कांकेर । कांकेर की लोकप्रिय समाज सेवी संस्था जन सहयोग इस वर्ष बारिश के पहले से ही दूध नदी बचाओ महाअभियान में जुटी हुई है। इसी सिलसिले में आज जन सहयोग की टीम ने अपने अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी के नेतृत्व में नदी के स्टॉप डैम के नीचे फंसे हुए कचरे के भंडार को निकाल बाहर किया, जिसकी विशाल मात्रा कई ट्रालियों के बराबर होगी। ज्ञातव्य है कि स्टॉप डेम में फंसे कचरे के कारण ही नदी का पानी फैल कर शहर में घुस जाता है और मकानों, दुकानों को लाखों की क्षति पहुंचाता है।
समाजसेवी सदस्य जून महीने से ही दूध नदी की सफाई कर रहे हैं जिसके कारण इस वर्ष तीन बार बाढ़ की नौबत अवश्य आई किंतु बहुत सा कचरा साफ हो जाने के कारण बाढ़ का पानी नेशनल हाईवे की ओर नहीं फैल सका। अभी एक माह बारिश और होनी है, इस बीच अत्यधिक वर्षा होने पर कहीं पुन: बाढ़ न आ जाए, इसके लिए जन सहयोग संस्था ने स्टॉप डैम के नीचे फंसे सारे कचरे को निकालने का संकल्प लिया और आज यह कार्यक्रम कर दिखाया, जिससे आम नागरिकों में हर्ष है। इस अवसर पर अपने संक्षिप्त वीडियो भाषण में अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी तथा उनके साथी राजेश चौहान एवं संत कुमार ने कहा कि हम लोग दूध नदी सफाई महा अभियान चला ही रहे हैं किंतु आसपास वालों का भी फर्ज है कि वे नदी में कचरा ना डालें। कई बार नगरपालिका वाले भी नदी में कचरा डाल देते हैं और हमारी मेहनत बेकार हो जाती है आज जो कचरा निकाला गया है उसे उठाने के लिए हमने नगर पालिका से अनुरोध किया है। देवी तुल्य दूध नदी को स्वच्छ रखना है।
आशा है कि नगरवासी हमें सहयोग देंगे, चाहे पालिका और प्रशासन सहयोग दें अथवा न दें यह हमारा शहर है। यह हमारी पवित्र नदी है। इसकी सेवा, स्वच्छता हम लोग अपना कर्तव्य समझकर करते ही रहेंगे। आज के सफाई अभियान में जन सहयोग के अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी के अलावा बल्लू राम यादव, प्रमोद सिंह ठाकुर, प्रवीण गुप्ता, शैलेंद्र देहारी , राजेश चौहान, जीवन पटेल, संत कुमार जी, भूपेंद्र यादव, दिनेश मोटवानी, सागर देव, धर्मेंद्र देव, करण नेताम, बहादुर वाल्मीकि आदि समाजसेवी युवकों ने उल्लेखनीय योगदान किया।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 1 /
February 17, 2026 /
टी20 विश्व कप 2026 में दक्षिण अफ्रीका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सुपर-8 चरण के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इसके साथ ही वह अगले दौर में जगह बनाने वाली तीसरी टीम बन गई है। इससे पहले बेस्ट इंडीज और भारत...
By Rakesh Soni /
February 16, 2026 /
जांजगीर-चांपा। जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के धरदेई गांव में पति-पत्नी ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा और मातम का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची...
By Reporter 1 /
February 17, 2026 /
दुबई में बसे भारतीय मूल के उद्योगपति राजन लाल की किस्मत आखिरकार 25 साल बाद चमक उठी। लंबे समय से लॉटरी टिकट खरीदते आ रहे राजन लाल ने दुबई ड्यूटी फ्री मिलेनियम मिलियनेयर ड्रॉ में 1 मिलियन डॉलर यानी करीब...
By User 6 /
February 20, 2026 /
Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. यहां एक ग्राहक अपनी बाइक में पेट्रोल भराने के लिए पेट्रोल पंप पहुंचा था. इस दौरान वहां मौजूद एक शख्स ने उसकी गाड़ी के पेट्रोल टैंक पर...
By Reporter 1 /
February 19, 2026 /
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अब अपने सबसे निर्णायक और दिलचस्प दौर यानी सुपर-8 में पहुंच चुका है। ग्रुप-1 की तस्वीर पूरी तरह से साफ हो गई है, जिसमें मेजबान भारत के साथ-साथ दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और...
By User 6 /
February 20, 2026 /
MP News: भगवान श्री राम के ननिहाल पक्ष रायपुर के चंद्रखुरी में लगने वाली भगवान श्री राम की 51 फीट की मूर्ति रायपुर के लिए रवाना हो गई है. ग्वालियर के विश्व प्रसिद्ध टिड मिंट पत्थर से भगवान श्री राम...
By User 6 /
February 19, 2026 /
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया AI इंपैक्ट बिल्डथन समिट में रायपुर निवासी अनुराग मानिक और आस्था मानिक ने प्रथम स्थान हासिल कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। देशभर से आए हजारों प्रतिभागियों के बीच इस सिबलिंग...
By Rakesh Soni /
February 20, 2026 /
कोरबा। महिला से यौन उत्पीड़न के एक मामले में कटघोरा में पदस्थ रहे पूर्व कृषि मंडी अधिकारी राहुल साहू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस टीम ने रायगढ़ जिले के घरघोड़ा से आरोपी को गिरफ्तार...
By Rakesh Soni /
February 18, 2026 /
रायगढ़। जिले खरसिया चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मौहापाली में एक युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। अधजले हालत में खेत युवक मिलने व मौत के सभी सभी पहलुओं में पुलिस सूक्ष्मता...