Google Analytics Meta Pixel ISRO GSAT-N2: आज आधी रात से भारत में बढ़ेगी इंटरनेट स्पीड और कनेक्टिविटी, ISRO SpaceX के साथ लांच कर रहा GSAT-N2 - Ekhabri.com

ISRO GSAT-N2: आज आधी रात से भारत में बढ़ेगी इंटरनेट स्पीड और कनेक्टिविटी, ISRO SpaceX के साथ लांच कर रहा GSAT-N2

दिल्ली। भारत में इंटरनेट सेवाओं में एक नया अध्याय आज रात से शुरू होगा, जब ISRO का अत्याधुनिक हाई-थ्रूपुट संचार उपग्रह GSAT-N2 को SpaceX के साथ मिलकर अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित केप कैनेवेरल अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया जाएगा। यह सेटेलाइट पूरे देश में ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी को बेहतर बनाएगा और विशेष रूप से दूरदराज के इलाकों में तेज इंटरनेट सेवाएं प्रदान करेगा।

 

GSAT-N2 उपग्रह के जरिए भारत के विभिन्न हिस्सों में हाई-स्पीड इंटरनेट की सेवाएं मिलेंगी, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों और छोटे शहरों तक ब्रॉडबैंड की पहुंच बढ़ेगी। इस मिशन से उड़ान के दौरान कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी, जो एयरलाइन सेवाओं के लिए गेम-चेंजर साबित होगी।

 

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) और उसकी वाणिज्यिक शाखा न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड (NSIL) के महत्वपूर्ण मिशन GSAT-N2 (GSAT-20) का प्रक्षेपण सोमवार आधी रात के बाद अमेरिकी कंपनी स्पेसएक्स के प्रक्षेपण यान फाल्कन-9 के माध्यम से किया जाएगा। यह प्रक्षेपण अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित केप कैनेवेरल स्पेस सेंटर से होगा।

 

आज रात 12:01 बजे स्पेसएक्स के फाल्कन-9 प्रक्षेपण यान से लॉन्च

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) की वाणिज्यिक शाखा न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड (NSIL) का मांग आधारित दूसरा उपग्रह GSAT-N2 तैयार है। यह उपग्रह 18 अक्टूबर को भारतीय समयानुसार रात 12:01 बजे स्पेसएक्स के फाल्कन-9 प्रक्षेपण यान से लॉन्च किया जाएगा। अगर किसी कारणवश यह मिशन निर्धारित समय में लॉन्च नहीं हो सका तो इसका वैकल्पिक समय 19 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे रखा गया है।

 

GSAT-N2 उपग्रह

GSAT-N2 उपग्रह का वजन लगभग 4700 किलोग्राम है और इसका उद्देश्य पूरे भारतीय उपमहाद्वीप को तेज इंटरनेट सेवाएं प्रदान करना है। इसमें 32 यूजर बीम हैं, जो भारत, अंडमान-निकोबार और लक्षद्वीप जैसे क्षेत्रों को कवर करेंगे। इनमें से 8 नैरो स्पॉट बीम विशेष रूप से पूर्वोत्तर भारत के लिए हैं, जबकि 24 वाइड बीम बाकी भारत के लिए समर्पित हैं। इस उपग्रह की संचार क्षमता 48 जीबी प्रति सेकंड है, जो दूरदराज के इलाकों को इंटरनेट से जोड़ने में मदद करेगा। यह उपग्रह 14 साल तक कार्य करेगा और इसके माध्यम से भारत के विमानन क्षेत्र में उड़ानों के दौरान इंटरनेट कनेक्टिविटी को भी मजबूत किया जाएगा।

Read Also  Breaking News: सरकारी महाविद्यालयों में 700 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू

 

यह GSAT-N2 उपग्रह NSIL का दूसरा उपग्रह है। इससे पहले, जून 2022 में NSIL ने पहला उपग्रह GSAT-24 लॉन्च किया था। अंतरिक्ष सुधारों के तहत, अब NSIL उपग्रहों का स्वामित्व और संचालन भी कर सकता है। फिलहाल NSIL के 11 उपग्रह पृथ्वी की कक्षा में ऑपरेशनल हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ शक्तिपीठ परियोजना: पांच प्रमुख मंदिरों को जोड़कर बनेगा धार्मिक पर्यटन कॉरिडोर

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...

छत्तीसगढ़ में 6 नए मेडिकल कॉलेज मंजूर, स्वास्थ्य सेवाओं पर CM साय का बड़ा निर्देश

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...

छत्तीसगढ़ में दीपावली की छुट्टियां बढ़ीं, अब 6 से 11 नवंबर तक स्कूल बंद

By User 6 / October 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...

सही विधि के साथ करें नवरात्र के व्रत का पारण, मिलेगी माँ की असीम कृपा 

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...

काशी पंचांग के अनुसार आज है महा अष्टमी, जानिए तिथि और मुहूर्त        

By User 6 / October 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...

कोंडागांव के बन्नूराम बैद को मिलेगा शिल्प गुरु अवार्ड 2025

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल की पारंपरिक ढोकरा (बेलमेटल) शिल्पकला को राष्ट्रीय पहचान दिलाने वाले कोंडागांव जिले के शिल्पकार बन्नूराम बैद का चयन प्रतिष्ठित शिल्प गुरु अवार्ड 2025 के लिए किया गया है। भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के विकास...

आज छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना, जानिए किस मंत्र का करें जाप 

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाएगी। नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। भक्त मां की आराधना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। धार्मिक मान्यताओं...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें फर्जी, मंत्रालय ने किया खंडन

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...

लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
कांकेर। जिले से दिल दहलाने वाली ख़बर सामने आई है, यहां लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा छोड़ने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला लोहत्तर...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सारसमाल में किया कर्मा नृत्य, शिक्षा पर दिया जोर

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास शौर्य, स्वाभिमान, संघर्ष और प्रकृति के प्रति अगाध श्रद्धा का प्रतीक है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की परंपरा आदिवासी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है, जो...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *