भारत 28 साल बाद 71वें मिस वर्ल्ड पेजेंट कॉम्पिटिशन की मेजबानी कर रहा है। कुछ ही घंटों बाद मुंबई के जियो कन्वेंशन सेंटर में मिस वर्ल्ड 2024 का ग्रैंड फिनाले शुरू हो जाएगा। ग्रैंड फिनाले में सिनी शेट्टी भारत को रिप्रेजेंट कर रही हैं। टैलेंट कंपटीशन राउंड में सिनी शेट्टी को टॉप 23 कटेस्टेंट्स की लिस्ट में चुना गया था। साल 2022 में सिनी शेट्टी फेमिना मिस इंडिया का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं।
सिनी कर्नाटक से ताल्लुक रखती हैं। उनका जन्म साल 2001 में मुंबई में हुआ था। सिनी ने अकाउंट और फाइनेंस में ग्रेजुएशन कर रखा है। इतना ही नहीं सिनी ने चार्टेड फाइनेंशियल एनालिस्ट की पढ़ाई भी की है। सिनी की हॉबीज की तो पढ़ाई के साथ-साथ क्लासिकल डांस में भी इंट्रेस्ट रखती है।सिनी को भरतनाट्यम डांस करना पसंद है। 4 साल की उम्र से सिनी ने भरतनाट्यम डांस की ट्रेनिंग लेना शुरू कर दिया था। इसके बाद 14 साल की उम्र में सिनी ने अपना पहला स्टेज शो यानी अरंगेत्रम सेरेमनी की थी।
इंडिया की तरफ से इससे पहले रीता फारिया, ऐश्वर्या राय, डायना हेडन, युक्ता मुखी, प्रियंका चोपड़ा और मानुषी छिल्लर भी मिस वर्ल्ड का खिताब जीत चुकी हैं। अगर सिनी शेट्टी ये खिताब जीत जाती हैं तो वो इंडिया की 7वीं मिस वर्ल्ड होंगी। इंस्टाग्राम पर अक्सर सिनी अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वेकेशन वीडियोज शेयर करती हैं। उन्हें इंस्टाग्राम पर 3 लाख 84 हजार लोग फॉलो करते हैं। सिनी की एक- एक डांस रील पर चार लाख से ज्यादा लाइक्स आते हैं। लोगों को सिनी का क्लासिकल डांस खूब पसंद है।










