बैर को अबैर और हिंसा को अहिंसा से किया जा सकता है समाप्त
सबकी सहभागिता से होगा नशा मुक्त समाज का निर्माण
रायपुर- मुख्यमंत्री – भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश में ऐसे तबके जो विकास की राह में पीछे रह गए हैं उन्हें समाज की मुख्य धारा में लाने के लिए कार्य कर रही है। ऐसे तबकों को समाज की मुख्यधारा में लाना हमारी महती जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि मैं नशा मुक्त समाज का पक्षधर हूं। उन्होंने कहा कि अचानक शराब बंदी के पक्ष में न होकर सामाजिक जागरूकता और सबकी सहभागिता से नशा मुक्त समाज का निर्माण होना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश के गुजरात, बिहार, हरियाणा और तमिलनाडु जैसे राज्यों में शराब बंदी हुई है, किन्तु कुछ राज्यों में इसको पुनः शुरू कर लिया गया है। इसका क्या कारण हो सकता है, इस पर भी ध्यान में रखा जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने अपनी जनहितैषी नीतियों के चलते लोगों का भरोसा जीता है। राज्य में खेती-किसानी से लेकर उद्योग-व्यापार सहित सभी क्षेत्रों में समृद्धि और खुशहाली आई है। छत्तीसगढ़ ने एक मॉडल राज्य के रूप में अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि विभिन्न योजनाओं के तहत गरीबों और किसानों में 01 लाख 75 हजार करोड़ रूपए सीधे उनके खातों में अंतरण किए गए हैं। इससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था में उछाल और बाजार व्यवसाय में रौनक बनी रही हैं। कोरोनाकाल के महामारी में भी यहां मंदी की स्थिति नहीं देखनी पड़ी। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरा शुरू से यह प्रयास रहा है कि छत्तीसगढ़ कि संस्कृति और परंपरा को संरक्षण और प्रोत्साहन मिले। सभी वर्ग और जाति के लोगों कि अपनी-अपनी मान्यता और परंपराएं है। सबको सम्मान मिले और सबका संरक्षण हो यही प्रयास हमनें किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हमारी सरकार कि योजनाओं एवं कार्यक्रमों ने छत्तीसगढ़ के लोगों के जीवन में बदलाव और अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार छत्तीसगढ़ के लोगों द्वारा पूर्व में चिटफंड कंपनियों में निवेश किए गए राशियों को वापस दिलाने के लिए भी जिम्मेदारी के साथ काम कर रही है। हमारी सरकार ने चिटफंड कंपनियों में निवेश करने वाले प्रदेश के लोगों के लगभग 40 करोड़ रूपए की राशि वापस दिलाने का काम किया है। चिटफंड कंपनियों की धोखाधड़ी का शिकार हुए निवेशकों को राशि लौटाने का काम निरंतर जारी है।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने सनातन धर्म के के संबंध में पूछे सवाल का जवाब देते हुए कहा कि जो प्राचीन है, जो अक्षुण्ण हो और जो सत्य है, वही सनातन है। प्राचीनकाल से ही सनातन संस्कृति चली आ रही है और आगे भी चलते रहेगी। उन्होंने कहा कि धर्म को विवाद का विषय नहीं बनाना चाहिए, क्योंकि बैर को बैर से, हिंसा को हिंसा से और क्रोध को क्रोध से खत्म नहीं किया जा सकता। बैर को अबैर से और हिंसा को अहिंसा से समाप्त किया जा सकता है। हमारी संस्कृति सबको साथ लेकर चलने की संस्कृति है। इसमें बैर और हिंसा का कोई स्थान नहीं है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
April 9, 2026 /
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...
By User 6 /
April 8, 2026 /
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...
By User 6 /
April 8, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...
By User 6 /
April 7, 2026 /
पखांजूर। कांकेर जिले के दुर्गकोंदल थाना क्षेत्र के खुटगांव हेलीपेड में बीते सोमवार देर रात एक युवक की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को हिला दिया। शुरुआती जांच में यह घटना सड़क हादसे जैसी प्रतीत हुई, लेकिन पुलिस की गहन...
By User 6 /
April 7, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...
By User 6 /
April 7, 2026 /
रायपुर, 7 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान राज्य की समृद्ध जनजातीय परंपरा और सांस्कृतिक पहचान को दर्शाती बेल मेटल से निर्मित ‘माता कौशल्या के राम’ की विशेष...
By User 6 /
April 11, 2026 /
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...
By User 6 /
April 10, 2026 /
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर...
By Reporter 5 /
April 8, 2026 /
रायगढ़ से खबर: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां जंगल में एक ही पेड़ से प्रेमी-प्रेमिका के शव लटके हुए मिले। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। घटना के...
By User 6 /
April 9, 2026 /
रायपुर। आज के समय में बच्चों के लिए सही स्कूल का चयन अभिभावकों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। हर स्कूल खुद को बेहतर बताता है, लेकिन सही निर्णय वही होता है जो बच्चे की जरूरत, रुचि और...