उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के मुवानी क्षेत्र में मंगलवार 15 जुलाई को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। थल पुलिस स्टेशन के अंतर्गत सुनी गांव के पास एक मैक्स जीप अनियंत्रित होकर 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई, जिसमें 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 5 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में पांच महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं, सभी बोक्टा गांव के निवासी थे।
पिथौरागढ़ पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने बताया कि हादसा मंगलवार शाम करीब 5.30 बजे हुआ, जब जीप मुवानी से बोक्टा गांव की ओर जा रही थी। तभी चालक ने एक मोड़ पर वाहन का नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण जीप सड़क से फिसलकर खाई में जा गिरी और नीचे बह रही नदी में गिर गई। वाहन में कुल 13 यात्री सवार थे। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचित किया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ, राजस्व विभाग, और जिला आपदा प्रबंधन की टीमें मौके पर पहुंचीं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी भूपेंद्र सिंह महर ने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन में स्थानीय ग्रामीणों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सभी मृतकों के शव खाई से निकाल लिए गए हैं, और उनकी शिनाख्त की प्रक्रिया जारी है। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया है, और पोस्टमॉर्टम के बाद शव उनके परिवारों को सौंपे जाएंगे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 3, 2026 /
रायपुर। नवा रायपुर के ग्राम नकटी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई ने पूरे प्रदेश में एक बड़ी बहस को जन्म दे दिया है। बुलडोजर कार्रवाई के दौरान रोते-बिलखते परिवारों की तस्वीरों ने लोगों की संवेदनाओं को...
By User 6 /
June 30, 2026 /
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल को लेकर आम लोगों के लिए सुकून देने वाली खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने 1 जुलाई 2026 से ईंधन की बिक्री और वितरण पर लागू सभी अस्थायी पाबंदियां हटाने का फैसला किया है।...
By User 6 /
June 29, 2026 /
रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (KTUJM) एलुमनी एसोसिएशन की प्रथम वार्षिक आम सभा रविवार को श्री नारायण गुरु मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, सदस्यता, वित्तीय विवरण और वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित कार्यक्रमों सहित...
By User 6 /
July 1, 2026 /
नई दिल्ली। 1 जुलाई से देशभर में कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू हो गए हैं, अच्छी बात है है कि इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। जहां एक ओर कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बड़ी कटौती कर...
By User 6 /
June 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार अभी बहुत धीमी है। बारिश नहीं होने के कारण लोग बेहद परेशान है। गर्मी चरम पर है इस बीच अच्छी खबर यह है कि कल कई स्थानों में बारिश होने की संभावना जताई जा...
By User 6 /
June 30, 2026 /
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां गुण्डरदेही के रामसागर तालाब में एक युवक के डूबने की बात सामने आई. खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. लोग मौके पर पहुंचे...
By User 6 /
July 2, 2026 /
अयोध्या. अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब कई अहम खुलासे हो रहे हैं। इस बीच खबर है आरोपियों के मकान पर बड़ी कार्यवाही हो सकती है। SIT ने जांच तेज कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, नियमों...
By User 6 /
June 29, 2026 /
धार्मिक धारावाहिक रामायण आज भी लोगों के दिलों दिमाग में छाया हुआ है। राम सीता की जोड़ी आज भी लोगों के आंखों में समाई है और उनके लिए अपार आस्था भी है। आज भी लोग रामायण को नहीं भूल पाए...
By User 6 /
June 29, 2026 /
कोरबा/रायपुर। कोरबा में भाजपा नेता पर जानलेवा हमले के मामले में जेल में बंद जिला पंचायत सदस्य रज्जाक अली के अवैध दो मंजिला निर्माण में बुलडोजर चलवा दिया गया है। प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने भारी पुलिस बल...
By User 6 /
July 1, 2026 /
रायपुर, 30 जून 2026।छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग ने प्रशासनिक कसावट लाते हुए बड़ा फेरबदल किया है। मंत्रालय महानदी भवन, नया रायपुर अटल नगर से जारी आदेश में विभाग के 11 अधिकारियों का तबादला किया गया है। यह आदेश तत्काल...