रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ के अवसर पर नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव मैदान में आयोजित तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में प्रदेश की समृद्ध लोककला और पारंपरिक हस्तशिल्प की अनूठी झलक देखने को मिल रही है। राज्योत्सव के शिल्पग्राम में विभिन्न अंचलों के शिल्पकार अपनी कलाकृतियों का प्रदर्शन कर रहे हैं। इनमें पारंपरिक झारा आर्ट की कलाकृतियां दर्शकों के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।
झारा आर्ट की कलाकृतियां अपनी बारीक कारीगरी और पारंपरिक निर्माण शैली के लिए पहचानी जाती हैं। लॉस्ट वैक्स तकनीक से तैयार की गई मूर्तियां, सजावटी वस्तुएं और लोक आकृतियां लोगों को खूब पसंद आ रही हैं। बड़ी संख्या में लोग इन कलाकृतियों को देखने के साथ उनकी निर्माण प्रक्रिया और सांस्कृतिक महत्व के बारे में भी जानकारी प्राप्त कर रहे हैं।

शिल्पग्राम में सारंगढ़ जिले के ग्राम कांदुरपाली से पहुंचे युवा शिल्पकार प्रदीप झरेका सारबिला अपनी झारा आर्ट की कलाकृतियों का प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी ओर से तैयार की गई छिंद पेड़ की कलाकृति विशेष रूप से लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही है। इस कलाकृति के माध्यम से उन्होंने जनजातीय जीवन और संस्कृति में छिंद पेड़ के महत्व को बेहद खूबसूरती से प्रस्तुत किया है। इसमें छिंद पेड़ से रस एकत्रित करने की पारंपरिक प्रक्रिया को भी बारीकी से दर्शाया गया है।
शिल्पकार प्रदीप झरेका ने बताया कि राज्योत्सव जैसे आयोजन स्थानीय कलाकारों और शिल्पकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ अपनी कला को व्यापक पहचान दिलाने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि झारा आर्ट के प्रति लोगों में अच्छा उत्साह देखने को मिल रहा है। आगंतुक कलाकृतियों की खरीदारी करने के साथ इनके निर्माण और सांस्कृतिक पृष्ठभूमि के बारे में भी रुचि ले रहे हैं। देवी-देवताओं की प्रतिमाएं और पारंपरिक लोक आकृतियां भी लोगों को आकर्षित कर रही हैं।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की पारंपरिक कला, संस्कृति और हस्तशिल्प को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी दिशा में राज्योत्सव का शिल्पग्राम स्थानीय शिल्पकारों को बेहतर मंच उपलब्ध कराने का महत्वपूर्ण माध्यम बन रहा है। यहां प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों की लोककला, परंपराओं और शिल्प कौशल को एक ही स्थान पर देखने का अवसर मिल रहा है।
शिल्पग्राम में बस्तर अंचल की युवा महिला शिल्पकार भी अपनी विशिष्ट कलाकृतियों के माध्यम से लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही हैं। उनकी कृतियों में बस्तर की परंपरा, प्रकृति और जनजातीय जीवन की झलक दिखाई देती है। प्राकृतिक प्रतीकों और वन्यजीवों की आकृतियों के जरिए वे जनजातीय संस्कृति के संरक्षण के साथ प्रकृति संरक्षण का संदेश भी दे रही हैं।

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का शिल्पग्राम प्रदेश की पारंपरिक कलाओं, स्थानीय प्रतिभाओं और सांस्कृतिक विरासत को पहचान दिलाने का प्रभावी मंच बनकर उभर रहा है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
October 26, 2026 /
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रिपोर्ट: राकेश यादव बेगूसराय, बिहार। बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा में कथित अवैध मिट्टी खनन और पुलिसकर्मियों से मिलीभगत के आरोपों ने प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। मामले में बछवाड़ा थाने में कार्यरत एक चौकीदार पर अवैध...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिजली कर्मचारियों को दिवाली से पहले बढ़ी हुई बोनस और एक्सग्रेसिया राशि का भुगतान किया जाएगा। पावर कंपनी के प्रबंध निदेशक (ट्रांसमिशन) आर.के. शुक्ला ने छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ-महासंघ (बीएमएस) के प्रतिनिधिमंडल को यह आश्वासन दिया है।...
By Reporter 5 /
October 28, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक-4 की टीम ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जीई रोड स्थित गुरू तेगबहादुर उद्यान का एक ही दिन में कायाकल्प कर दिया। उद्यान परिसर में पेंटिंग, मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्यों के...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...
By User 6 /
October 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...
By User 6 /
October 28, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2 नवंबर 2026 को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में राज्योत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने जिला स्तरीय कार्यक्रमों के मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर...
By User 6 /
October 28, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में भवन निर्माण नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई की है। नगर निगम के जोन-8 क्षेत्र के माधव राव सप्रे वार्ड क्रमांक 69 के रायपुरा इलाके सहित अन्य क्षेत्रों में स्वीकृत अनुमति...
By User 6 /
October 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 रिक्त संविदा पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) 31 अक्टूबर से शुरू होगी। यह परीक्षा 4 नवंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। लोक शिक्षण संचालनालय के...