देश में दलितों के अधिकारों की रक्षा और उन्हें अन्याय से बचाने के लिए अनुसूचित जाति जनजाति अधिनियम (एससीएसटी एक्ट) बनाया गया, लेकिन उस अधिनियम को ताकत मानकर दलित द्वारा अब अन्य वर्ग को अपमानित करने जैसे मामले सामने आने लगे हैं। मध्य प्रदेश के सागर जिले की बीना तहसील में ऐसा ही एक मामला सामने आया है। तहसील के भानगढ़ हल्का के पटवारी विनोद अहिरवार ने जनपद सदस्य क्षमादार कुर्मी से एससीएसटी में फंसाने की धमकी देकर अपने पैर छुआए। जनपद सदस्य की पीठ पर पैर रखकर फोटो भी खिचवाया और फोटो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया। घटना सामने आने के बाद सागर कलेक्टर दीपक आर्य ने एसडीएम शैलेंद्र सिह के प्रतिवेदन पर पटवारी विनोद अहिरवार को निलंबित कर दिया है।
एसडीएम के अनुसार दो अक्टूबर को पंचायत में ग्रामसभा आयोजित की गई थी, जिसमें पटवारी उपस्थित थे। सभा में पहुंचे जनपद सदस्य क्षमादार कुर्मी द्वारा पटवारी से कुर्सी मांगने पर उन्होंने जनपद सदस्य पर शासकीय काम में बाधा पहुंचाने का आरोप लगाते हुए भानगढ़ पुलिस थाने में उनके खिलाफ शिकायत कर दी। इस पर थाने में जनपद सदस्य के खिलाफ धारा 353 के तहत मामला दर्ज कर लिया था।
क्षमादार के अनुसार मामला दर्ज करवाने के बाद तीन अक्टूबर पटवारी ने मामले में राजीनामा करने के लिए उन्हें अपने घर पर बुलाया और कहा कि तुम हमारे पैरों पर गिरकर माफी मांगो तो हम केस वापस ले लेंगे। ऐसा नहीं किया तो एससीएसटी एक्ट का मामला भी दर्ज कराएंगे। जेल जाने के डर से उन्होंने पटवारी के पैरों में गिर माफी मांगी। इस दौरान पटवारी ने अपना एक पैर उनकी पीठ पर रखकर फोटो खींचकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया। इससे क्षुब्ध क्षमादार ने पटवारी पर कार्रवाई नहीं होने पर प्रशासन को आत्महत्या की चेतावनी दी थी। इधर, पटवारी विनोद अहिरवार ने इस मामले में कहा है कि उन्हें षड्यंत्र करके फंसाया गया है।
जनपद सदस्य हुए एकजुट
जनपद सदस्य के ऊपर पैर रखकर पटवारी द्वारा फोटो खिचवाने और उसे प्रसारित करने के मामले में जनपद सदस्य सहित ग्रामीणों ने एसडीएम, एसडीओपी के नाम ज्ञापन सौंपा। पटवारी के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की मांग को लेकर वे भानगढ़ थाने पहुंचे। पुलिस ने मामला जांच में लिया है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे नए मौसमी सिस्टम का असर प्रदेश में दिखाई देने की संभावना है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में गरज-चमक, वज्रपात और...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रिपोर्ट: राकेश यादव बेगूसराय, बिहार। बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा में कथित अवैध मिट्टी खनन और पुलिसकर्मियों से मिलीभगत के आरोपों ने प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। मामले में बछवाड़ा थाने में कार्यरत एक चौकीदार पर अवैध...
By Reporter 5 /
October 28, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक-4 की टीम ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जीई रोड स्थित गुरू तेगबहादुर उद्यान का एक ही दिन में कायाकल्प कर दिया। उद्यान परिसर में पेंटिंग, मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्यों के...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिजली कर्मचारियों को दिवाली से पहले बढ़ी हुई बोनस और एक्सग्रेसिया राशि का भुगतान किया जाएगा। पावर कंपनी के प्रबंध निदेशक (ट्रांसमिशन) आर.के. शुक्ला ने छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ-महासंघ (बीएमएस) के प्रतिनिधिमंडल को यह आश्वासन दिया है।...
By User 6 /
October 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...
By User 6 /
October 28, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2 नवंबर 2026 को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में राज्योत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने जिला स्तरीय कार्यक्रमों के मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर...
By User 6 /
October 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 रिक्त संविदा पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) 31 अक्टूबर से शुरू होगी। यह परीक्षा 4 नवंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। लोक शिक्षण संचालनालय के...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में किसानों की सुविधा बढ़ाने और खेती-किसानी को अधिक लाभकारी बनाने के लिए राज्य सरकार ने धान खरीदी व्यवस्था और सिंचाई सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि किसानों की समृद्धि और...