Google Analytics Meta Pixel दुबई में भारतीयों के पास डेढ़ लाख करोड़ की प्रॉपर्टी - Ekhabri.com

दुबई में भारतीयों के पास डेढ़ लाख करोड़ की प्रॉपर्टी

दुनियाभर के अमीरों में दुबई में प्रॉपर्टी खरीदने का क्रेज बढ़ रहा है। भारत के 29 हजार 700 लोगों के पास दुबई में 35 हजार प्रॉपर्टीज हैं। इनकी कीमत 1.42 लाख करोड़ है। सेंटर फॉर एडवांस डिफेंस स्टडीज को मिले डेटा के आधार पर 58 देशों के 74 मीडिया हाउस ने यह रिपोर्ट तैयार की है। रिपोर्ट को ‘दुबई अनलॉक्ड’ नाम दिया गया है। इसमें 2020-22 तक दुबई में विदेशियों की संपत्ति की डीटेल साझा की गई है। इस सूची में सबसे ऊपर भारतीयों का नाम है। संपत्ति के मामले में दूसरे नंबर पर पाकिस्तान है। यहां के 17 हजार लोग 23 हजार प्रॉपर्टीज के मालिक हैं। इनकी कुल कीमत 91.8 हजार करोड़ है।

 

 

 

सूची में तीसरे नंबर पर ब्रिटेन और चौथे पर सऊदी अरब के नागरिक हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के पास दुबई में 2 हजार करोड़ की संपत्ति है। वहीं लुलु ग्रुप के चेयमैन एमए यूसुफ अली और उनके परिवार के पास 585 करोड़ की प्रॉपर्टी है। इस लिस्ट में अरबपति गौतम अडाणी के भाई का भी नाम है। इसके अलावा बॉलीवुड स्टार्स जैसे शाहरुख खान, अनिल कपूर और शिल्पा शेट्टी भी दुबई में करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, 2022 के आंकड़ों के हिसाब से दुबई में विदेशियों के पास कुल 160 अरब डॉलर की संपत्ति है।

 

 

 

इनमें दुनियाभर में भ्रष्टाचार के आरोपी राजनेता, सेलेब्रिटीज, बिजनेसमैन के अलावा ऐसे लोग भी शामिल हैं, जिन पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। आर्थिक तंगहाली से जूझ रहे पाकिस्तान में राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी से लेकर पूर्व सेना प्रमुख जनरल परवेज मुशर्रफ तक का नाम इस लिस्ट में शामिल है। मार्च 2014 में अब्दुल गनी माजिद नाम के व्यक्ति ने दुबई का एक पेंटहाउस जरदारी को तोहफे में दिया था। इसकी कीमत तब 2.74 हजार करोड़ रुपए थी। बाद में राष्ट्रपति ने यह संपत्ति अपनी बेटी को तोहफे में दे दी।

Read Also  अमेरिका भी देगा चीन को झटका, TikTok पर लगा सकता है बैन

 

 

 

जरदारी के बेटे और पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के पास भी दुबई में प्रॉपर्टी है। उनके अलावा नवाज शरीफ के बेटे हुस्सैन नवाज शरीफ, गृह मंत्री मोहसिन नकवी, कई सांसद और विधायक भी दुबई में करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। जापानी मीडिया निक्केई एशिया ने दुबई अनलॉक्ड रिपोर्ट के हवाले से बताया कि दुबई में कई आतंकी संगठन के सदस्यों के पास भी लाखों-करोड़ों की संपत्ति है। इनमें हूती विद्रोहियों और लेबनान से ऑपरेट होने वाले हिजबुल्लाह संगठन के सदस्यों का नाम शुमार है।

 

 

 

हिजबुल्लाह संगठन के लिए मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी अली ओसीरान के पास बुर्ज खलीफा में एक प्रॉपर्टी है। वहीं ईरान के इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स भी दुबई में संपत्ति के मालिक हैं। इस लिस्ट में जापान के 1 हजार ऐसे लोगों का भी नाम हैं, जिन पर गैर-कानूनी काम करने का आरोप है। 3 साल में 55% बढ़ी बुर्ज खलीफा में एक कॉम्प्लेक्स की कीमत दुनिया का रियल स्टेट मार्केट तेजी से आगे बढ़ रहा है। ब्रिटेन की प्रॉपर्टी कंसल्टेंसी फर्म नाइट फ्रैंक के मुताबिक, साल 2020 में यहां घरों की कीमत में तीन गुना की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। बुर्ज खलीफा में एक कॉम्प्लेक्स की कीमत 2021 के बाद से 55% बढ़ गई है। दुबई में 2023 में 10 मिलियन डॉलर (करीब 83.49 करोड़ रुपए) मूल्य के 431 घर बिके। ये दुनिया के किसी भी शहर की तुलना में सबसे ज्यादा है। इस मामले में लंदन 240 घरों के साथ दूसरे और न्यूयॉर्क 211 घरों की बिक्री के साथ तीसरे नंबर पर है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


प्लेन हाइजैक की खबर से उड़े सबके होश, को पायलट ने अपने साथी पायलट को मारा चाकू

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...

मन की बात में छाया छत्तीसगढ़ का मुनगा अभियान, लामकन्हार को 85 लाख

By User 6 / September 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखंड स्थित ग्राम लामकन्हार के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी सुनी। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री...

मुल्ले में सेंड फिल्टर से जल संरक्षण की नई मिसाल, ग्रामीणों को रोजगार

By User 6 / September 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। “जल है तो जीवन है” की सोच को धरातल पर उतारते हुए धमतरी जिले के कुरुद विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत मुल्ले में जल संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। वर्षा आधारित इस क्षेत्र में वर्षा एवं...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, अतिथि व्याख्याताओं और पूर्व अग्निवीरों को लाभ

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...

दीपक अग्रवाल के अवकाश के बीच सरकार ने दो IAS को सौंपी जिम्मेदारी

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...

विश्व पर्यटन दिवस पर छत्तीसगढ़ में पर्यटन कारोबार का नया कनेक्ट

By User 6 / September 28, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ पर्यटन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की दिशा में बड़ी पहल शुरू हुई है। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल और छत्तीसगढ़ ट्रैवल ट्रेड एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में ‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट छत्तीसगढ़ मार्केट...

आज से बदल जाएंगे यह बड़े नियम, UPI का अधिक उपयोग करने वाले जाने नाए नियम

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...

‘मन की बात’ में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा’ अभियान की गूंज

By User 6 / September 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’ अभियान का विशेष उल्लेख हुआ। प्रधानमंत्री द्वारा प्रदेश की इस पोषण पहल को राष्ट्रीय मंच पर स्थान दिए जाने...

छत्तीसगढ़ की बेटी ने ऑस्ट्रेलिया में रचा सफलता का नया इतिहास

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...

19 नायब तहसीलदार बने तहसीलदार, पदोन्नति की लिस्ट हुई जारी

By User 6 / September 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राजस्व विभाग ने 19 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार पदोन्नत किया गया है. इस पदोन्नति के साथ उनका स्थानांतरण भी किया है. सभी से 10 दिनों में पदभार ग्रहण करने कहा गया है. इसके लिए आदेश जारी हो गया...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *