भारतीय हाकी टीम की कप्तान रानी रामपाल को अगले महीने होने वाली महिला हाकी एशियाई चैंपियंस ट्राफी के लिए आराम दिया गया और गोलकीपर सविता पूनिया 18 सदस्यीय भारतीय टीम की कमान संभालेंगी। टूर्नामेंट दक्षिण कोरिया के डोंगाइ में पांच से 12 दिसंबर तक खेला जाएगा। भारत को पहले ही दिन अभियान की शुरुआत करनी है। टूर्नामेंट में चीन, कोरिया, जापान, थाइलैंड, मलेशिया भाग ले रहे हैं।
सविता इस साल एफआइएच की सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर चुनी गई टूर्नामेंट में कप्तानी करेंगी। डिफेंडर दीप ग्रेस इक्का उपकप्तान होगी। टोक्यो ओलिंपिक खेलने वाली फारवर्ड लालरेम्सियामी और शर्मिला देवी और मिडफील्डर सलीमा टेटे भी टीम में नहीं हैं। ये तीनों जूनियर टीम का हिस्सा हैं जो पांच दिसंबर से दक्षिण अफ्रीका में एफआइएच विश्व कप खेलेंगी। नमिता टोप्पो और लिलिमा मिंज टीम में शामिल हैं। फारवर्ड पंक्ति की कमान दो बार की ओलिंपियन वंदना कटारिया और नवनीत कौर संभालेंगी। उनके साथ राजविंदर कौर, मरियाना कुजुर और सोनिका टीम में हैं।
मिडफील्ड में सुशीला चानू, पुखराम्बम, निशा, मोनिका, नेहा और ज्योति हैं। नवजोत कौर और सुमन देवी वैकल्पिक खिलाड़ी हैं और 18 सदस्यीय टीम में से किसी के चोटिल होने या कोरोना संक्रमित होने पर उन्हें मौका मिलेगा। टीम के बारे में मुख्य कोच यानेके शापमैन ने कहा, ‘कुछ खिलाड़ियों के चोटिल होने और सीनियर खिलाड़ियों के जूनियर टीम से जुड़ने के बावजूद हमने महिला एशियाई चैंपियंस ट्राफी के लिए अच्छी टीम चुनी है।”
यह शापमैन का बतौर कोच पहला टूर्नामेंट होगा जो शोर्ड मारिन के कार्यकाल में टीम की विश्लेषण कोच रह चुकी हैं। उन्होंने कहा, ‘टोक्यो ओलिंपिक के बाद काफी अपेक्षाएं हैं, लेकिन हम नए सिरे से शुरू करेंगे। मुझे यकीन है कि अपनी क्षमता के अनुरूप खेलने पर हम लगातार अच्छा प्रदर्शन करने में कामयाब होंगे।”
भारत को पांच दिसंबर को थाइलैंड से और अगले दिन मलेशिया से खेलना है। इसके बाद आठ दिसंबर को गत विजेता कोरिया का और फिर चीन तथा जापान का सामना करना है। फाइनल 12 दिसंबर को पूल की शीर्ष दो टीमों के बीच खेला जाएगा। भारत पिछली बार फाइनल में कोरिया से हार गया था।
टीम :
गोलकीपर : सविता (कप्तान), रजनी ई
डिफेंडर : दीप ग्रेस इक्का, उदिता, निक्की प्रधान, गुरजीत कौर
मिडफील्डर : निशा, सुशीला चानू, पुखराम्बम, नमिता टोप्पो, मोनिका, नेहा, ज्योति , लिलिमा मिंज
फारवर्ड : नवनीत कौर, वंदना कटारिया, राजविंदर कौर, मरियाना कुजुर, सोनिका।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 7, 2026 /
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
By User 6 /
October 7, 2026 /
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
By User 6 /
October 6, 2026 /
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By User 6 /
October 8, 2026 /
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...
By User 6 /
October 8, 2026 /
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...
By User 6 /
October 5, 2026 /
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत सारंगढ़ के झारियापारा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित ‘आंगन मिलन सेवा समारोह’ मातृ-शिशु स्वास्थ्य, सुपोषण और सामाजिक सरोकार का संदेश देता नजर आया। कार्यक्रम में राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा और स्कूल शिक्षा मंत्री...
By User 6 /
October 5, 2026 /
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...