भारत और चीन के बीच एलएसी पर तनाव के दौरान तनावपूर्ण स्थिति को कम करने के लिए छठीं बार कमांडर लेवर की बैठक हुई। सोमवार सुबह 10 बजे शुरू हुई बैठक देर रात तक चली। चीन के साथ बातचीत करने वाले शीर्ष भारतीय अधिकारियों ने दो टूक कहा कि जब तक चीन अपनी सेना नहीं हटाता तब आगे की बात का कोई अर्थ नहीं है। चीन तत्काल एलएसी से पीछे हटे तभी आगे की बात होगी।
बैठक में भारत की ओर से सख्त रुख अपनाया गया। बैठक में भारत ने कहा कि चीन सभी विवादित प्वाइंट से तुरंत पीछे हटे। साथ ही कहा कि सेना को पीछे हटाने की शुरुआत चीन ही करे, क्योंकि विवाद को बढ़ावा भी उसने ही दिया है। करीब 13 घंटे से अधिक तक चली इस बैठक में भारत ने चीन के सामने इन मुख्य बिंदुओं पर बात की :
चीन लद्दाख सीमा पर सभी विवादित प्वाइंट्स से पीछे हटे।
- • लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल से दोनों ओर से सेना को पीछे हटाने का रोडमैप तैयार किया जाए, जिस पर आगे बढ़ा जाए।
- • चीन ने पहले नियम तोड़े थे, ऐसे में सैनिकों को पीछे हटाने की शुरुआत चीन करे और फिर भारत उसे फॉलो करेगा।
- • पैंगोंग त्सो फिंगर इलाकों से तुरंत चीनी सेना पीछे हटे। हॉटस्प्रिंग, देपसांग का मसला भी भारत ने बैठक में उठाया।
सोमवार सुबह करीब 10 बजे ये बैठक शुरू हुई थी, जो देर रात तक चलती रही। अब मंगलवार को यानि कि आज फिर दोनों देशों की सेना के कोर कमांडर आमने-सामने हो सकते हैं। ऐसे में इस विवाद को निपटाने के लिए बातचीत करने की कोशिश जारी रहेगी। भारत की ओर से दो टूक कह दिया गया है कि अगर चीन पूरी तरह से वापस जाने और पहले जैसी स्थिति बहाल नहीं करेगा तो भारतीय सेना लॉन्ग हॉल के लिए तैयार है। यानि सर्दियों में भी भारतीय सेना सीमा पर डटी रहेगी।
हालांकि बातचीत के दौरान भारत की बातें चीन को समझने में परेशानी हो रही थी। इसका कारण थी भाषा। चीनियों की अंग्रेजी भी बहुत कमजोर होती है, इसलिए उनसे इस भाषा से भी बात नहीं हो पाती। इस दौरान ट्रांसलेटर मौजूद रहे। पिछले कुछ दिनों में भारत ने कुछ पहाड़ियों पर कब्जा किया है, जो सामरिक दृष्टि से काफी अहम हैं। यही कारण है कि बातचीत की टेबल अब घूम चुकी है और भारत अपनी शर्तों पर मसले को आगे बढ़ा रहा है। ये तनाव मई से जारी है और अगस्त के बाद फिर चरम पर पहुंचा है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 4, 2026 /
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...
By User 6 /
October 7, 2026 /
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
By User 6 /
October 6, 2026 /
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...
By User 6 /
October 2, 2026 /
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होने वाले 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत का समापन अब करीब आ चुका है। इस साल 3 अक्टूबर 2026 को महालक्ष्मी व्रत का अंतिम दिन है और इसी दिन व्रत का...
By User 6 /
October 2, 2026 /
रायपुर, 2 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में दोनों महान नेताओं के चित्र...
By User 6 /
October 2, 2026 /
खैरागढ़। दनिया पुल पर शुक्रवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कान्हा-किसली घूमने निकले पांच दोस्तों की कार पुल पार करते समय तेज बहाव की चपेट में आ गई और बहते हुए नदी की मझधार में जा फंसी।...
By User 6 /
October 7, 2026 /
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
By User 6 /
October 4, 2026 /
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...
By User 6 /
October 2, 2026 /
नई दिल्ली.ICC ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है और दोनों टीमें 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में आमने-सामने होंगी। इस मैच को लेकर सभी...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...