Google Analytics Meta Pixel ईडी के निशाने पर जामताड़ा के 22 करोड़पति साइबर ठग - Ekhabri.com

ईडी के निशाने पर जामताड़ा के 22 करोड़पति साइबर ठग

झारखंड के जामताड़ा जिले के 22 करोड़पति साइबर ठग ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) के निशाने पर हैं। इनमें ज्यादातर आरोपित जामताड़ा के करमाटांड़ और नारायणपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं और पहले जामताड़ा साइबर पुलिस के हाथों गिरफ्तार हो चुके हैं, लेकिन जमानत मिलते ही इन्होंने दोबारा ठगी शुरू कर दी। इन अपराधियों ने साइबर अपराध के माध्यम से 50 लाख से लेकर कई करोड़ तक की संपत्ति अर्जित कर ली है। पुलिस ने इससे संबंधित ब्योरा ईडी को सौंपा है। पहले भी ईडी जामताड़ा के दो व देवघर के एक साइबर ठग की संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई कर चुकी है। वहीं राज्य की सीआईडी भी उनकी संपत्ति का आकलन कर रही है।

 

 

जामताड़ा के साइबर ठग देश के विभिन्न् हिस्सों में ठगी की घटना को अंजाम देते रहे हैं। इस कारण यहां के साइबर अपराधी देशभर की पुलिस के निशाने पर हैं। कार्रवाई व छापेमारी के क्रम में पुलिस को ठगों की अकूत संपत्ति का भी पता चला है। ऐसे में 50 लाख से अधिक संपत्ति वाले ठगों की सूची ईडी को भेजी जा रही है, ताकि मनी लांड्रिग के तहत उन पर कार्रवाई की जा सके।

 

 

 

पुलिस सूत्रों के अनुसार, कई ठगों की संपत्ति करोड़ों में है। अब यह संपत्ति ईडी जब्त करने की कार्रवाई कर सकती है। जिन 22 ठगों की ईडी को रिपोर्ट भेजी गई है, वे साइबर अपराध से 50 लाख या उससे कई गुना अधिक संपत्ति बना चुके हैं। दरअसल, ईडी को वैसे ही ठगों की रिपोर्ट भेजी जाती है, जिनकी चल-अचल संपत्ति 50 लाख या उससे अधिक होती है। अचल संपत्ति का आकलन संबंधित प्रखंड क्षेत्र के सीओ से तैयार कराया गया है, ताकि कुल संपत्ति का सही पता चल सके।

Read Also  नवाचारों को स्टार्टअप तथा लघु-मध्यम उद्योगों के रूप में स्थापित करें: डॉ. चंदेल

 

 

2022 में एक साइबर अपराधी की संपत्ति ईडी ने की जब्त
इससे पहले जामताड़ा साइबर थाने की पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर 2022 में जामताड़ा के नारायण्ापुर थाना क्षेत्र के मिरगा गांव के प्रदीप मंडल की संपत्ति ईडी जब्त कर चुकी है। इसके अलावा जामताड़ा के युगल मंडल तथा देवघर के संतोष यादव को भी ईडी ने मनी लांड्रिग के तहत अभियुक्त बनाया है। प्रदीप मंडल पर एक करोड़ की ठगी तथा युगल मंडल व अन्य पर 99 लाख की ठगी और संतोष यादव पर 50 लाख की ठगी का आरोप था।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

कृष्ण प्रकटोत्सव पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

By Reporter 5 / September 6, 2026 / 0 Comments
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित   दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

हरतालिका तीज व्रत 2026: 14 या 15 सितंबर, कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज, जानें क्या कहता है पंचाग

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली किसान की किस्मत, कमाए 4.25 लाख  

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

साय सरकार का बड़ा शहरी प्लान, 240 ई-बसें और 38 नालंदा परिसर  

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...

छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन बस सेवा बंद करने की चेतावनी दी है,

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...

रायपुर में निगम की बड़ी कार्रवाई, चंगोराभाठा में अवैध निर्माण हटाया

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *