Google Analytics Meta Pixel स्थानीय कलाकारों व बुंदेली संस्कृति को संजोय रखने का मंच खजुराहो अन्तर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल - राजा बुंदेला - Ekhabri.com

स्थानीय कलाकारों व बुंदेली संस्कृति को संजोय रखने का मंच खजुराहो अन्तर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल – राजा बुंदेला

खजुराहो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का 10वां संस्करण 5 से 11 दिसंबर के बीच विश्वप्रसिद्ध ऐतिहासिक नगरी खजुराहो में आयोजित होने जा रहा है। इस बार यह फेस्टिवल लीजेंडरी बॉलीवुड एक्टर और देश के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना को समर्पित है। अपने पिछले 9 संस्करणों की तरह इस बार भी किफ़, फिल्म जगत से देश-विदेश की कई नामचीन हस्तियों को एकसाथ एक मंच पर एकत्र करने का गवाह बनेगा। हालांकि इससे भी ख़ास बात यह है कि स्थानीय कलाकारों को कला जगत के मंझे हुए कलाकारों के समक्ष अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाने का अवसर और अधिक व्यापक स्तर पर मिलेगा। 

हम सभी जानते हैं कि बुंदेलखंड अपनी समृद्ध संस्कृति, लोक कला और वीर, वीरांगनाओं की धरती के रूप में इतिहास के पन्नों पर दर्ज है। चन्देलों-बुंदेलों की बात हो या आल्हा-उदल की अमर कथाएं, या झाँसी की रानी की शौर्य गाथाएं, किफ़ के मंच ने इतिहास के इन पन्नों को फिर से सजीव रूप देने का प्रयास किया है। प्राकृतिक खूबसूरती और गुणों से परिपूर्ण बुंदेलखंड आज फिल्म जगत के मशहूर सितारों के समावेशन के लिए भी जाना जाने लगा है और इसमें खजुराहो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का अहम योगदान कहा जा सकता है। प्रतिभावान युवाओं को मंच देने के साथ-साथ बुंदेली कला के प्रति समर्पित समूहों को आगे बढ़ाने तक, किफ़ का बुंदेलखंड के प्रति समर्पण आज अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर आंका जा रहा है। 7 दिन के इस समारोह में रोजाना सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है जिसमें देश के अलग-अलग कोनों से आए बुंदेली कलाकारों को मंचन करने का अवसर मिलता है।

सात दिन तक चलने वाली वर्कशॉप्स के माध्यम से बुंदेलखंड व करीबी क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं को सिनेमा जगत के प्रतिष्ठित हस्तियों से फिल्म मेकिंग की बारीकियां सीखने का मौका मिलता है, साथ ही लोकल प्रतिभाओं को व्यापक स्तर पर अपने क्रिएशन को प्रदर्शित करने का अवसर भी मिलता है। खजुराहो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल से देश-विदेश में मशहूर हुए टपरा टॉकीज की संख्या भी इस संस्करण में बढ़ाई जाएगी। खजुराहो परिक्षेत्र में पांच टापरा टॉकीज का निर्माण किया गया है। इन सभी का नाम राजेश खन्ना जी द्वारा अभिनीत फिल्मों के नाम पर है और इन्ही टॉकीज में नए कलाकारों के द्वारा बनाई गई सैकड़ों फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। हम इस बार टेक्निकल वर्कशॉप और मास्टरक्लास का अधिक प्रखर सेशन भी देखेंगे। इस वर्कशॉप में बुंदेलखंड समेत देश के अलग-अलग हिस्सों से प्रतिभागी इससे लेंगे। इस दौरान भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान, पुणे, राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय, नई दिल्ली, भारतेन्दु नाट्य अकादमी, लखनऊ, मध्यप्रदेश नाट्य विद्यालय, भोपाल के विषय विशेषज्ञ प्रतिभागियों को प्रशिक्षण प्रदान करेंगे।

