जशपुर | 06 अप्रैल 2025 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले के अपने गृहग्राम बगिया में पर्यावरण वाटिका का लोकार्पण किया। 28 हेक्टेयर क्षेत्र में 53 लाख रुपये की लागत से निर्मित इस वाटिका में औषधीय पौधों से लेकर तितली जोन और एडवेंचर एरिया तक कई अनोखे आकर्षण जोड़े गए हैं।
मुख्यमंत्री ने नारियल, सुपाड़ी और सीता अशोक के पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत में कहा कि इस वाटिका से रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और स्थानीय लोगों को प्रकृति के करीब आने का मौका मिलेगा।
प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर वाटिका में क्या-क्या है खास?
एडवेंचर जोन: मोगली एडवेंचर पार्क में कमांडो नेट, टायर वॉक, रोप वॉक जैसे साहसिक खेल।
तितली जोन: तितलियों की प्रजातियों का जीवंत प्रदर्शन और जीवन चक्र की जानकारी।
औषधीय पौधे: हर्रा, गिलोय, सर्पगंधा, आंवला, लेमन ग्रास समेत कई औषधीय पौधों का रोपण।
चिल्ड्रन पार्क और नेचुरल झूले: बच्चों के लिए खास मनोरंजन ज़ोन।
मेडिटेशन हट और योग ज़ोन: आत्मिक शांति और स्वास्थ्य के लिए विशिष्ट निर्माण।
कला और संस्कृति: आदिम कलाकारों की मूर्तियां और संस्कृति को दर्शाती सजावट।
मुख्यमंत्री ने बच्चों से की मुलाकात, फल और ड्राई फ्रूट्स दिए
मुख्यमंत्री जब वाटिका का अवलोकन कर रहे थे, तब उन्होंने वहां खेल रहे बच्चों से आत्मीयता से बातचीत की और उन्हें फल व ड्राई फ्रूट्स उपहार में दिए। बच्चों में दीपांशु यादव, नीतू देवार, रितेश राम जैसे नाम शामिल रहे, जो मुख्यमंत्री से मिलकर बेहद खुश दिखे।
विशेष अतिथियों की उपस्थिति ने बढ़ाया आयोजन का गौरव
इस कार्यक्रम में विधायक गोमती साय, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, कमिश्नर नरेंद्र दुग्गा, IG अंकित गर्ग, कलेक्टर रोहित व्यास, पीसीसीएफ अरुण पांडेय, एसपी शशिमोहन सिंह सहित कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...
रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ, स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती रायपुर । राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव...
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 23 आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों...
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का अपनी माटी, गांव और खेती-किसानी से गहरा आत्मीय जुड़ाव एक बार फिर देखने को मिला। सोमवार सुबह मुख्यमंत्री अपने गृहग्राम बगिया, जशपुर जिले के खेत पहुंचे और पारंपरिक तरीके से बैलों की जोड़ी के...
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...