Google Analytics Meta Pixel जरहागांव को मिलेगा नगर पंचायत का दर्जा, खुलेगा का नया कॉलेज - Ekhabri.com

जरहागांव को मिलेगा नगर पंचायत का दर्जा, खुलेगा का नया कॉलेज

मुंगेली विधानसभा के ग्राम जरहागांव में आयोजित कार्यक्रम मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने की घोषणा,मुख्यमंत्री ने 33 करोड़ 12 लाख रूपए के 18 कार्याें का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन,बेटे के निवेदन पर कैंसर पीड़ित माता की इलाज के लिए मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत सहायता देने के निर्देश दिए

रायपुर- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत मुंगेली जिले के ग्राम जरहागांव में आमजनों से संवाद किया। उन्होंने इस दौरान जरहागांव को नगर पंचायत का दर्जा और मुंगेली विधानसभा के ग्राम जरहागांव में नया कॉलेज खोलने सहित अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने 33 करोड़ 12 लाख रूपए के 18 विकास कार्याें का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इसमें 31 करोड़ 35 लाख रूपए के शिलान्यास कार्य तथा एक करोड़ 67 लाख रूपए के लोकार्पण कार्य शामिल हैं। कार्यक्रम में संसदीय सचिव श्रीमती रश्मि आशीष सिंह, विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लेखनी चंद्राकर सहित अनेक जनप्रतिनिधि शामिल हुए।माता कैंसर पीड़ित है इलाज के लिए आधा एकड़ खेत गिरवी रखा है, मुख्यमंत्री विशेष सहायता योजना के तहत अब होगा इलाज – कार्यक्रम के दौरान अर्जुन कोशले ने बताया कि उनके पिता का कुछ वर्ष पहले ही निधन हो गया है, मां कैंसर पीड़ित है। अभी आयुष्मान कार्ड से इलाज करा रहा हूं, लेकिन इलाज का खर्चा काफी अधिक है, इसके लिए आधा एकड़ खेत गिरवी रख दिया हूं। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसी गंभीर बीमारियों में आज आदमी की आर्थिक दिक्कतों को देखते हुए हमने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य योजना बनाई है, जिसमें 20 लाख रूपए तक का इलाज हो जाता है। आपकी माता जी का इलाज इसी योजना से हो जाएगा और इस संबंध में अधिकारियों को निर्देशित भी किया। वंदना ने बताया कि मैं मुंगेली में रहती हूं। मुझे भी कैंसर की समस्या थी। मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत मुझे 5 लाख 50 हजार रूपए ब्लड कैंसर की इलाज के लिए प्राप्त हुए। आज जो मुझे आराम पहुंचा है वह आपकी वजह से है। शबाना कुरैशी ने बताया कि मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के तहत गरम भोजन के साथ ही अण्डा भी दिया जा रहा है। मैंने देखा कि बहुत अच्छा लाभ मेरे बच्चे को मिला है। इसका वजन चार किलो बढ़ गया है। मधु ने बताया कि सोमवार को मेरे गांव में मोबाइल मेडिकल आती है और इलाज भी मिल जाती है।तीन लाख रूपए का ऋण माफ हुआ, बच्चा पढ़ रहा है मेडिकल कॉलेज में – मुख्यमंत्री ने ग्रामीण विकास और कृषि हितैषी के संबंध में फीडबैक भी लिया। एक किसान ने बताया कि मुख्यमंत्री की कृषि हितैषी योजना से किसानों के लिए आर्थिक समृद्धि के नये रास्ते खुल गए हैं। इसका सीधा लाभ खेती-किसानी मंे पहुंचा ही है। दूसरे महत्वपूर्ण परिवर्तन भी नजर आ रहे हैं। किसान ने बताया कि उनके तीन बच्चे हैं। एक एमबीबीएस, एक नर्सिंग की पढ़ाई और एक एम.ए. कर रहा है।  आज ही आया बेरोजगारी भत्ते का पैसा – मुख्यमंत्री ने बेरोजगारी भत्ते के बारे में फीडबैक लिया। फुलमनी ने बताया कि आज ही मेरे मोबाइल में मैसेज आया है। हम लोगों को बेरोजगारी भत्ते मिलने से अपनी दिन-प्रतिदिन की जरूरतों को पूरा करने में आसानी होगी। राजीव युवा मितान क्लब के बारे में मुख्यमंत्री ने जानकारी ली। लखीराम यादव ने बताया कि उन्होंने ओलम्पिक खेलों मंे भाग लिया और संभाग स्तर तक पहुंचे। उन्होंने एक सुन्दर गीत मुख्यमंत्री को सुनाया। मुख्यमंत्री ने खाद्यान्न सहायता योजना की समीक्षा भी की। हितग्राहियों ने बताया कि नियमित रूप से राशन मिल रहा है। गोमती साहू ने बताया कि रीपा की वजह से गांवों में पलायन रूक गया है। मोहन लाल साहू ने बताया कि 86 हजार का गोबर मैंने बेचा है और इससे मिले पैसों से बच्चों को पढ़ा रहा हूं।

Read Also  CG: चुनाव प्रशिक्षण में अनुपस्थित, 31 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी

मुख्यमंत्री की घोषणाएं – मुख्यमंत्री ने जरहागांव में नया कॉलेज खोलने, जरहागांव को नगर पंचायत का दर्जा देने, जिला अस्पताल में सिटी स्कैन की व्यवस्था करने, नगर पालिका मुंगेली में नए कार्यालय भवन के निर्माण, मुंगेली में नया स्विमिंग पूल निर्माण हेतु 50 लाख, जरहागांव स्कूल का उन्नयन स्वामी आत्मानन्द स्कूल में, ग्राम अमोरा में जिला सहकारी बैंक की शाखा खोला, मुंगेली बाईपास में प्रकाश की व्यवस्था हेतु डेढ़ करोड़ देने, जरहागांव पीएचसी के सीएचसी में उन्न्यन, ग्राम पंचायत रामगढ़ में जिला अस्पताल पहुंच मार्ग का निर्माण, सर्किट जरहागांव हेतु पहुंच मार्ग का निर्माण, ग्राम सेतगंगा से ग्राम कोसमतरा तक सड़क मरम्मत एवं संधारण कार्य की घोषणा की।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

प्लेन हाइजैक की खबर से उड़े सबके होश, को पायलट ने अपने साथी पायलट को मारा चाकू

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...

कचना, लामांडी और सड्डू में अब सुनियोजित विकास की नई तैयारी

By User 6 / September 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के कचना, लामांडी और सड्डू क्षेत्र में सुनियोजित विकास को गति देने के लिए नगर विकास योजना आगे बढ़ाई जा रही है। रायपुर विकास प्राधिकरण द्वारा तैयार की जा रही इस योजना का उद्देश्य क्षेत्र में सड़क,...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, अतिथि व्याख्याताओं और पूर्व अग्निवीरों को लाभ

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...

19 नायब तहसीलदार बने तहसीलदार, पदोन्नति की लिस्ट हुई जारी

By User 6 / September 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राजस्व विभाग ने 19 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार पदोन्नत किया गया है. इस पदोन्नति के साथ उनका स्थानांतरण भी किया है. सभी से 10 दिनों में पदभार ग्रहण करने कहा गया है. इसके लिए आदेश जारी हो गया...

आज से बदल जाएंगे यह बड़े नियम, UPI का अधिक उपयोग करने वाले जाने नाए नियम

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...

दीपक अग्रवाल के अवकाश के बीच सरकार ने दो IAS को सौंपी जिम्मेदारी

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...

छत्तीसगढ़ की बेटी ने ऑस्ट्रेलिया में रचा सफलता का नया इतिहास

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...

छत्तीसगढ़ में तबादलों की बड़ी सूची जारी, 125 डिप्टी कलेक्टर प्रभावित

By User 6 / September 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रशासन से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 125 डिप्टी कलेक्टरों के तबादले किए हैं। इस बड़े प्रशासनिक बदलाव के बाद प्रदेश के कई जिलों में...

रायपुर में संपत्तियों का हाईटेक ड्रोन सर्वे, हर प्रॉपर्टी को मिलेगा यूनिक नंबर

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर में संपत्तियों के प्रबंधन को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) बड़ी तकनीकी पहल करने जा रहा है। RDA के संपूर्ण अधिकार क्षेत्र में GIS आधारित एसेट मैपिंग, हाईटेक ड्रोन सर्वे, पुराने अभिलेखों का...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *