Google Analytics Meta Pixel जिस तरह धरती से डायनासोर गायब हो गए, उसी तरह कांग्रेस गायब हो जाएगी – राजनाथ सिंह - Ekhabri.com

जिस तरह धरती से डायनासोर गायब हो गए, उसी तरह कांग्रेस गायब हो जाएगी – राजनाथ सिंह

 

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने छत्‍तीसगढ़ के बस्‍तर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्‍याशी महेश कश्‍यप के समर्थन में दंतेवाड़ा जिले के गीदम से चुनावी सभा को संबोधित किया।

 

देखें कार्यक्रम का लाइव प्रसारण

 

राजनाथ सिंह ने कहा, छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में आप लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की झोली को भर दिया है इसलिए आप सबका धन्यवाद करने आया हूं। भारत को विकास की ऊंचाइयों तक पहुंचाने में हमारे छत्तीसगढ़ का बहुत बड़ा योगदान होगा।

 

राजनाथ सिंह ने कहा, मेरा छत्तीसगढ़ के साथ बहुत अटूट रिश्ता है। छत्तीसगढ़ जब राज्य बना था तब पहली विधानसभा का चुनाव हुआ था तो उस समय पार्टी की तरफ से, केंद्र की तरफ से प्रभारी बन के यहां आया था। तब लोग कहते थे कि भाजपा की सरकार नहीं बनेगी लेकिन हालत बदलते चले गए। जनता ने यह समझना प्रारंभ कर दिया कि अगर छत्तीसगढ़ का भाग्य कोई बदल सकता है तो वह भाजपा ही बदल सकती है।

 

उन्‍होंने कहा, कांग्रेस पार्टी इतने सालों तक हुकूमत में रही है। लंबे समय तक इन लोगों ने भारत को लूटा है और लंबे समय तक सरकार चलाई है। जब-जब कांग्रेस की सरकार यहां आई है, तब भ्रष्टाचार तेजी के साथ बढ़ा है।जब-जब कांग्रेस की सरकार आती है, तब-तब घोटालों की बाढ़ आ जाती है।

 

राजनाथ सिंह ने कहा, आपने छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार तो बना दी थी, सब घोटाला तो अलग यहां गोठान घोटाला हो गया, गोबर का घोटाला हो गया। पशुधन के चारों के साथ भी घोटाला कर दिया।

Read Also  पूर्व NIA प्रमुख दिनकर गुप्ता को खालिस्तानियों से जान का खतरा, सरकार ने दी Z+ सुरक्षा

 

कांग्रेस पर हमला बोलते हुए राजनाथ सिंह ने कहा, इस चुनाव के बाद छत्‍तीसगढ़ से कांग्रेस भी निपट जाएगी। जिस तरह से धरती से डायनासोर लुप्‍त हो गए, उसी तरह कांग्रेस भी गायब हो जाएगी।

 

इससे पहले केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज शनिवार को छत्‍तीसगढ़ के जगदलपुर पहुंचे। रक्षा मंत्री राजनाथ का जगदलपुर के मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट में भाजपा पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया। राजनाथ सिंह बस्‍तर के बाद कांकेर लोकसभा क्षेत्र में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे।

 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के दौरे पर छत्तीसगढ़ सीएम विष्णुदेव साय ने कहा, आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। वे दंतेवाड़ा के गीदम और बालोद में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। राहुल गांधी के दौरे पर उन्होंने कहा, राहुल गांधी जहां जहां जाते हैं, वहां कांग्रेस का बंटाधार ही होता है।

 

वहीं कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भी बस्तर में ही चुनावी सभा करेंगे। राहुल दोपहर में जगदलपुर हवाई अड्डे आएंगे। वहां से हेलीकाप्टर से बस्तर जाएंगे। जहां वह नगर पंचायत के लाल बहादुर शास्त्री मैदान में सभा करेंगे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

नौनिहाल छात्रवृत्ति ने संवारा बेटी का भविष्य, पढ़ाई को मिली नई उड़ान

By User 6 / October 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। जब सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सही समय पर जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचता है, तो आर्थिक सहायता से कहीं बढ़कर यह उनके सपनों को आगे बढ़ाने का माध्यम बन जाता है। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के विकासखंड बिलाईगढ़...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

झाड़ू थामकर सफाई अभियान में उतरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, दिया बड़ा संदेश  

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का हुई शिकार, रीढ़ की हड्डी में आई चोट

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...

बस्तर में आईईडी पीड़ितों को मिलेंगे कृत्रिम हाथ-पैर, लगेंगे विशाल शिविर

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में आईईडी विस्फोटों से प्रभावित दिव्यांग लोगों के जीवन को आसान बनाने के लिए राज्य सरकार ने बड़ी पहल की है। बस्तर संभाग में दो चरणों में विशाल निःशुल्क दिव्यांग सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *