Google Analytics Meta Pixel पहले वनडे में भारत को मिली करारी हार:साउथ अफ्रीका ने 31 रन से हराया - Ekhabri.com

पहले वनडे में भारत को मिली करारी हार:साउथ अफ्रीका ने 31 रन से हराया

 सीरीज में 1-0 से आगे- लॉर्ड शार्दूल ने बनाए नाबाद 50 रन
पार्ल। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए पहले वनडे मैच को अफ्रीका ने 31 रन से जीत लिया है। टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए सीउथ अफ्रीका ने 296/4 का स्कोर बनाया था। रैसी वान डेर डूसेन ने नाबाद 129 और कप्तान तेंबा बाउमा ने 110 रन बनाए। वहीं, भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने दो और आर अश्विन ने एक विकेट चटकाया। टीम इंडिया के सामने 297 रन का टारगेट था, जिसके जवाब में टीम 265/8 रन बना सकी और मुकाबला हार गई। शिखर धवन 79 टॉप स्कोरर रहे, जबकि पूर्व कप्तान विराट कोहली ने 51 रन बनाए। शार्दूल ठाकुर ने भी अच्छी बैटिंग करते हुए नाबाद 50 रन बनाए। अफ्रीका के लिए तबरेज शम्सी और लुंगी एनगिडी ने दो-दो विकेट हासिल किए। जीत के साथ ही साउथ अफ्रीका ने 3 मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। 129 रन बनाने वाले डूसेन को प्लेयर आफ द मैच चुना गया।
भारतीय मिडिल आर्डर ने डाले हथियार
टारगेट का पीछा करते हुए भारत का पहला विकेट कप्तान केएल राहुल (12) के रूप में गिरा। दूसरे विकेट के लिए धवन और कोहली ने 92 रन जोड़े। शिखर धवन (79) का विकेट 138 के स्कोर पर गिरा। इसके बाद तो मानो विकेटों की लाइन ही लग गई। कोहली (51), श्रेयस अय्यर (17), ऋषभ पंत (16) और डेब्यूटेंट वेंकटेश अय्यर (2) रन बनाकर आउट हुए। 138 पर दूसरा विकेट गंवाने के बाद भारत ने 188 के स्कोर पर छह विकेट खो दिए। हालांकि आठवें नंबर पर बैटिंग करते हुए शार्दूल ठाकुर ने 43 गेंदों पर नाबाद 50 रन बनाए। वनडे में उनका ये पहला अर्धशतक रहा। बुमराह ने भी नाबाद 14 रन बनाए। दोनों टीमों के बीच दूसरा मुकाबला शुक्रवार 21 जनवरी को पार्ल में खेला जाएगा।
विराट ने गांगुली और द्रविड़ को पीछे छोड़ा
सचिन तेंदुलकर (2001) के बाद विराट कोहली साउथ अफ्रीका के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बन गए हैं। कोहली ने पारी का 27वां रन बनाने के साथ ही पूर्व कप्तान सौरव गांगुली (1313) और राहुल द्रविड़ (1309) को पीछे छोड़ा।
सचिन का रिकॉर्ड भी तोड़ा
विराट कोहली पारी का 9वां रन लेते ही भारत से बाहर प्रतिद्वंद्वी टीमों के घर में सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा। सचिन ने भारत के बाहर विपक्षी टीमों के घर में कुल 5065 रन बनाए थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

आज है पिठोरी अमावस्या, जानिए इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या       रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...

छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने राज्यपाल ने शुरू की पहल

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...

छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन बस सेवा बंद करने की चेतावनी दी है,

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...

रायपुर में निगम की बड़ी कार्रवाई, चंगोराभाठा में अवैध निर्माण हटाया

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

साय सरकार का बड़ा शहरी प्लान, 240 ई-बसें और 38 नालंदा परिसर  

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...

 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

राज्यपाल डेका बोले- पत्रकारिता में सत्य, तथ्य और जनहित सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने मेधा एआई एवं मीडिया शोध केंद्र का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों और...