Google Analytics Meta Pixel छत्तीसगढ़ में माओवाद खत्म, बस्तर में विकास का नया दौर शुरू - Ekhabri.com

छत्तीसगढ़ में माओवाद खत्म, बस्तर में विकास का नया दौर शुरू

रायपुर, 4 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में माओवादी आतंक के पूरी तरह समाप्त होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना करते हुए इसे देश, सुरक्षा बलों और बस्तर की जनता के सामूहिक संकल्प की ऐतिहासिक जीत बताया।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि 31 मार्च 2026 को राज्य का माओवादी हिंसा से मुक्त होना केवल प्रशासनिक उपलब्धि नहीं, बल्कि लोकतंत्र, विकास और विश्वास की बड़ी जीत है। उन्होंने इस सफलता के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और दूरदर्शी रणनीति को निर्णायक बताया।

 

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की भूमिका को भी महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में माओवाद उन्मूलन के लिए स्पष्ट रणनीति, संसाधन और दिशा मिली। उन्होंने यह भी कहा कि तय समय सीमा में माओवाद समाप्त करने का लक्ष्य दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ हासिल किया गया।

 

मुख्यमंत्री ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनके बलिदान से ही बस्तर में शांति और विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। सुरक्षा बलों की बहादुरी और समर्पण ने इस अभियान को सफलता तक पहुंचाया।

 

बस्तर की जनता की भूमिका को रेखांकित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कठिन परिस्थितियों और धमकियों के बावजूद लोगों ने लोकतंत्र में विश्वास बनाए रखा। यही जनसहयोग इस परिवर्तन का सबसे बड़ा आधार बना।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि माओवादी हिंसा ने वर्षों तक हजारों परिवारों को प्रभावित किया, लेकिन अब राज्य में शांति, सुरक्षा और विकास का नया दौर शुरू हो चुका है। उन्होंने बताया कि सरकार ने आत्मसमर्पण करने वाले लोगों के पुनर्वास और मुख्यधारा में शामिल करने के लिए विशेष प्रयास किए हैं।

Read Also  मुख्यमंत्री ने राज्य गीत के रचयिता डॉ. नरेन्द्र देव वर्मा की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन

 

उन्होंने कहा कि अब बस्तर में बच्चे निर्भय होकर स्कूल जाएंगे, महिलाएं सुरक्षित वातावरण में जीवन जी सकेंगी और विकास की योजनाएं हर गांव तक पहुंचेंगी। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि छत्तीसगढ़ अब तेजी से विकास और समृद्धि की दिशा में आगे बढ़ेगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नवा रायपुर नकटी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर छिड़ी बड़ी बहस

By User 6 / July 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर के ग्राम नकटी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई ने पूरे प्रदेश में एक बड़ी बहस को जन्म दे दिया है। बुलडोजर कार्रवाई के दौरान रोते-बिलखते परिवारों की तस्वीरों ने लोगों की संवेदनाओं को...

नकटी अतिक्रमण हटाने पर बेघर हुए परिवार को मिलेगा नया आशियाना, 65 परिवार के लिए प्रकिया शुरू

By User 6 / July 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नया रायपुर के ग्राम नकटी की शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने बेघर हुए लोगों को आशियाना देने का फैसला किया है। इसके लिए शासन -प्रशासन ने अतिक्रमण प्रभावित 65 परिवारों को नया...

आज से देशभर में सस्ता होगा कमर्शियल सिलेंडर

By User 6 / July 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। 1 जुलाई से देशभर में कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू हो गए हैं, अच्छी बात है है कि इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। जहां एक ओर कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बड़ी कटौती कर...

1 जुलाई से लागू नई ग्रामीण रोजगार योजना, 125 दिन गारंटी

By User 6 / July 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 30 जून 2026।देशभर में 1 जुलाई 2026 से ‘विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ योजना लागू होने जा रही है, जिससे ग्रामीण विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। यह महत्वाकांक्षी योजना ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन, आजीविका...

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी: जांच में आए अहम खुलासे आरोपियों के मकानों पर बुलडोजर कार्रवाई की तैयारी

By User 6 / July 2, 2026 / 0 Comments
अयोध्या. अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब कई अहम खुलासे हो रहे हैं। इस बीच खबर है आरोपियों के मकान पर बड़ी कार्यवाही हो सकती है। SIT ने जांच तेज कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, नियमों...

ekhabri धर्म दर्शन: दान-पुण्य और पूजा से जीवन में बढ़ती है शांति, सकारात्मकता और संतुलन

By User 6 / July 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर।भारतीय परंपरा में दान-पुण्य और पूजा को केवल धार्मिक कर्म नहीं, बल्कि जीवन को संतुलित और सकारात्मक बनाने वाला महत्वपूर्ण अभ्यास माना जाता है। सदियों से यह मान्यता रही है कि ये दोनों ही कार्य व्यक्ति के मन, परिवार और...

सेवा सेतु पोर्टल से घर बैठे मिल रहीं समयबद्ध शासकीय सेवाएं

By User 6 / July 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 04 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ सरकार डिजिटल सुशासन और पारदर्शिता को मजबूत करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शुरू किया गया सेवा सेतु पोर्टल अब आम नागरिकों के लिए...

कृषि विश्वविद्यालय में डाॅ. एम.पी. ठाकुर समेत चार को भावभीनी विदाई

By User 6 / July 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 30 जून 2026।इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में सेवानिवृत्त प्राध्यापक डाॅ. एम.पी. ठाकुर सहित चार कर्मचारियों को भावभीनी विदाई दी गई। विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन स्थित सभा कक्ष में आयोजित समारोह की अध्यक्षता कुलपति डाॅ. गिरीश चंदेल ने की।  ...

एचपीवी टीकाकरण में बलरामपुर-रामानुजगंज बना छत्तीसगढ़ का नंबर वन जिला

By User 6 / July 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 30 जून 2026।राष्ट्रीय स्तर पर चलाए जा रहे निःशुल्क एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान में छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। यह अभियान 28 फरवरी 2026 से...

जनदर्शन में मंत्री राजेश अग्रवाल ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

By User 6 / July 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 1 जुलाई 2026।पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने जनदर्शन कार्यक्रम के तहत आज विकासखंड लखनपुर की ग्राम पंचायत परसोंडी में पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं, सुझावों और आवश्यकताओं को गंभीरता से...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *