जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों के हाथ सोमवार सुबह एक और सफलता हाथ लगी है। दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले के रुनीपोरा गांव के चुहार में देर रात आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। इस मुठभेड़ में अभी तक सुरक्षाबलों ने 3 आतंकियों को मार गिराया है। इन आतंकियों के पास से 1 ऐके 47 रायफल और 2 पिस्तौल बरामद हुई हैं। फिलहाल सुरक्षाबलों के संयुक्त बलों की कार्रवाई जारी है।
इस साल घाटी में इन तीन आतंकवादियों के मारे जाने के साथ अब तक मारे गए आतंकियों की अधिकारिक संख्या 116 हो गई है, जिसमें अब तक के सभी विभिन्न आतंकवादी संगठनों के 7 ऑपरेशनल कमांडर शामिल हैं. केवल जून के महीने में यह 13वीं मुठभेड़ है जिसमें सुरक्षाबलों ने घाटी में 40 से अधिक आतंकवादियों को मार गिराया है.
हिज्बुल मुजाहिद्दीन सुरक्षाबलों का मुख्य निशाना बना रहा. सभी आतंकवादी संगठनों में से इसके सब से ज्यादा आतंकी मारे गए. इसमें शीर्ष कमांडरों में ऑपरेशनल कमांडर रियाज नाइकू भी शामिल है. हाल ही में पुलिस ने दावा किया था कि त्राल का इलाका अब हिज्ब मुक्त हो गया है जो 1989 से हिज्बुल मुजाहिद का केंद्र बना हुआ था.
एक शीर्ष पुलिस अधिकारी के अनुसार, पुलिस, सेना की 19 आरआर और सीआरपीएफ की एक संयुक्त टीम ने जम्मू कशमीर पुलिस द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद रुनीपोरा खुल्चोर इलाके में घेरा-तलाशी अभियान चलाया. अधिकारी ने कहा कि संयुक्त दल ने संदिग्ध स्थान को घेरा. छिपे हुए आतंकवादियों ने उन पर फायरिंग की. संयुक्त टीम द्वारा जवाबी करवाई की गई, और मुठभेड़ शुरू हुई. सुरक्षाबलों ने घटनास्थल से हथियारों और गोला-बारूद के साथ शवों को बरामद किया है और इलाके में तलाशी चल रही है.
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...
By User 6 /
August 31, 2026 /
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...
By Reporter 5 /
August 30, 2026 /
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...
By User 6 /
August 30, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...
By User 6 /
August 28, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में अगले पांच दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इस दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर में बदलती परिस्थितियों की तस्वीर अब दूरस्थ वनांचलों में भी दिखाई देने लगी है। दंतेवाड़ा के सुदूर वनांचल छिंदनार में रविवार को ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की...