वाराणसी जिला प्रशासन के साथ वाराणसी नगर निगम में भी सावन माह को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। वाराणसी नगर निगम की तरफ से शिव भक्त कांवरियों के लिए विशेष इंतजाम की तैयारी की जा रही है। जगह-जगह उनके विश्राम, स्वच्छ जल, ठहराव की व्यवस्था सुनिश्चित करने के अलावा खुले में मीट मांस को बेचने पर भी निर्धारित दिनों के लिए प्रतिबंध लगाने की तैयारी है, जहां से कांवरियों का आवागमन होगा।
22 जुलाई से सावन माह प्रारंभ हो रहा है। इस दौरान भगवान शंकर की नगरी काशी के अलग-अलग शिवलिंग और 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भगवान काशी विश्वनाथ मंदिर में जल चढ़ाने के लिए लाखों की संख्या में कांवरिया पहुंचेंगे। इसको लेकर वाराणसी जिला प्रशासन और नगर निगम ने अपनी तैयारी को तेज कर दिया है। वाराणसी के उन सड़कों के मरम्मत कार्य को भी शुरू कर दिया गया है, जहां से कांवरिया गुजरेंगे। वाराणसी नगर निगम इस आदेश पर भी विचार कर रहा है कि जिन मार्ग से शिव भक्त और कांवरिया गुजरेंगे वहां पर खुले में मीट मांस बेचने पर प्रतिबंध लागू किया जाए। हालांकि इसको लेकर अभी वाराणसी मेयर और विभागीय अधिकारियों के साथ बातचीत जारी है।
सावन माह के दौरान काशी में भारी संख्या में श्रद्धालु और शिवभक्त पहुंचते हैं। इस दौरान काशी विश्वनाथ मंदिर के साथ-साथ अन्य प्रसिद्ध शिव मंदिरों पर बेहतर इंतजाम को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों और विभागीय अधिकारियों के बीच बैठकों का दौर लगातार जारी है।
दिसंबर 2021 काशी विश्वनाथ धाम लोकार्पण के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का काशी पहुंचना जारी है। विशेष तौर पर सावन में शिव भक्तों की संख्या करोड़ तक पहुंच जाती है। अनुमान है कि 22 जुलाई से शुरू हो रहे सावन के पांच सोमवार की अवधि तक काशी विश्वनाथ मंदिर में करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु काशी के साथ अन्य शहरों से पहुंचेंगे। श्रद्धालुओं के बेहतर व्यवस्था व इंतजाम को लेकर जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और मंदिर प्रशासन पर बड़ी जिम्मेदारी होगी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 6, 2026 /
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...
By Reporter 5 /
September 4, 2026 /
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...
By User 6 /
September 4, 2026 /
मौसम बदलने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा डल और ऑयली दिखने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ग्लोइंग और साफ त्वचा पाने के लिए महंगे...
By User 6 /
September 4, 2026 /
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...
By User 6 /
September 6, 2026 /
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...
By Reporter 5 /
September 5, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...
By User 6 /
September 6, 2026 /
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...
By Reporter 5 /
September 4, 2026 /
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में राज्य सरकार ने पहल तेज कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...
By Reporter 5 /
September 4, 2026 /
रायगढ़। “आपरेशन आघात” में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, पुलिस टीम ने उत्तर प्रदेश के 8 गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है जिनके पास से 34 पैकेट में रखा 34.865 किलो गांजा एक टाटा सफारी, और दो हुंडई...