गाजा में इजरायली हमलों के देखते हुए अमेरिका के एक अहम सहयोगी जॉर्डन ने इजरायल से अपना राजदूत वापस बुला लिया है. साथ ही जॉर्डन ने इजरायल के राजदूत को अपने देश से बाहर रहने के लिए कहा है
जॉर्डन के उप प्रधानमंत्री अयमान अल-सफादी ने कहा कि राजदूतों की वापसी गाजा में मानवीय तबाही के मुद्दे से जुड़ी है. जॉर्डन ने 1994 में इजरायल के साथ एक शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए थे. ऐसा करने वाला जॉर्डन मिस्र के बाद दूसरा अरब देश था.










