अप्रैल के पहले ही दिन लोगों को महंगाई का झटका लगा है। देश में व्यावसायिक रसोई गैस के दाम फिर बढ़ गए हैं। एलपीजी गैस सिलेंडर की नई कीमतें जारी हो गई है। सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में 250 रुपये की बढ़ोतरी की है। यह बढ़ोतरी घरेलू रसोई गैस सिलेंडर में नहीं, बल्कि कमर्शियल गैस सिलेंडर में हुई है। घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ। 22 मार्च को रसोई गैस सिलेंडर के दाम 50 रुपये बढ़े थे, जबकि कमर्शियल गैस सिलेंडर सस्ता हुआ था।
आज से नए वित्त वर्ष 2022-23 की शुरुआत हुई। नए वित्त वर्ष के पहले दिन महंगाई का झटका लगा है। हालांकि घरेलू रसोई गैस की कीमतें नहीं बढ़ाए जाने से लोगों को थोड़ी राहत मिली है। दिल्ली में बिना सब्सिडी वाला 14.2 किग्रा गैस सिलेंडर का दाम 949.5 रुपये है। कोलकाता में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर का भाव 976 रुपये, मुंबई में 949.50 रुपये और चेन्नई में बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत अब 965.50 रुपये है।
इंडियन ऑयल ने 19 किग्राम कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 250 रुपये बढ़ाए हैं। दिल्ली में 19 किग्रा कमर्शियल गैस की कीमत 249.50 रुपये बढ़कर 2,253 रुपये हो गई। इससे पहले इसकी कीमत 2,003.50 रुपये थी। कोलकाता में कमर्शियल गैस सिलेंडर का भाव 264.50 रुपये चढ़कर 2351.5 रुपये हो गई। पहले इसकी कीमत 2,087 रुपये थी। वहीं, मुंबई में कमर्शियल गैस की 2,205 रुपये हो गई। पहले कीमत 1,995 रुपये थी। वहीं चेन्नई में 19 किग्रा कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में सबसे ज्यादा 268.50 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। यहां कीमत बढ़कर 2,406 रुपये हो गई. पहले कीमत 2137.5 रुपये थी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 29, 2026 /
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...
By User 6 /
April 1, 2026 /
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...
By User 6 /
April 2, 2026 /
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...
By User 6 /
March 31, 2026 /
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...
By User 6 /
April 2, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में हनुमान जी का एक ऐसा मंदिर है, जो अपनी अनोखी परंपरा के कारण दूर-दूर तक प्रसिद्ध हो चुका है। यहां भक्त अपनी मनोकामनाएं कागज पर लिखकर भगवान के चरणों में अर्पित करते हैं। इसी वजह से...
By User 6 /
March 31, 2026 /
रायपुर : में नक्सलवाद के मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि आज देश नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद जैसी गंभीर समस्या से काफी हद तक...
By User 6 /
April 2, 2026 /
बिलासपुर : में राम अवतार जग्गी हत्याकांड मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक अमित जोगी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने उन्हें दोषी मानते हुए तीन हफ्ते के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया। अमित जोगी...
By User 6 /
April 2, 2026 /
रायपुर: में मार्च के अंतिम सप्ताह और अप्रैल के पहले दिनों में सरकारी दफ्तरों का कामकाज सुस्त दिखाई दिया। बीते नौ दिनों में फाइलें एक टेबल से दूसरी टेबल तक भी नहीं पहुँच पाईं। इसका मुख्य कारण लगातार पड़ने वाली...
By User 6 /
April 1, 2026 /
छत्तीसगढ़ : के ज्यादातर हिस्सों में इन दिनों तेज गर्मी लोगों की दिनचर्या पर भारी पड़ रही है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 2 से 3 डिग्री तक ऊपर बना हुआ है।...
By User 6 /
March 30, 2026 /
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...