Google Analytics Meta Pixel कमलनाथ ने कहा- भोपाल में I.N.D.I.A. की रैली नहीं होगी:शिवराज बोले- कांग्रेस डर गई - Ekhabri.com

कमलनाथ ने कहा- भोपाल में I.N.D.I.A. की रैली नहीं होगी:शिवराज बोले- कांग्रेस डर गई

kamalnath
kamalnath

भोपाल- भोपाल में होने वाली विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. की रैली कैंसिल हो गई है। मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने शनिवार को भोपाल में प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि यह रैली नहीं होगी। प्रोग्राम कैंसिल हो गया है। I.N.D.I.A. की रैली कैंसिल होने पर सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश की लोगों के मन में रोष है। तकलीफ है। कांग्रेस को डर था कि वह रोष कहीं प्रकट न हो जाए। इसलिए गठबंधन की रैली ही कैंसल कर दी। जनता का आक्रोश I.N.D.I.A. गठबंधन और कांग्रेस के खिलाफ है। बता दें कि अक्टूबर के पहले सप्ताह में विपक्षी दलों के गठबंधन I.N.D.I.A. की संयुक्त रैली भोपाल में होना प्रस्तावित थी। तीन दिन पहले कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल ने इसकी जानकारी दी थी। जो अब कैंसिल हो गई है। आगे कब रैली होगी। अभी इस पर कांग्रेस ने कोई जानकारी नहीं दी है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने तंज कसते हुए कहा, उनके लीडरशिप में दम ही नहीं है। इनके नेताओं में एकता नहीं है। ये बाहर से क्या बुलाएंगे। घरवाले ही आपस में लड़ रहे हैं। कांग्रेस में लट्ठम – लट्ठा मचा हुआ है। किसका फोटो लगे, किसका न लगे, इस चक्कर में घर वाले ही प्रचार नहीं कर रहे। तो बाहर वालों को क्या बुलाएंगे। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा, जहां भी चुनाव होता है। वहां हम सभी कार्यकर्ता काम में लगते हैं। मैं भी उत्तर प्रदेश गया, गुजरात गया, जहां-जहां चुनाव हुए हम लोग वहां गए। यह भारतीय जनता पार्टी की परंपरा है। इनके तो नेताओं में ही एकता नहीं है। सीएम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एकजुट है। हमारे प्रधानमंत्री जी आ रहे हैं। हमारे गृहमंत्री जी आ रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष जी आ रहे हैं। सारे देश के हमारे नेता आ रहे हैं। हम सब एकजुट हैं और एक बड़े लक्ष्य के लिए काम कर रहे हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


Raipur में टला बड़ा हादसा, पेट्रोल भराने आए ग्राहक की बाइक में शख्स ने लगाई आग, डराने वाला है CCTV फुटेज!

By User 6 / February 20, 2026 / 0 Comments
Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. यहां एक ग्राहक अपनी बाइक में पेट्रोल भराने के लिए पेट्रोल पंप पहुंचा था. इस दौरान वहां मौजूद एक शख्स ने उसकी गाड़ी के पेट्रोल टैंक पर...

उदयपुर में रश्मिका-विजय की ग्रैंड वेडिंग, सिर्फ 230 खास गेस्ट होंगे शामिल

By Reporter 1 / February 23, 2026 / 0 Comments
साउथ सिनेमा की लोकप्रिय जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जल्द ही विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। लंबे समय से उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं हो रही थीं, और अब शादी की खबर ने प्रशंसकों में उत्साह बढ़ा...

होली से पहले रायपुर ग्रामीण पुलिस का बड़ा अभियान, 6 असामाजिक तत्व जेल

By User 6 / February 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर (ग्रामीण)। होली पर्व से पहले कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए रायपुर ग्रामीण पुलिस अभियान के तहत व्यापक कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मित्तल के नेतृत्व में तिल्दा-नेवरा, धरसींवा...

सुपर-8 में भारत की अग्निपरीक्षा, जानें किन टीमों से कब होगी भिड़ंत

By Reporter 1 / February 19, 2026 / 0 Comments
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अब अपने सबसे निर्णायक और दिलचस्प दौर यानी सुपर-8 में पहुंच चुका है। ग्रुप-1 की तस्वीर पूरी तरह से साफ हो गई है, जिसमें मेजबान भारत के साथ-साथ दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और...

MP News: ग्वालियर से रवाना की गई भगवान राम की 51 फीट प्रतिमा, रायपुर के चंद्रखुरी में स्थापित होगी

By User 6 / February 20, 2026 / 0 Comments
MP News: भगवान श्री राम के ननिहाल पक्ष रायपुर के चंद्रखुरी में लगने वाली भगवान श्री राम की 51 फीट की मूर्ति रायपुर के लिए रवाना हो गई है. ग्वालियर के विश्व प्रसिद्ध टिड मिंट पत्थर से भगवान श्री राम...

दिल्ली में इंडिया AI समिट में रायपुर के भाई-बहन अव्वल

By User 6 / February 19, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया AI इंपैक्ट बिल्डथन समिट में रायपुर निवासी अनुराग मानिक और आस्था मानिक ने प्रथम स्थान हासिल कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। देशभर से आए हजारों प्रतिभागियों के बीच इस सिबलिंग...

रायपुर–महासमुंद रोड पर डिवाइडर व रेलिंग तोड़कर पलटी कार, दो भाइयों समेत 3 की मौत

By Rakesh Soni / February 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे रायपुर–महासमुंद मुख्य मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जन्मदिन पर की विशेष पूजा

By User 6 / February 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 21 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने 62वें जन्मदिवस के अवसर पर जशपुर जिले के दोकड़ा स्थित ऐतिहासिक जगन्नाथ मंदिर, दोकड़ा में विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना...

कृषि मंडी अधिकारी पर यौन उत्पीड़न का आरोप, भेजा जेल

By Rakesh Soni / February 20, 2026 / 0 Comments
कोरबा। महिला से यौन उत्पीड़न के एक मामले में कटघोरा में पदस्थ रहे पूर्व कृषि मंडी अधिकारी राहुल साहू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस टीम ने रायगढ़ जिले के घरघोड़ा से आरोपी को गिरफ्तार...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *