बाएं हाथ के स्पिनर सौरभ कुमार ने 103 रन देकर पांच विकेट लिए जिससे भारत-ए ने जो कार्टर के शतक के बावजूद न्यूजीलैंड-ए को तीसरे और अंतिम अनधिकृत टेस्ट मैच में 113 रन से करारी शिकस्त देकर तीन मैचों की सीरीज 1-0 से जीती। जो कार्टर ने 111 रन बनाए, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से कोई खास सहयोग नहीं मिला जिससे न्यूजीलैंड की टीम 416 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मैच के चौथे और अंतिम दिन 302 रन पर आउट हो गई।
न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को भारत के फिरकी गेंदबाजों को खेलने में परेशानी हुई। सौरभ के अलावा कामचलाऊ स्पिनर सरफराज खान ने भी अपना जलवा दिखाया और 48 रन देकर दो विकेट लिए। तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर और मुकेश कुमार को एक-एक विकेट मिला।
न्यूजीलैंड-ए ने 416 रन के मुश्किल लक्ष्य का पीछा करते हुए मैच के चौथे और अंतिम दिन सुबह एक विकेट पर 20 रन से अपनी दूसरी पारी आगे बढ़ाई, लेकिन शार्दुल ठाकुर ने दिन के तीसरे ओवर में ही जो वाकर (07) को बोल्ड कर दिया।
कार्टर ने इसके बाद डेन क्लीवर (44) के साथ तीसरे विकेट के लिए 85 और मार्क चैपमैन (45) के साथ चौथे विकेट के लिए 83 रनों की साझेदारी की। सौरभ ने क्लीवर को एलबीडब्ल्यू किया जबकि सरफराज खान ने चैपमैन को पवेलियन की राह दिखाई। इसके बाद न्यूजीलैंड के निचले क्रम के बल्लेबाजों की सौरभ के सामने एक नहीं चली। जो कार्टर नौवें नंबर के बल्लेबाज के रूप में आउट हुए। उन्हें मुकेश् कुमार ने बोल्ड किया। उन्होंने अपनी पारी में 230 गेंद खेली तथा 12 चौके और एक छक्का लगाया।
रुतुराज गायकवाड के 108 रन की मदद से भारत-ए ने अपनी पहली पारी में 293 रन बनाए थे जिसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 237 रन पर आउट हो गई थी। भारतीय टीम ने अपनी दूसरी पारी सात विकेट पर 359 रन बनाकर समाप्त घोषित की थी। भारत की इस पारी का आकर्षण रजत पाटीदार (नाबाद 109 रन) का शतक था। इन दोनों टीम के बीच पहले दो मैच ड्रा रहे थे। अब उनके बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
February 24, 2026 /
रायपुर (ग्रामीण)। होली पर्व से पहले कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए रायपुर ग्रामीण पुलिस अभियान के तहत व्यापक कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मित्तल के नेतृत्व में तिल्दा-नेवरा, धरसींवा...
By User 6 /
February 20, 2026 /
Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. यहां एक ग्राहक अपनी बाइक में पेट्रोल भराने के लिए पेट्रोल पंप पहुंचा था. इस दौरान वहां मौजूद एक शख्स ने उसकी गाड़ी के पेट्रोल टैंक पर...
By Reporter 1 /
February 23, 2026 /
साउथ सिनेमा की लोकप्रिय जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जल्द ही विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। लंबे समय से उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं हो रही थीं, और अब शादी की खबर ने प्रशंसकों में उत्साह बढ़ा...
By Reporter 1 /
February 19, 2026 /
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अब अपने सबसे निर्णायक और दिलचस्प दौर यानी सुपर-8 में पहुंच चुका है। ग्रुप-1 की तस्वीर पूरी तरह से साफ हो गई है, जिसमें मेजबान भारत के साथ-साथ दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और...
By User 6 /
February 20, 2026 /
MP News: भगवान श्री राम के ननिहाल पक्ष रायपुर के चंद्रखुरी में लगने वाली भगवान श्री राम की 51 फीट की मूर्ति रायपुर के लिए रवाना हो गई है. ग्वालियर के विश्व प्रसिद्ध टिड मिंट पत्थर से भगवान श्री राम...
By User 6 /
February 19, 2026 /
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया AI इंपैक्ट बिल्डथन समिट में रायपुर निवासी अनुराग मानिक और आस्था मानिक ने प्रथम स्थान हासिल कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। देशभर से आए हजारों प्रतिभागियों के बीच इस सिबलिंग...
By Rakesh Soni /
February 21, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे रायपुर–महासमुंद मुख्य मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।...
By User 6 /
February 21, 2026 /
रायपुर, 21 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने 62वें जन्मदिवस के अवसर पर जशपुर जिले के दोकड़ा स्थित ऐतिहासिक जगन्नाथ मंदिर, दोकड़ा में विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना...
By User 6 /
February 24, 2026 /
छत्तीसगढ़ सरकार का तीसरा बजट 2026-27 आज नवीन विधानसभा में पेश किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे “सुशासन से समृद्धि की ओर” बढ़ने वाला ऐतिहासिक बजट बताया है। Live update - https://www.youtube.com/live/6o95WtyXfZA?si=OR6_wzDT3IKUqzpM मुख्यमंत्री का संदेश.... •विकसित...