Google Analytics Meta Pixel 80 स्कूलों में 4000 बच्चों को किट, डेस्क-बेंच से शिक्षा को बल - Ekhabri.com

80 स्कूलों में 4000 बच्चों को किट, डेस्क-बेंच से शिक्षा को बल

रायगढ़, 07 जुलाई 2025:ग्रामीण शिक्षा को मजबूती देने की दिशा में अदाणी फाउंडेशन की ओर से प्रोजेक्ट उत्थान के तहत रायगढ़ में शाला प्रवेशोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन ग्राम बड़े भंडार स्थित शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला में हुआ।

 

इस विशेष अभियान के तहत 80 विद्यालयों के 4,000 से अधिक विद्यार्थियों को शिक्षा किट वितरित की गई, जिसमें स्कूल बैग, नोटबुक और स्टेशनरी सामग्री शामिल थी। यह पहल बच्चों के शैक्षणिक जीवन की सशक्त शुरुआत मानी जा रही है।

 

साथ ही, 20 प्राथमिक विद्यालयों में 350 सेट स्कूल डेस्क-बेंच भी प्रदान किए गए, ताकि छात्रों को बेहतर शैक्षिक वातावरण मिल सके। कुल 750 डेस्क-बेंच रेलवे कॉरिडोर क्षेत्र के स्कूलों में वितरित किए जाने हैं, जिनमें से 350 पहले ही पहुंचा दिए गए हैं।

 

इस आयोजन में अदाणी पॉवर लिमिटेड के चीफ बिजनेस ऑफिसर शशधरा दास, प्रोजेक्ट हेड अजीत राय और जनरल मैनेजर (भूमि) धनंजय सिंह उपस्थित रहे। सरपंच ओमप्रकाश गुप्ता ने बच्चों को नियमित पढ़ाई और मोबाइल से दूरी बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।

 

फिलहाल प्रोजेक्ट उत्थान पुसौर ब्लॉक के 10 प्राथमिक और 6 पूर्व माध्यमिक स्कूलों में संचालित है। साथ ही रेल परियोजना और वॉटर पंप हाउस से जुड़े 54 ग्रामों के विद्यालयों में भी यह अभियान चल रहा है।

 

अदाणी फाउंडेशन शिक्षा के अलावा स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास, पर्यावरण संरक्षण जैसे क्षेत्रों में भी कार्यरत है, जिससे समग्र और सतत विकास को बढ़ावा मिल रहा है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


गोंदिया रक्सौल के बीच समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को बड़ी राहत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...

सुकमा में 116 पुनर्वासित युवाओं को मिला मतदान अधिकार  

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक अहम पहल की गई है। नक्सल पुनर्वास नीति के तहत समाज की मुख्यधारा में लौट रहे आत्मसमर्पित युवाओं को अब मतदान का अधिकार...

Ayushman Scheme: कार्ड के बावजूद वसूली के आरोप, निजी अस्पताल पर गंभीर सवाल

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

धान छोड़ फूलों की खेती से किसान ने बदली आय

By User 6 / April 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...

मई-जून चुनाव से पहले मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारी तेज

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर...

रायगढ़ जंगल में पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल शव

By Reporter 5 / April 8, 2026 / 0 Comments
रायगढ़ से खबर: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां जंगल में एक ही पेड़ से प्रेमी-प्रेमिका के शव लटके हुए मिले। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। घटना के...

सोना 2026 में कहाँ जा रहा है एक्सपर्ट्स ने दिया बड़ा संकेत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली: साल 2025 में रिकॉर्ड स्तर छूने के बाद सोने की कीमतों में तेजी का रुख 2026 की शुरुआत में भी जारी है। वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता, महंगाई और केंद्रीय बैंकों की नीतियों में बदलाव के बीच गोल्ड फिर से...

बच्चों के लिए सही स्कूल चुनने में किन बातों का रखें ध्यान

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आज के समय में बच्चों के लिए सही स्कूल का चयन अभिभावकों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। हर स्कूल खुद को बेहतर बताता है, लेकिन सही निर्णय वही होता है जो बच्चे की जरूरत, रुचि और...

पुरानी रंजिश में चाकूबाजी, पिकनिक के दौरान युवक पर जानलेवा हमला

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुरानी दुश्मनी के चलते चाकूबाजी की गंभीर घटना सामने आई है। पिकनिक मनाने गए एक युवक पर पांच लोगों ने मिलकर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *