Google Analytics Meta Pixel पत्रकारों की पॉलिटिकल लाइन होनी चाहिए, पार्टी लाइन नहीं : प्रो.बल्देव भाई शर्मा - Ekhabri.com

पत्रकारों की पॉलिटिकल लाइन होनी चाहिए, पार्टी लाइन नहीं : प्रो.बल्देव भाई शर्मा

 

  •  रायपुर प्रेस क्लब में नारद जयंती समारोह का आयोजन
  •  मौजूदा दौर की पत्रकारिता पर हुआ विमर्श

रायपुर| स्व. मधुकर खेर स्मृति भवन, रायपुर प्रेस क्लब में नारद जयंती के अवसर पर मौजदा दौर की पत्रकारिता पर विमर्श किया गया। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बल्देव भाई शर्मा मुख्य वक्ता के रुप में शामिल हुए। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर पत्रिका के स्थानीय संपादक प्रदीप जोशी, न्यूज 24 व लल्लूराम डॉट कॉम के संपादक मनोज बघेल एवं वरिष्ठ फोटो पत्रकार विनय शर्मा मौजूद रहे।

 

इस मौके पर रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्री प्रफुल्ल ठाकुर ने अपने स्वागत उद्बोधन में मौजूदा पत्रकारिता की चुनौतियों और संभावनाओं के साथ ही एक पत्रकार के रुप में नारद की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा मौजूदा दौर में सूचनाओं की भीड़ में सही-गलत खबर को जानना- समझना सबसे बड़ी चुनौती है।

 

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रो. बल्देव भाई शर्मा ने अपने उद्बोधन में पत्रकारिता के मूल्यों की बातें की। उन्होंने कहा, मैंने पत्रकारिता में चार आदर्श सीखे हैं, सज्जनता, निर्भयता, सत्यान्वेषण और मानवीय संवेदना। श्री शर्मा ने ने याद करते हुए बताया कि उनकी पत्रकारिता रायपुर से ही शुरू हुई और उन्होंने उस दौर में पत्रकारिता सीखी जब आपको पत्रकारिता में परिपक्व और कुशल बनाने के लिए आपका लिखा फाड़कर कूड़े में डाल दिया जाता था, महीनों-महीनों प्रूफ रीडिंग का काम दिया जाता था। वे कहते हैं, पत्रकारिता जीवन का संस्कार है, दृष्टि है। सभी पत्रकार समाज के विनम्र सेवक हैं। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि पत्रकार की पॉलिटिकल लाइन होनी चाहिए, पार्टी लाइन नहीं। पत्रकारिता के माध्यम से ऐसा सच बोलना, लिखना, दिखाना चाहिए जो जनहितकारी हो।

Read Also  भारत में सबसे बड़ा मानव राष्ट्रीय झंडा लहराने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

 

कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि मनोज बघेल ने इस बात पर प्रकाश डाला कि आज सूचनाओं का बेतहाशा प्रवाह है। कई बार भ्रांतियां फैलती हैं। व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी की सूचनाओं को परखने की आवश्यकता है न कि सीधे भरोसा करने की। उन्होंने मौजूदा दौर की पत्रकारिता की चुनौतियों पर भी बात की और कहा कि अब टीआरपी के लिए पत्रकारिता हो रही है। अब दर्शक भी खेल, विरासत, संस्कृति जैसे विषयों के देखना-पढ़ना नहीं चाहते! आज हमारे बीच रियल टाइम पत्रकारिता की चुनौती है, लेकिन इन सबके बीच हमें पत्रकारिता के मूल्यों के साथ कार्य करना है।

 

पत्रिका के स्थानीय संपादक प्रदीप जोशी ने अखबार की पत्रकारिता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा जब इलेक्ट्रॉनिक मीडिया आया तो लगा कि प्रिंट मीडिया अब समाप्त हो जाएगा लेकिन आज हम सोशल मीडिया के युग में हैं। सोशल मीडिया में कोई सूचना, जानकारी या लेख टाइमलाइन में गायब हो जाती हैं, लोगों को स्कॉल कर-कर के ढूंढना पड़ता है, लेकिन अखबार सुबह से शाम तक टेबल पर रहता है और कोर्ट में जरुर दस्तावेज के तौर पर आज भी प्रासंगिक है। वे कहते हैं नारद मन की गति से चलते थे, आज पत्रकारिता में मनमर्जी की गति भी देखी जाती है, लेकिन हमें याद रखना होगा कि कॉर्पोरेट युग में पत्रकारिता करना चुनौती तो है लेकिन पत्रकारिता के मूल्य भी सर्वोपरि होने चाहिए।

 

इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार कौशल किशोर मिश्र ने इस बात पर जोर दिया कि पत्रकार कुल है जिसे अपने हित के लिए बेहतर कार्य करने चाहिए। कार्यक्रम में सभी अतिथियों का आभार जताते हुए महासचिव वैभव शिव पांडे ने कहा आज पत्रकारिता में वरिष्ठों और नए पत्रकारों के बीच की खाई कम करना भी आवश्यक है, ताकि नयी पीढ़ी पत्रकारिता के अनुभव उनसे सीख सके और रायपुर प्रेस क्लब वरिष्ठ पत्रकारों का मार्गदर्शन लेने ऐसे कार्यक्रम लगातार आयोजित करेगा।

Read Also  अपराधों पर नियंत्रण के लिए सख्ती जरूरी: मुख्यमंत्री

 

इस अवसर पर रायपुर प्रेस क्लब के कोषाध्यक्ष रमन हलवाई, संयुक्त सचिव तृप्ति सोनी, कार्यकारिणी सदस्य भावना झा, नदीम मेनन, पराग मिश्रा सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

कैंसर के खिलाफ छत्तीसगढ़ में बड़ा कदम, नवा रायपुर में बनेगी 5 हजार बेड मेडिसिटी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 19 सितंबर 2026। कैंसर के खिलाफ लड़ाई केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी समय पर पहचान, प्रभावी स्क्रीनिंग, आधुनिक उपचार और मरीजों को मानसिक एवं भावनात्मक सहयोग देना भी उतना ही जरूरी है। मरीज को यह भरोसा...

रायपुर में नई पहल, मरीन ड्राइव पर मुफ्त पढ़ने की खास सुविधा

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

चिरायु योजना से भाव्यांश को मिला नया जीवन, सफल हुई हृदय सर्जरी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। समय पर हुई स्वास्थ्य जांच किसी मासूम की जिंदगी की दिशा बदल सकती है। धमतरी के नन्हे भाव्यांश साहू की कहानी इसका उदाहरण है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत संचालित चिरायु योजना के माध्यम से जन्मजात हृदयरोग...

छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रांति की दस्तक, वसुंधरा परियोजना बदलेगी राजस्व सेवाओं का स्वरूप

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल बदलाव की बड़ी पहल कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ‘वसुंधरा’ परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पुराने और...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *