बेगूसराय, (राकेश यादव): मंगलवार को बेगूसराय-खगड़िया क्षेत्र के विधान पार्षद डॉ. राजीव कुमार ने मिथिला के प्रसिद्ध झमटिया गंगा घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद आम नागरिकों और श्रद्धालुओं से सरकारी सुविधाओं का आकलन किया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि झमटिया गंगा घाट पर मिथिलांचल के सभी जिलों से श्रद्धालु आते हैं। समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, जयनगर सहित आसपास के इलाकों से हजारों श्रद्धालु प्रतिदिन आते हैं, खासकर सावन के सोमवारी को यह संख्या कई गुना बढ़ जाती है।
लोगों ने बताया कि घाट पर प्रतिवर्ष लगभग डेढ़ करोड़ रुपए का राजस्व जुटता है, लेकिन सरकारी सुविधाओं के नाम पर केवल सीढ़ी ही मौजूद है। स्थानीय लोगों ने विधान पार्षद से अतिरिक्त सीढ़ी निर्माण, महिलाओं के लिए सुरक्षित स्थान और विवाह भवन की मांग की।
उन्होंने कहा कि विवाह भवन के निर्माण के लिए जमीन चिन्हित कर ली गई है, लेकिन फंड की कमी के कारण निर्माण नहीं हो सका है। साथ ही राजस्व वसूली में बड़े पैमाने पर अनियमितता की शिकायत की गई।
लोगों ने बताया कि पहले निजी ठेकेदारों के माध्यम से वसूली होती थी, जिससे सरकार को सालाना डेढ़ करोड़ की आय होती थी। लेकिन अब विभागीय वसूली में बड़े पैमाने पर घोटाला हो रहा है।
विधान पार्षद ने जल्द ही फंड मुहैया कराने का आश्वासन दिया और सरकार स्तर पर अनियमितताओं को दूर करने का वादा किया। मौके पर कई स्थानीय नेता और नागरिक मौजूद थे।
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...
रायपुर, 13 मार्च 2026। राजधानी रायपुर में जनजातीय संस्कृति और परंपराओं को समर्पित दो दिवसीय आदि परब का रंगारंग आगाज हुआ। इस आयोजन में छत्तीसगढ़ के साथ तेलंगाना, ओडिशा, महाराष्ट्र और झारखंड के आदिवासी लोक कलाकार भाग ले रहे हैं।...
केसीजी: जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। केसीजी शराब पीकर ड्राइविंग कार्रवाई के तहत जिला पुलिस ने व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन...
दुर्ग।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 17 मार्च को कांग्रेस द्वारा भाजपा सरकार के खिलाफ विधानसभा घेराव किया जाएगा। इस प्रदर्शन में प्रदेशभर से हजारों कार्यकर्ता रायपुर पहुंचेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला और ब्लॉक स्तर पर तैयारियां तेज...
Raipur : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur से होकर गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जिससे यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे के अनुसार, ये ट्रेनें 5 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच...
रायपुर, 14 मार्च 2026। प्रदेश में आर्थिक रूप से कमजोर बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से शुरू की गई मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना बड़ी सहूलियत बनकर सामने आई है। इस योजना के माध्यम से कोरोना महामारी...
रायपुर/हिंदू धर्म के प्रमुख पर्वों में शामिल Chaitra Navratri इस वर्ष 19 मार्च 2026 से प्रारंभ होने जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार इसी दिन से Vikram Samvat 2083 की भी शुरुआत होगी, जिसे सिद्धार्थ संवत के नाम से...
रायपुर। राजधानी रायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र में देर रात अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार उरला इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित टिंबर और सरिया से जुड़ी एक फैक्ट्री में आग लग गई, जिसने...
Raipur : एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पुरानी रंजिश के चलते चाकू से जानलेवा हमला किया गया। यह घटना 16 मार्च की शाम करीब 5 बजे थाना मौदहापारा क्षेत्र के तालाब पार बीटीएस चौक के पास हुई। आरोपियों...
रायपुर, 15 मार्च 2026। रायपुर जिले में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए विभिन्न गांवों में कार्रवाई की। जिला प्रशासन की टीम ने बिना वैध अनुमति के की जा रही प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाकर कई अवैध...