मुख्यमंत्री बघेल से छत्तीसगढ़ संत संगठन के प्रतिनिधि मण्डल ने की सौजन्य मुलाकात
रायपुर- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से राजधानी स्थित उनके निवास कार्यालय में सद्गुरू कबीर विश्व शांति मिशन, छत्तीसगढ़ संत संगठन के प्रतिनिधि मण्डल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री को प्रतिनिधि मण्डल द्वारा 18 जून को रायपुर स्थित मेकाहारा के अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम में आयोजित सद्गुरू कबीर स्मृति महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण दिया गया। प्रतिनिधि मण्डल ने इस दौरान मुख्यमंत्री श्री बघेल को सद्गुरू श्री अभिलाष साहेब द्वारा लिखित योग दर्शन की पुस्तिका भी भेंट की।
सद्गुरू कबीर विश्व शांति मिशन (छत्तीसगढ़ संत संगठन) के तत्वाधान में सद्गुरू कबीर स्मृति महोत्सव के पावन अवसर पर दृष्टि-विजन एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया है, जिसमें सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ के 100 से भी अधिक आश्रमों से संत गुरूजनों एवं साध्वियों का आगमन होगा। उल्लेखनीय है कि सद्गुरू कबीर साहेब की वाणी को जन-जन पहुंचाने के लिए साहेब के मानने वाले विभिन्न परंपरा दामाखेड़ा, खरसिया, पारख सिद्धांत, नादवंश, जागु साहेब, दयानाम साहेब एवं अन्य परंपरा सभी को जोड़कर सद्गुरू कबीर विश्व शांति मिशन का गठन किया गया है। महोत्सव में उत्तर प्रदेश के पूज्य संत श्री निष्ठा साहेब, खरसिया के पूज्य संत श्री सुधाकर शास्त्री, कबीरमठ नादिया के आचार्य मंगल साहेब, दूधाधारी मठ के महंत रामसुंदर दास, दामाखेड़ा परम्परा प्रतिनिधि संतजन, जागु साहेब परम्परा प्रतिनिधि संतजन, दयानाम साहेब परम्परा प्रतिनिधि संतजन, सद्गुरू कबीर विश्व शांति मिशन से संत गुरूजन एवं साध्वीजन शामिल होंगे। महोत्सव में पद्मश्री श्री मदन सिंह चौहान भजन प्रस्तुत करेंगे। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ संत संगठन के प्रतिनिधि मण्डल में अध्यक्ष संत श्री रविकर साहेब, संत श्री घनश्याम साहेब, संत बलवान साहेब, संत हेमेन्द्र साहेब, संत श्री भुनेश्वर साहेब, संत श्री शोधकर साहेब, संत श्री क्षेमेन्द्र साहेब, संत श्री जितेन्द्र साहेब, संत श्री पूर्णेन्द साहेब आदि शामिल थे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 4, 2026 /
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...
By Reporter 5 /
September 6, 2026 /
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...
By Reporter 5 /
September 3, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 8 स्वास्थ्य विभाग ने जनशिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 20 क्षेत्र में कोटा मार्ग स्थित नेकी की दीवार साइट की विशेष सफाई कराई। मौके पर जमा पुराने और अनुपयोगी...
By User 6 /
September 4, 2026 /
मौसम बदलने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा डल और ऑयली दिखने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ग्लोइंग और साफ त्वचा पाने के लिए महंगे...
By Reporter 5 /
September 5, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...
By User 6 /
September 6, 2026 /
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...
By User 6 /
September 3, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर से कोरोना ने दस्तक दी है। 20 दिनों के भीतर शहर में कुल चार कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। बढ़ती संख्या से राज्य में हड़कंप मच गया है। राहत...
By User 6 /
September 6, 2026 /
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...
By Reporter 5 /
September 3, 2026 /
रायगढ़। अदाणी पावर लिमिटेड, छोटे भंडार की सामाजिक विकास इकाई अदाणी फाउंडेशन की ओर से संचालित विज़न केयर कार्यक्रम के तहत रायगढ़ जिले के प्लांट परिधीय क्षेत्र और रेलवे कॉरिडोर से जुड़े 41 गांवों में निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा...
By User 6 /
September 4, 2026 /
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...