Google Analytics Meta Pixel जेईई मेन्स पेपर टू का सेशन टू का रिजल्ट जारी - Ekhabri.com

जेईई मेन्स पेपर टू का सेशन टू का रिजल्ट जारी

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई मेन पेपर टू सेशन टू के फाइनल नतीजे जारी कर दिए हैं। इन्हें चेक करने के लिए एनटीए जेईई मेन्स की ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं। यहां स्कोरकार्ड डाउनलोड करने का लिंक लाइव कर दिया गया है। ऐसा करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट का पता ये है- jeemain.nta.ac.in. यहां से आप न केवल रिजल्ट देख सकते हैं, बल्कि फाइनल आंसर-की भी डाउनलोड कर सकते हैं, दोनों का लिंक एक्टिव कर दिया गया है।

 

 

 

 

जेईई मेन पेपर 2 सेशन टू यानी बी.आर्क और बी.प्लानिंग पेपर का न केवल फाइनल रिजल्ट जारी हुआ है, बल्कि फाइनल आंसर-की भी रिलीज कर दी गई है। इन्हें भी कैंडिडेट्स वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। इस बार की जेईई मेन्स पेपर टू सेशन टू परीक्षा में बी.आर्क में कुल 36,707 कैंडिडेट्स ने एग्जाम पास किया है। बी.प्लानिंग में 16,228 कैंडिडेट्स ने परीक्षा में सफलता हासिल की है। इस बार के एग्जाम में शामिल कैंडिडेट्स वेबसाइट पर जाकर नतीजे चेक कर सकते हैं।

 

 

 

 

रिजल्ट देखने के लिए आपको जिन डिटेल्स की जरूरत पड़ेगी वे हैं एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड। इन्हें डालकर आप परिणाम देख सकते हैं। गौर हो कि जेईई मेन्स पेपर टू का सेशन टू 12 अप्रैल के दिन आयोजित किया गया था। इसी के नतीजे अब जारी हुए हैं।

 

 

 

ऐसे देखें रिजल्ट

जेईई मेन्स 2024 पेपर टू सेशन टू का रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी jeemain.nta.ac.in पर.

यहां होमपेज पर आपको JEE Mains 2024 Session 2 Paper 2 Score Card Link नाम का लिंक दिखेगा, इस पर क्लिक करें.

Read Also  लोकसभा में जाति और धर्म के आधार पर चर्चा की गई तो होगी कार्रवाई लोकसभा अध्यक्ष ओम

ऐसा करते ही एक नया पेज खुलेगा, इस पेज पर आपको अपने डिटेल यानी एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालने होंगे.

इन्हें डालें और सबमिट का बटन दबा दें. इतना करते ही नतीजे आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख जाएंगे.

यहां से इन्हें चेक करें, डाउनलोड करें और चाहें तो प्रिंट भी निकाल सकते हैं.

इसके साथ ही जेईई मेन्स पेपर टू सेशन टू की फाइनल आंसर-की भी रिलीज कर दी गई है.

इसे भी इसी वेबसाइट के दूसरे लिंक से डाउनलोड किया जा सकता है.

इस बारे में कोई भी अपडेट या आगे की जानकारी पाने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट समय-समय पर विजिट करते रहें.

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


आखिर क्यों भावुक हुई मां को देख कर IPS अंकिता शर्मा

By User 6 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...

दिसंबर में कई ट्रेन एक साथ रद्द, देखिये लिस्ट

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...

लक्ष्मण मंदिर और बौद्ध विहारों वाला सिरपुर अब विश्व धरोहर की दौड़ में शामिल

By Reporter 5 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। महासमुंद जिले में महानदी के तट पर स्थित प्राचीन नगरी सिरपुर को संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) की...

रायपुर के रावणभाठा दशहरा उत्सव को हर साल मिलेंगे 10 लाख रुपये

By Reporter 5 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के ऐतिहासिक रावणभाठा मैदान में आयोजित विजयादशमी उत्सव के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बड़ी घोषणा की। उन्होंने रावणभाठा दशहरा उत्सव के आयोजन के लिए प्रतिवर्ष 10 लाख रुपये प्रदान करने का ऐलान किया।...

बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन केरल में पटरी से उतरा, मची अफरातफरी 

By User 6 / October 23, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जा रही बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन गुरुवार तड़के केरल में परस्साला रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गया। भूस्खलन के बाद हुई इस घटना में राहत की बात यह है कि...

छत्तीसगढ़ में आवासों की बल्क खरीदी तेज, खाली मकानों को मिलेगा नया जीवन

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के बल्क परचेस यानी थोक में आवास खरीदी संबंधी फैसले का असर अब प्रदेश के विभिन्न शहरों में दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से खाली पड़े आवासों की...

छत्तीसगढ़ में पहली बार भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला का ऐतिहासिक आयोजन

By Reporter 5 / October 21, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पहली बार भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय...

सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में ‘छत्तीसगढ़ हॉकी लीग’ की शुरुआत आज से, दर्शकों के लिए फ्री एंट्री

By User 6 / October 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में हॉकी के महाकुंभ का आज 21 अक्टूबर से धमाकेदार आगाज होने जा रहा है। राजधानी रायपुर के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में 'छत्तीसगढ़ हॉकी लीग' का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को राज्यपाल ने भेंट की पहाड़ी मैना की प्रतिकृति

By User 6 / October 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और प्राकृतिक पहचान से जुड़े स्मृति चिह्न भेंट किए गए। लोक भवन में आयोजित मुलाकात के दौरान राज्यपाल रमेन डेका ने राष्ट्रपति को छत्तीसगढ़ के राजकीय पक्षी पहाड़ी मैना की प्रतिकृति भेंट...

छत्तीसगढ़ में बदली लाखों परिवारों की जिंदगी, 11.78 लाख घर तैयार

By Reporter 5 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना छत्तीसगढ़ में सामाजिक और आर्थिक परिवर्तन की महत्वपूर्ण मिसाल बनकर उभर रही है। ग्रामीण से लेकर शहरी क्षेत्रों तक गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराने की दिशा में योजना का प्रभाव दिखाई दे...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *