्षा व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान देने की बात कही। परिवहन मंत्री ने इसके साथ ही विभागीय पुनर्गठन की बात भी कही थी, उन्होंने कहा कि विभाग के पुनर्गठन का प्रस्ताव तैयार करें। इस पर शासन स्तर पर कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी, लेकिन 11 माह बीत जाने के बाद भी इस मामले में कुछ नहीं हुआ।

 

 

 

विभाग के बड़े अधिकारी भी स्टाफ और अफसरों की कमी के साथ अन्य समस्याओं को मान रहे हैं, लेकिन उनका यह भी कहना है कि इस मामले में पिछले कई सालों में बार- बार प्रस्ताव तैयार करके भेजे गए हैं, लेकिन वे सारे प्रस्ताव उच्चस्तर पर पड़े सालों से धूल खा रहे हैं। इन पर कोई कार्रवाई नहीं हो पाई। आरटीओ विभाग के बड़े मामलों की तो बात ही अलग है आलम यह है कि परिवहन विभाग की वेबसाइट तक चुस्त-दुरूस्थ नहीं हो पा रही है। जिसकी वानगी यह है कि भोपाल आरटीओ संजय तिवारी जो इसी साल 30 जून को रिटायर हो चुके है। विभाग की वेबसाइट पर अब भी आरटीओ भोपाल हैं। वेतन विसंगति, कैडर रिव्यू, क्रमोन्नति व्यवस्था लागू करना, दूसरे विभागों से प्रतिनियुक्ति बंद करना और परिवहन उपनिरीक्षक के लिए विभागीय परीक्षा का आयोजन सहित विभाग के तमाम काम सालों से अटके हुए हैं। लंबे समय से विभागीय स्तर पर विसंगतियों के दूर न हो पाने के कारण स्थिति अब गंभीर हो चुकी है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कृष्ण प्रकटोत्सव पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

By Reporter 5 / September 6, 2026 / 0 Comments
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित   दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...

जन्माष्टमी पर कृष्णमय हुआ रायपुर, मुख्यमंत्री साय ने किया शंख अभिषेक

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...

स्किन की करें ऐसे देख भाल, चमकने लगेगी आपकी त्वचा

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मौसम बदलने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा डल और ऑयली दिखने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ग्लोइंग और साफ त्वचा पाने के लिए महंगे...

रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...

हरतालिका तीज व्रत 2026: 14 या 15 सितंबर, कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज, जानें क्या कहता है पंचाग

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...

बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली किसान की किस्मत, कमाए 4.25 लाख  

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

महाकाल की नगरी की बेटी, विश्व ताज की दावेदार

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
  देवी के स्वरूप में ‘डांस ऑफ द वर्ल्ड’ में बिखेरी भारतीय संस्कृति की छटा, आज मिस वर्ल्ड के ताज के लिए 111 सुंदरियों के बीच मुकाबला ==उज्जैन से अशोक महावर उज्जैन। महाकाल की नगरी उज्जैन की बेटी निकिता पोरवाल...

कोसा और हथकरघा को मिलेगा नया बाजार, टेक्सटाइल निवेश पर CM साय की बड़ी पहल

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में राज्य सरकार ने पहल तेज कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज...

रायपुर में निगम की बड़ी कार्रवाई, चंगोराभाठा में अवैध निर्माण हटाया

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *