Google Analytics Meta Pixel छत्तीसगढ़ की नई धमनी बनेगी खरसिया-परमलकसा रेल लाइन, मिलेगा बंपर रोजगार  - Ekhabri.com

छत्तीसगढ़ की नई धमनी बनेगी खरसिया-परमलकसा रेल लाइन, मिलेगा बंपर रोजगार 

रायपुर, 7 अप्रैल 2025। छत्तीसगढ़ को रेलवे क्षेत्र में एक ऐतिहासिक सौगात मिली है। केंद्र सरकार द्वारा मंजूर खरसिया-नया रायपुर-परमलकसा रेल परियोजना की घोषणा सोमवार को रेल भवन में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने की। उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट की लागत 8741 करोड़ रुपये होगी, जिससे पूरे राज्य को एक छोर से दूसरे छोर तक जोड़ा जाएगा।  

 

रेल मंत्री ने कहा कि यह रेल नेटवर्क छत्तीसगढ़ की कनेक्टिविटी को नया आयाम देगा। ओडिशा की सीमा से लेकर महाराष्ट्र तक की दूरी अब इस 5वीं-6वीं रेल लाइन से सुगम होगी। इस परियोजना में 278 किमी के रूट में 615 किमी की पटरियां बिछाई जाएंगी। इससे 21 स्टेशन, 48 बड़े ब्रिज, 349 छोटे ब्रिज, 14 फ्लाईओवर और 184 अंडरपास बनेंगे।

 

रेल मंत्री के अनुसार, इस प्रोजेक्ट से 22 करोड़ लीटर डीजल की बचत होगी, जिससे रेलवे को लगभग 2500 करोड़ रुपये का लाभ होगा। स्थानीय लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शहर के बाहर मालगाड़ियों के लिए बायपास बनाया जाएगा, जबकि यात्री गाड़ियाँ शहरों में प्रवेश करेंगी।

IMG 20250407 WA0044
IMG 20250407 WA0044

यह रेल नेटवर्क न केवल बलौदा बाजार और खरसिया जैसे सीमेंट हब से जुड़ेगा, बल्कि कोसा सिल्क के पारंपरिक क्षेत्रों को भी लाभ देगा। इससे लगभग 2 करोड़ मानव दिवस रोजगार* उत्पन्न होने की संभावना है।

 

रेल मंत्री ने बताया:

  • छत्तीसगढ़ में रेलवे का कुल निवेश 47,000 करोड़ से अधिक।

  • राज्य में 32 स्टेशनों का पुनर्निर्माण जारी, कई स्टेशन साल के अंत तक बनकर तैयार।

  • अब तक 1,125 किमी नए ट्रैक बिछाए जा चुके हैं।

  • छत्तीसगढ़ का रेलवे बजट 22 गुना बढ़कर 6900 करोड़ पहुंचा।

Read Also  बलौदा बाजार हिंसा मामले में कांग्रेस का जोरदार धरना प्रदर्शन, पूर्व CM भूपेश बघेल समेत कई कांग्रेसी नेता शामिल

 

राज्य के प्रमुख रेल प्रोजेक्ट्स:

  • दल्लीराजहरा-रावघाट रेल लाइन लगभग पूर्ण।

  • रावघाट-जगदलपुर लाइन की डीपीआर तैयार।

  • गेवरा-पेन्ड्रा रोड नई लाइन पर तेजी से कार्य।

  • रायपुर-अभनपुर-राजिम लाइन को ब्रॉड गेज में बदला जा रहा है।

  • झारसुगड़ा-बिलासपुर चौथी लाइन, डोंगरगढ़ चौथी लाइन, धरमजयगढ़-कोरबा, अनूपपुर-अंबिकापुर दोहरीकरण को भी मिल funding।

 

मुख्यमंत्री का बयान:

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह परियोजना छत्तीसगढ़ के विकास को नई गति देगी। इससे जांजगीर-चांपा, बलौदा बाजार, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव जैसे जिलों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। उद्योग, कृषि और लॉजिस्टिक सेक्टर को भी इससे मजबूती मिलेगी।

 

नई रेल लाइन से नया रायपुर का सीधा संपर्क मुंबई और कोलकाता से स्थापित होगा, जिससे व्यापार, उद्योग और रोजगार के नए अवसर उत्पन्न होंगे।

 

केंद्रीय आवासन राज्य मंत्री का वक्तव्य:

तोखन साहू ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि यह परियोजना पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व और अवसर लेकर आई है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नवा रायपुर नकटी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर छिड़ी बड़ी बहस

By User 6 / July 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर के ग्राम नकटी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई ने पूरे प्रदेश में एक बड़ी बहस को जन्म दे दिया है। बुलडोजर कार्रवाई के दौरान रोते-बिलखते परिवारों की तस्वीरों ने लोगों की संवेदनाओं को...

1 जुलाई से मिलेगा पेट्रोल डीजल बिक्री में लगी पाबंदियां हटेंगी, स्थिति सामान्य होने के बाद केंद्र ने किया फैसला

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल को लेकर आम लोगों के लिए सुकून देने वाली खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने 1 जुलाई 2026 से ईंधन की बिक्री और वितरण पर लागू सभी अस्थायी पाबंदियां हटाने का फैसला किया है।...

रायपुर: केटीयूजेएम एलुमनी एसोसिएशन की पहली वार्षिक आम सभा संपन्न

By User 6 / June 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (KTUJM) एलुमनी एसोसिएशन की प्रथम वार्षिक आम सभा रविवार को श्री नारायण गुरु मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, सदस्यता, वित्तीय विवरण और वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित कार्यक्रमों सहित...

राज्य में जल्दी होगी झमाझम बारिश, जानिए क्या है मौसम विभाग का अनुमान

By User 6 / June 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है लेकिन राजधानी रायपुर में अभी भी उमस बरकरार है। तेज गर्मी और धूप के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। इन सभी के बीच में राहत देने...

गर्मी और उमस में मिलेगी जल्दी राहत, कल बारिश की संभावना

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार अभी बहुत धीमी है। बारिश नहीं होने के कारण लोग बेहद परेशान है। गर्मी चरम पर है इस बीच अच्छी खबर यह है कि कल कई स्थानों में बारिश होने की संभावना जताई जा...

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी: जांच में आए अहम खुलासे आरोपियों के मकानों पर बुलडोजर कार्रवाई की तैयारी

By User 6 / July 2, 2026 / 0 Comments
अयोध्या. अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब कई अहम खुलासे हो रहे हैं। इस बीच खबर है आरोपियों के मकान पर बड़ी कार्यवाही हो सकती है। SIT ने जांच तेज कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, नियमों...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती की सौजन्य मुलाकात

By Reporter 5 / June 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 जून 2026। राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनजातीय समाज के उत्थान, लोक संस्कृति के संरक्षण और महिला सशक्तिकरण के...

तालाब में डूबे युवक को समझा था मृत, अचानक खड़े होने पर उड़े सबके होश

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां गुण्डरदेही के रामसागर तालाब में एक युवक के डूबने की बात सामने आई. खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. लोग मौके पर पहुंचे...

आज से देशभर में सस्ता होगा कमर्शियल सिलेंडर

By User 6 / July 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। 1 जुलाई से देशभर में कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू हो गए हैं, अच्छी बात है है कि इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। जहां एक ओर कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बड़ी कटौती कर...

आज भी रामायण की सीता उस किरदार को याद कर होती हैं भावुक

By User 6 / June 29, 2026 / 0 Comments
धार्मिक धारावाहिक रामायण आज भी लोगों के दिलों दिमाग में छाया हुआ है। राम सीता की जोड़ी आज भी लोगों के आंखों में समाई है और उनके लिए अपार आस्था भी है। आज भी लोग रामायण को नहीं भूल पाए...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *