क्या आप जानते हैं कि दुनिया का सबसे ज्यादा बिकने वाला बिस्किट कौन सा है? भारत में जिसकी 130 से भी अधिक फैक्ट्रियां हैं, हर सेकंड 4500 से ज्यादा लोग जिस बिस्किट को खाते हैं, हर महीने 100 करोड़ से ज्यादा पैकेट का उत्पादन होता है, और जो 50 लाख से ज्यादा फुटकर दुकानों में मिलता है? यह बिस्किट कोई और नहीं, बल्कि पारले-जी है। वही पारले-जी, जिसने तीन दशक तक अपनी कीमत में 1 रुपये का भी इजाफा नहीं किया। भारत में एक पैकेट की कीमत 5 रुपये है, लेकिन यही पारले-जी युद्धग्रस्त गाजा में 2300 रुपये में बिक रहा है।
भारत में 5 रुपये का मिलने वाला पारले-जी बिस्किट युद्धग्रस्त गाजा में भुखमरी के बीच एक ‘लग्जरी’ आइटम बन गया है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, फिलिस्तीनी मोहम्मद जवाद का एक सोशल मीडिया वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी बेटी रफीफ के साथ हैं, जो पारले-जी का पैकेट थामे खुश है। जवाद ने बताया कि उन्होंने पारले-जी का पैकेट 24 यूरो (लगभग 2342 रुपये) में खरीदा, जबकि भारत में इसकी कीमत 5 रुपये और अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 100 रुपये होती है। इस पोस्ट के वायरल होने पर एक यूजर ने लिखा कि भारत ने मदद के तौर पर पारले-जी भेजा, लेकिन हमास ने ट्रक पर कब्जा कर उसे ऊंचे दामों पर बेचा। जवाद ने यह भी बताया कि गाजा में आटा 500 डॉलर और चीनी 90 डॉलर प्रति किलो बिक रही है।
इस खबर के सामने आने के बाद पता चलता है कि युद्ध से तबाह गाजा पट्टी के हालात किस हद तक खराब हो चुके हैं। संयुक्त राष्ट्र ने पहले ही गाजा में अकाल को लेकर चिंता जाहिर की थी। हाल ही में एक राहत सामग्री वितरण केंद्र पर गोलीबारी के बाद हालात और ज्यादा खराब हो गए हैं। फिलिस्तीनी स्वास्थ्य अधिकारियों और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इजरायली सुरक्षा बलों ने गाजा में एक सहायता वितरण केंद्र की ओर बढ़ रहे लोगों पर गोलीबारी की, जिसमें कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई। पिछले तीन दिनों में सहायता वितरण केंद्र पर आने वाले लोगों पर गोलीबारी की यह तीसरी घटना है। हालांकि, इजरायली सेना ने कहा है कि उन्होंने कुछ “संदिग्धों” को निशाना बनाकर गोली दागी थी, जिनका सुरक्षा बलों से आमना-सामना हुआ था, और संदिग्धों ने चेतावनी स्वरूप चलाई गई गोली को नजरअंदाज किया था। इजरायली सैन्य क्षेत्र के अंदर स्थित इजरायल और अमेरिका समर्थित ‘गाजा ह्यूमैनिटेरियन फाउंडेशन’ के सहायता वितरण केंद्र पर लगभग हर दिन गोलीबारी की घटना हो रही है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 11, 2026 /
रायपुर, 11 जुलाई 2026।खरीफ सीजन में मानसून के देर से सक्रिय होने के कारण प्रदेश के कई किसान समय पर धान की बुवाई या रोपाई नहीं कर पाए हैं। इस स्थिति में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के प्रोफेसर डॉ....
By User 6 /
July 15, 2026 /
शनि की चाल हमारे जीवन मे बेहद असर डालती है। इस बार न्याय के देवता शनिदेव 27 जुलाई से वक्री होने जा रहे हैं। यानी वे सीधी चाल छोड़कर उल्टी दिशा में गति करेंगे, इसका असर कई राशियों में देखने...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सदन...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में फेरबदल की खबर सामने आई है।इसके लिए गृह विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार तारकेश्वर पटेल को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल जोन की जिम्मेदारी...
By User 6 /
July 15, 2026 /
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...
By User 6 /
July 14, 2026 /
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...
By User 6 /
July 12, 2026 /
रायपुरा। राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा टल गया.एक जाबाज़ आरपीएफ के एक जवान की तत्परता ने एक 52 वर्षीय यात्री की जान बचा ली. घटना आठ जुलाई की है, जब ट्रेन संख्या 12101 स्टेशन से रवाना हो रही...
By User 6 /
July 13, 2026 /
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में तेज रफ्तार कार ने एक छात्र की जिंदगी छीन ली। रविवार सुबह वेयरहाउस रोड स्थित संजीवनी अस्पताल के सामने हुए सड़क हादसे में 17 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने...
By User 6 /
July 16, 2026 /
पुरी। आज भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा है. हर साल अपनी मौसी के घर जाना जाते है. रथयात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा श्रीमंदिर से निकलकर गुंडिचा मंदिर पहुंचते हैं, जहां वे लगभग सात...