Google Analytics Meta Pixel UNESCO में गूंजा ‘जय भवानी, जय शिवाजी’, छत्रपति शिवाजी महाराज के 12 किले विश्व धरोहर सूची में शामिल - Ekhabri.com

UNESCO में गूंजा ‘जय भवानी, जय शिवाजी’, छत्रपति शिवाजी महाराज के 12 किले विश्व धरोहर सूची में शामिल

भारत ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। छत्रपति शिवाजी महाराज की सैन्य रणनीति और वास्तुकला की उत्कृष्टता को प्रदर्शित करने वाले ‘मराठा सैन्य परिदृश्य’ के तहत 12 किलों को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया है। यह निर्णय पेरिस में 6 से 16 जुलाई तक चली विश्व धरोहर समिति (WHC) की 47वीं बैठक में लिया गया, जहां भारत के नामांकन को 18 देशों का समर्थन प्राप्त हुआ। यह भारत का 44वां विश्व धरोहर स्थल बन गया है।

 

 

 

‘मराठा सैन्य परिदृश्य’ 17वीं से 19वीं सदी के बीच विकसित मराठा साम्राज्य की रणनीतिक और स्थापत्य प्रतिभा को दर्शाता है। ये किले पर्वत, तट और द्वीपों जैसे विविध भौगोलिक क्षेत्रों में बनाए गए, जो मराठा शासकों की सैन्य दूरदर्शिता को प्रदर्शित करते हैं। सूची में शामिल किले हैं: साल्हेर, शिवनेरी, लोहगढ़, खांदेरी, रायगढ़, राजगढ़, प्रतापगढ़, सुवर्णदुर्ग, पन्हाला, विजयदुर्ग, सिंधुदुर्ग (महाराष्ट्र) और जिन्जी (तमिलनाडु)।

 

 

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इसे “मराठा गौरव का क्षण” बताते हुए कहा, “छत्रपति शिवाजी महाराज की सैन्य शक्ति और स्वराज्य की भावना को वैश्विक मान्यता मिली है।” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इसे भारत की सांस्कृतिक धरोहर का उत्सव बताया और नागरिकों से इन किलों को देखने का आग्रह किया। Maratha Military Landscapes: भारत ने जनवरी 2024 में यह नामांकन प्रस्तुत किया था, जिसे 18 महीने की कठिन समीक्षा और ICOMOS के स्थल निरीक्षण के बाद स्वीकृति मिली। यह मान्यता मराठा साम्राज्य की सैन्य रणनीति, स्थापत्य और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक मंच पर उजागर करती है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


ब्रेकिंग। बड़े प्रशासनिक बदलाव के आईएएस रमेश कुमार शर्मा को मिली नई जिम्मेदारी

By User 6 / June 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर में राज्य शासन में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए गृह विभाग में सचिव पद पर कार्यरत आईएएस रमेश कुमार शर्मा को नई जिम्मेदारी सौंपी है। आदेश के अनुसार, उन्हें अब आयुक्त, सहकारिता एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियों के पद...

पहले मारी टक्कर, फिर लूटा मोबाइल और पैसा

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले से बड़ी आपराधिक घटना की खबर मिली है। बसंतपुर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना का झूठा बहाना बनाकर और विवाद खड़ा कर राहगीरों के साथ लूटपाट करने वाले शातिर गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार...

आज है अंतिम बड़ा मंगलवार, कर ले यह अचूक उपाए होगी असीम कृपा

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
9 जून 2026 को अधिकमास का अंतिम बड़ा मंगलवार मनाया जा रहा है. यह दिन भगवान हनुमान की उपासना के लिए विशेष रूप से शुभ माना जाता है.अधिकमास में पड़ने वाला यह अंतिम बड़ा मंगल हनुमान जी की कृपा प्राप्त...

26/11 के अनसुने नायकों पर आधारित फिल्म की रायपुर में विशेष स्क्रीनिंग

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 8 जून 2026।राजधानी रायपुर के जोरा मॉल में फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय सहित परिजन, फिल्म अभिनेत्री एवं सांसद...

छत्तीसगढ़ में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती नियमों में बड़ा बदलाव तय, 11 साल बाद बदल सकती है योग्यता की शर्तें

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : उच्च शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती को लेकर बड़ा बदलाव होने की तैयारी चल रही है। करीब 11 साल बाद भर्ती नियमों में संशोधन की संभावना जताई जा रही है, जिससे हजारों अभ्यर्थियों को सीधा फायदा मिल...

26/11 के अनसुने नायकों पर आधारित फिल्म की रायपुर में विशेष स्क्रीनिंग

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 8 जून 2026।राजधानी रायपुर के जोरा मॉल में फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय सहित परिजन, फिल्म अभिनेत्री एवं सांसद...

मोदी के 12 साल पूरे, साय ने विकास सहयोग पर जताया आभार

By User 6 / June 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 जून 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ के विकास में केंद्र सरकार द्वारा दिए गए सहयोग...

हैदराबाद में इन्वेस्टर कनेक्ट, मुख्यमंत्री साय ने निवेशकों को दिया न्योता

By User 6 / June 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर/हैदराबाद।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हैदराबाद में आयोजित ‘छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट’ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने निवेशकों को राज्य की नई औद्योगिक नीति और निवेश की व्यापक संभावनाओं की जानकारी दी।   मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़...

छत्तीसगढ़ का गौरव: आयुष पांडे ने इंडिया टीम-ए में बनाई जगह, मेहनत और जुनून से रचा सफलता का इतिहास 

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर : एक प्रेरणादायक खबर सामने आई है, जिसने पूरे छत्तीसगढ़ को गर्व से भर दिया है। प्रदेश के होनहार युवा खिलाड़ी आयुष पांडे ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर इंडिया टीम-ए में चयन हासिल कर लिया है। यह...

जेल में बलात्कार के आरोपी ने लगाई फांसी

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
जांजगीर-चांपा। जिला जेल खोखरा में मंगलवार सुबह बड़ी खबर सामने आई जिसमें एक विचाराधीन बंदी का शव जेल परिसर के बाथरूम में फंदे से लटका हुआ मिला। उसने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक की पहचान कोरबा जिले...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *