Google Analytics Meta Pixel कवर्धा हत्याकांड में IPS विकास कुमार निलंबित - Ekhabri.com

कवर्धा हत्याकांड में IPS विकास कुमार निलंबित

कवर्धा में लोहारीडीह की घटना में शामिल आरोपी प्रशांत साहू की जेल में हुई मौत के मामले में सरकार ने देर रात महत्वपूर्ण कार्रवाई की है। सरकार ने एडिशनल ASP (IPS) विकास कुमार को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही, मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की गई है।

 

 

 

गृह मंत्री और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बीती रात मृतक के परिजनों से मुलाकात के दौरान बताया कि परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस के उच्च अधिकारियों पर पिटाई का आरोप लगाया था, जिस पर कार्रवाई करते हुए विकास कुमार को निलंबित किया गया। उन्होंने यह भी कहा कि जब तक माहौल शांत नहीं होता, मृतक के परिजनों की देखभाल सरकार की जिम्मेदारी होगी।

 

 

 

गृह मंत्री ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम कर दिया गया है और बिसरा जांच के लिए भेजा गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि यदि जांच में कोई नया तथ्य सामने आता है, तो उस पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ज्ञात हो कि रविवार को कवर्धा जिले के पूर्व सरपंच रघुनाथ साहू के मकान में आग लग गई, जिसमें उप सरपंच की मौत हो गई और एक व्यक्ति लापता हो गया। इस दौरान पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच हाथापाई हुई, जिसके बाद पथराव शुरू हो गया। इस पथराव में कवर्धा के एसपी अभिषेक पल्लव सहित कई पुलिसकर्मियों को चोटें आईं।

 

 

 

घटना के बाद, जिलेभर से पुलिस बल और सैकड़ों बटालियन के जवानों को बुलाया गया, जिसके परिणामस्वरूप ग्रामीण गांव छोड़कर भाग गए, तब जाकर पुलिस गांव में स्थिति को नियंत्रित कर पाई। इस मामले में पुलिस ने 170 लोगों को आरोपी बनाया है और 69 लोगों को गिरफ्तार किया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में माओवाद खत्म, बस्तर में विकास का नया दौर शुरू

By User 6 / April 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 4 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में माओवादी आतंक के पूरी तरह समाप्त होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना करते हुए इसे देश, सुरक्षा बलों और बस्तर की जनता...

दुर्ग में दो छात्रों की आत्महत्या से सनसनी, अलग-अलग घटनाओं में गई जान

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : के दुर्ग जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं ने सभी को झकझोर दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कारणों की पड़ताल की जा रही...

RTE पर सख्त हुई छत्तीसगढ़ सरकार, नियम तोड़ने वाले निजी स्कूलों की मान्यता पर खतरा

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...

रायपुर फ्लाईओवर योजना पर नया विवाद, सांसद ने उठाए सवाल

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल शारदा चौक से तात्यापारा चौक तक बनने वाले प्रस्तावित फ्लाईओवर को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। इस परियोजना पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आपत्ति जताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को...

बिलासपुर हाईकोर्ट का अहम फैसला…विवादित जमीन खरीदने वालों के लिए सख्त संदेश

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
Bilaspur हाईकोर्ट ने जमीन से जुड़े एक अहम मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा है कि यदि कोई व्यक्ति ऐसी संपत्ति खरीदता है, जिस पर पहले से न्यायालय में विवाद लंबित है, तो उसे अलग से पक्षकार बनाकर सुनना...

कबीरधाम में नाबालिग से अपराध करने वाली महिला गिरफ्तार

By User 6 / April 3, 2026 / 0 Comments
कवर्धा। कबीरधाम जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें एक महिला नाबालिग बालक के साथ यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार हुई है। मामला सिटी कोतवाली कबीरधाम क्षेत्र का है।   प्रार्थी ने पुलिस को बताया कि सोशल...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके चारों का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको एक के बाद खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। सिंगल लोगों को थोड़ा सावधान चलना होगा, क्योंकि वह किसी के...

CG Weather Today: बदला मिजाज, आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से राहत भी, खतरा भी

By User 6 / April 3, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में मौसम ने अचानक करवट ली है। प्रदेश के कई इलाकों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का असर दिख रहा है। सूरजपुर, कोरबा और बिलासपुर समेत कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम...

दिल्ली में LPG की कालाबाजारी का खुलासा, 75 सिलेंडर जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

By User 6 / April 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। रसोई गैस सिलेंडरों की बढ़ती मांग के बीच कालाबाजारी करने वाले गिरोह पर दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने छापेमारी कर कुल 75 एलपीजी सिलेंडर बरामद किए हैं और इस मामले में एक आरोपी को...

बस्तर में भूकंप के झटके…जगदलपुर में लोगों में दहशत, कोई नुकसान नहीं

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
जगदलपुर। बीती रात जगदलपुर समेत बस्तर के कई हिस्सों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। जमीन हिलने से लोग थोड़ी देर के लिए दहशत में आ गए, लेकिन राहत की बात यह रही कि किसी को चोट नहीं...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *