Google Analytics Meta Pixel दिल्ली के प्रगति मैदान में अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले का हुआ आगाज - Ekhabri.com

दिल्ली के प्रगति मैदान में अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले का हुआ आगाज

छत्तीसगढ़िया उत्पादों से सजा छत्तीसगढ़ का पवेलियन

27 नवंबर तक चलेगा अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला

रायपुर- नई दिल्ली के प्रगति मैदान में 41वें भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले का आज से आगाज हो गया है। इस बार मेले की थीम वोकल फॉर लोकल, लोकल टू ग्लोबल पर आधारित छत्तीसगढ़ के पवेलियन को भी सजाया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम के प्रबंध संचालक सारांश मित्तर ने छत्तीसगढ़ के पवेलियन का उद्घाटन किया। 14 से 27 नवम्बर तक आयोजित होने वाले इस अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में 29 राज्यों सहित सभी केंद्र शासित प्रदेश शामिल हो रहे हैं। मेले में सभी राज्य अपनी प्रगति के साथ ही प्रत्येक क्षेत्र की विशेषता के अनुसार अपने औद्योगिक, कृषि और हस्तशिल्प उत्पादों का प्रदर्शन भी कर रहे हैं। अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ का पेवलियन इस साल हॉल नंबर 2 फर्स्ट फ्लोर पर बनाया गया है। तीन सौ वर्ग फुट के क्षेत्र में प्रदर्शन के लिए कुल 12 स्टाल लगाए गए हैं। वोकल फॉर लोकल, लोकल टू ग्लोबल की अवधारणा पर छत्तीसगढ़ के ग्रामोद्योग, स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद, हैंडलूम, हस्तशिल्प, हर्बल, कृषि विभाग आदि के स्टॉल लगाए गए हैं। वहीं, 21 नवंबर को राज्य सांस्कृतिक दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के कलाकार राज्य की समृद्ध लोक कला और संस्कृति का प्रदर्शन करेंगे। अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले का उद्घाटन केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने किया। आजादी के 75वें वर्ष में आयोजित इस मेले में अमृत महोत्सव की झलक भी देखने को मिल रही है। यह मेला 73 हजार वर्ग मीटर में नए आधुनिक प्रदर्शनी हाल में आयोजित किया गया है, जो कि काफी खूबसूरत है। मेले में देशी-विदेशी तीन हजार से अधिक प्रदर्शक भाग ले रहे हैं। पार्टनर स्टेट जहां बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र है। वहीं फोकस स्टेट उत्तर प्रदेश व केरल है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


पीईटी 2026: 14 मई को परीक्षा, 27 मार्च तक आवेदन का मौका

By User 6 / March 3, 2026 / 0 Comments
CG PET 2026: परीक्षा की तारीख और आवेदन प्रक्रिया CG PET 2026 के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 14 मई को लिखित परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते...

जल जीवन मिशन घोटाला: फरार पूर्व IAS की तलाश में 21 शहरों में छापेमारी

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
जयपुर : जल जीवन मिशन घोटाला मामले में फरार पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल और अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। 17 फरवरी 2026 से शुरू हुआ विशेष तलाशी अभियान अब और व्यापक हो चुका है। 4...

रायपुर लौटते ही रमन सिंह से मिलने पहुंच रहे CM साय, क्या इस मुलाकात के पीछे है कोई बड़ा सियासी संकेत?

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।   जानकारी के मुताबिक,...

छत्तीसगढ़ में शुरू होने वाला है गर्मी का ‘असली खेल’, अगले एक हफ्ते के लिए मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...

बिलासपुर में पुलिस टीम पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
Bilaspur Police Attack का एक गंभीर मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के Bilaspur जिले के Bilha थाना क्षेत्र में बदमाशों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार...

जशपुर राइस मिल में भीषण आग, 12 मजदूर सुरक्षित; मधुमक्खियों के हमले से अफरा-तफरी

By User 6 / March 3, 2026 / 0 Comments
जशपुर राइस मिल आग: 12 मजदूरों को सुरक्षित निकाला जशपुर राइस मिल आग की घटना ने ओडिशा-झारखंड सीमा से लगे तपकरा तहसील के ग्राम उपरकछार में हड़कंप मचा दिया। सोमवार शाम करीब 4 बजे शंभु गुप्ता राइस मिल से धुआं...

छत्तीसगढ़ का मिनी मसूरी: चिरमिरी की खूबसूरती जीत लेती है दिल

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
Chirmiri Hill Station Chhattisgarh राज्य के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। छत्तीसगढ़ में कई प्राकृतिक और मनमोहक जगहें हैं, लेकिन कोरिया जिले में स्थित चिरमिरी अपनी अलग पहचान रखता है। शांत वातावरण, ठंडी हवाएं और...

विनोद तावडे को राज्यसभा प्रत्याशी बनने पर बृजमोहन अग्रवाल ने दी बधाई

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद तावडे राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि तावडे का अनुभव, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक समझ संसद की...

IND vs ENG: अक्षर का कैच या बुमराह का ओवर…? सूर्या ने बताया क्या था मैच का टर्निंग प्वाइंट

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
IND vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर अपनी अहमदाबाद की टिकट पक्की कर...

सुकमा में सबरी नदी हादसा: SBI कैशियर की डूबने से मौत

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
सुकमा : जिले के कोंटा ब्लॉक से एक दुखद खबर सामने आई है। होली का त्योहार मनाने के बाद सबरी नदी में डूबने से मौत का मामला सामने आया है, जिसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के एक कैशियर की...