अपने 10वें संस्करण में पहुँच चुके किफ़ का शुभारंभ इस बार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कर कमलों से होना है। वहीँ मुंबई से फिल्म व टीवी जगत के कई मशहूर स्टार्स भी शामिल होने आ रहे हैं। जिनमें अक्षय कुमार, डिंपल कपाड़िया, सुनील शेट्टी, ट्विंकल खन्ना, पंकज त्रिपाठी, बुमन ईरानी, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, अंगूरी भाभी फेम शुभांगी अत्रे, मनोज पहवा एवं सीमा पाहवा जैसे अन्य कई सितारे शामिल हैं। हम सौभाग्यशाली हैं कि हमें खजुराहो फिल्म फेस्टिवल को गवर्निंग काउन्सिल के रूप में मनमोहन शेट्ठी, रजत बेदी, रमेश सिप्पी, प्रकाश झा और चंद्रप्रकाश द्विवेदी जैसे सीनियर मार्गदर्शक मिले हैं। हम सब मिलकर बुंदेलखंड और यहां की प्रतिभाओं को इंटरनेशनल स्तर पर पहचान दिलाने के लिए प्रयासरत हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में 27-28 मार्च को प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन

By User 6 / February 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...

होली से पहले रायपुर ग्रामीण पुलिस का बड़ा अभियान, 6 असामाजिक तत्व जेल

By User 6 / February 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर (ग्रामीण)। होली पर्व से पहले कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए रायपुर ग्रामीण पुलिस अभियान के तहत व्यापक कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मित्तल के नेतृत्व में तिल्दा-नेवरा, धरसींवा...

रायपुर: सौरभ श्रीवास्तव OSD नियुक्त, पुलक भट्टाचार्य को अतिरिक्त प्रभार

By User 6 / February 25, 2026 / 0 Comments
Raipur News: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर दो अहम नियुक्तियां की हैं। राज्य अंत्यावसाई सहकारी वित्त विकास निगम में उप महाप्रबंधक और मुख्यमंत्री के निज सचिव सौरभ श्रीवास्तव को अब मुख्यमंत्री का ओएसडी नियुक्त किया गया है। इस फैसले...

उदयपुर में रश्मिका-विजय की ग्रैंड वेडिंग, सिर्फ 230 खास गेस्ट होंगे शामिल

By Reporter 1 / February 23, 2026 / 0 Comments
साउथ सिनेमा की लोकप्रिय जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जल्द ही विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। लंबे समय से उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं हो रही थीं, और अब शादी की खबर ने प्रशंसकों में उत्साह बढ़ा...

9 साल की छात्रा की हार्ट अटैक से मौत, स्कूल में खेलते समय गिरी

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...

राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष बने गणेश शंकर मिश्रा  

By User 6 / February 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 25, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके भीतर नई ऊर्जा और नए विचारों की लहर लेकर आ सकता है। काम को लेकर आपके मन में कई योजनाएं जन्म लेंगी और आप उन्हें अमल में लाने के लिए पूरी ताकत लगा...

ब्रेकिंग न्यूज। Live news ‘सुशासन से समृद्धि’ थीम के साथ आज साय सरकार का तीसरा बजट होगा पेश….

By User 6 / February 24, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ सरकार का तीसरा बजट 2026-27 आज नवीन विधानसभा में पेश किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे “सुशासन से समृद्धि की ओर” बढ़ने वाला ऐतिहासिक बजट बताया है। Live update -   https://www.youtube.com/live/6o95WtyXfZA?si=OR6_wzDT3IKUqzpM   मुख्यमंत्री का संदेश.... •विकसित...

कबीरधाम पुलिस ने 5 करोड़ का गांजा किया जब्त, कंटेनर समेत तस्कर गिरफ्तार

By Rakesh Soni / February 24, 2026 / 0 Comments
कवर्धा।कबीरधाम जिला में पुलिस ने नशा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 9 क्विंटल (900 किलो) गांजा जब्त किया है। थाना चिल्फी पुलिस ने नागालैंड पासिंग कंटेनर पकड़कर उसमें बने गुप्त चैंबर से 30 बोरियों में भरा मादक पदार्थ...

ट्रम्प के रिसॉर्ट में घुस रहे युवक को गोली मारी, मौके पर मौत

By Reporter 1 / February 23, 2026 / 0 Comments
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के मार-ए-लागो रिसॉर्ट में घुसने की कोशिश करने वाले एक युवक को सुरक्षाकर्मियों ने गोली मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। घटना स्थानीय समयानुसार रविवार आधी रात 1:30 बजे हुई। राष्ट्रपति की...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *