IPL 2025 Mega auction: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के लिए सऊदी अरब के जेद्दा शहर में 24 नवंबर को हुई मेगा नीलामी में ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर को मिली रिकॉर्ड कीमत ने सभी को चौंकाया. पंत को एलएसजी ने 27 करोड़ में खरीद कर उन्हें आईपीएल इतिहास का सबसे महंगा खिलाड़ी बना दिया. वहीं पंजाब ने श्रेयस अय्यर पर 26.75 करोड़ खर्च किए. इन दोनों खिलाड़ियों का ऑक्शन में महंगा बिकना तय माना जा रहा था लेकिन इन्हें भी उम्मीद से ज्यादा कीमत मिल गई है लेकिन एक खिलाड़ी को मिली कीमत ने क्रिकेट के फैंस के साथ उसे भी हैरान कर दिया है.
इस खिलाड़ी ने किया हैरान
31 अक्टूबर को जब सभी 10 टीमों ने अगले सीजन के लिए अपने रिटेन खिलाड़ियों की सूची जारी की तो केकेआर के रिटेन खिलाड़ियों की सूची में ऑलराउंडर और टीम के सीनियर खिलाड़ी वेंकटेश अय्यर का नाम नहीं था. इस फैसले ने फैंस को हैरान किया था. लेकिन केकेआर ने जिस कीमत पर वेंकटेश को फिर से टीम में शामिल किया है उससे तो सभी हैरान हैं. केकेआर ने 23.75 करोड़ में वेंकटेश को खरीद इस सीजन का तीसरा सबसे महंगा खिलाड़ी बना दिया है. वहीं ऑक्शन इतिहास का उन्हें चौथा सबसे महंगा खिलाड़ी बना दिया है.
मिल सकती है कप्तानी
वेंकटेश अय्यर को केकेआर अगले सीजन अपना कप्तान बना सकती है. टीम के पास फिलहाल कोई ऐसा बड़ा नाम नहीं है जो टीम को लीड कर सके. ऐसे में अय्यर टीम के अगले कप्तान हो सकते हैं. एक इंटरव्यू में उन्होंने भी जिम्मेदारी मिलने पर टीम की कप्तानी करने की इच्छा जताई है.
करियर पर नजर
भारत के लिए टी 20 और वनडे खेल चुके वेंकटेश अय्यर टॉप ऑर्डर के विस्फोटक बल्लेबाज हैं. वे बाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं. वहीं दाहिने हाथ के मध्यम गति के तेज गेंदबाज हैं. 25 दिसंबर को 30 साल के होने जा रहे इस ऑलराउंडर ने पिछले साल टीम को चैंपियन बनाने में बड़ी भूमिका निभाई थी. वे अबतक आईपीएल के 50 मैचों में 1 शतक और 11 अर्धशतक लगाते हुए 1326 रन बना चुके हैं.
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
April 1, 2026 /
छत्तीसगढ़ : के ज्यादातर हिस्सों में इन दिनों तेज गर्मी लोगों की दिनचर्या पर भारी पड़ रही है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 2 से 3 डिग्री तक ऊपर बना हुआ है।...
By User 6 /
April 1, 2026 /
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...
By User 6 /
March 31, 2026 /
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...
By User 6 /
April 2, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में हनुमान जी का एक ऐसा मंदिर है, जो अपनी अनोखी परंपरा के कारण दूर-दूर तक प्रसिद्ध हो चुका है। यहां भक्त अपनी मनोकामनाएं कागज पर लिखकर भगवान के चरणों में अर्पित करते हैं। इसी वजह से...
By User 6 /
April 2, 2026 /
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...
By User 6 /
April 5, 2026 /
छत्तीसगढ़ : के दुर्ग जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं ने सभी को झकझोर दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कारणों की पड़ताल की जा रही...
By User 6 /
April 2, 2026 /
रायपुर: में मार्च के अंतिम सप्ताह और अप्रैल के पहले दिनों में सरकारी दफ्तरों का कामकाज सुस्त दिखाई दिया। बीते नौ दिनों में फाइलें एक टेबल से दूसरी टेबल तक भी नहीं पहुँच पाईं। इसका मुख्य कारण लगातार पड़ने वाली...
By User 6 /
March 31, 2026 /
रायपुर : में नक्सलवाद के मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि आज देश नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद जैसी गंभीर समस्या से काफी हद तक...
By User 6 /
April 2, 2026 /
बिलासपुर : में राम अवतार जग्गी हत्याकांड मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक अमित जोगी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने उन्हें दोषी मानते हुए तीन हफ्ते के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया। अमित जोगी...
By User 6 /
April 5, 2026 /
Bilaspur हाईकोर्ट ने जमीन से जुड़े एक अहम मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा है कि यदि कोई व्यक्ति ऐसी संपत्ति खरीदता है, जिस पर पहले से न्यायालय में विवाद लंबित है, तो उसे अलग से पक्षकार बनाकर सुनना...