Google Analytics Meta Pixel कोलकाता हत्या कांड कहीं ना बन जाए देश का दूसरा आरुषि हत्या कांड: 'मैंने नहीं की हत्या, फंसाया गया, सेमिनार हॉल में डेड बॉडी देखकर...', पॉलीग्राफ टेस्ट में साफ-साफ मुकर गया संजय रॉय - Ekhabri.com

कोलकाता हत्या कांड कहीं ना बन जाए देश का दूसरा आरुषि हत्या कांड: ‘मैंने नहीं की हत्या, फंसाया गया, सेमिनार हॉल में डेड बॉडी देखकर…’, पॉलीग्राफ टेस्ट में साफ-साफ मुकर गया संजय रॉय

कोलकाता। आरजी कर अस्पताल में हुए बलात्कार और हत्या मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी संजय रॉय ने पॉलीग्राफ टेस्ट के दौरान हैरान करने वाला बयान दिया है। जानकारी के मुताबिक, टेस्ट के दौरान संजय रॉय ने कहा कि मुझे फंसाया गया है, मैंने हत्या नहीं की। मैं तो लाश देखकर भाग गया था।

अभी तक केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई संजय के बाद कोई और गिरफ्तारी नहीं कर सकी है। आरोपी संजय को कोलकाता पुलिस ने घटना के एक दिन बाद ही गिरफ्तार कर लिया था। जांच का जिम्मा संभालने के बाद सीबीआई ने संजय से गहन पूछताछ की है। जांच एजेंसी ने 25 अगस्त को कोलकाता की प्रेसिडेंसी जेल में संजय रॉय का पॉलीग्राफ टेस्ट भी कराया है।

 

कोर्ट में स्वीकार्य नहीं पॉलीग्राफ टेस्ट रिपोर्ट

इस पॉलीग्राफ टेस्ट की रिपोर्ट एजेंसी के लिए काफी महत्वपूर्ण हो सकती है, हालांकि, पॉलीग्राफ रिपोर्ट को सबूत के तौर पर कोर्ट में स्वीकार नहीं किया जा सकता। ‘आजतक’ में छपी रिपोर्ट के अनुसार जेल में संजय रॉय के पॉलीग्राफ टेस्ट के दौरान एजेंसी ने उससे कुल 10 सवाल पूछे। टेस्ट 25 अगस्त रविवार को दोपहर करीब 2 बजे शुरू हुआ। जांच एजेंसी के जांच अधिकारी के साथ तीन पॉलीग्राफ विशेषज्ञ परीक्षण के दौरान मौजूद थे। सूत्र ने बताया कि परीक्षण की शुरुआत उसके नाम, पता, पेशे जैसे कुछ सामान्य सवालों से हुई और अपराध में उसकी संलिप्तता पर खत्म हुई।

 

मैं शव देखकर भाग गया था- संजय

सूत्रों के अनुसार, “कुछ अन्य सवालों के बीच उससे सीधे पूछा गया कि सेमिनार हॉल के अंदर हत्या करने के बाद तुमने क्या किया? और फिर उससे पूछा गया कि अपराध करने के बाद आप कहां गए थे?” सूत्र ने बताया कि परीक्षण के दौरान, संजय ने जवाब दिया, “मैंने हत्या नहीं की। मैं शव को देखने के बाद सेमिनार हॉल से भाग गया था।”

Read Also  वेदांता एल्युमीनियम बना वायर रॉड्स और रोल्ड प्रोडक्ट्स के लिए बीआईएस प्रमाणित

 

पॉलीग्राफ परीक्षण के दौरान, संजय ने बलात्कार और हत्या में अपनी संलिप्तता से पूरी तरह इनकार किया है। सूत्र के अनुसार, “संजय ने परीक्षण के दौरान दावा किया कि उसने हत्या और बलात्कार में भाग नहीं लिया। बल्कि वह सेमिनार हॉल के अंदर शव को देखने के बाद घटनास्थल से भाग गया।”

 

खुद को बताया बेकसूर

गिरफ्तार आरोपी संजय रॉय ने पॉलीग्राफ परीक्षण के दौरान ही नहीं बल्कि अपने वकील के सामने भी खुद को निर्दोष बताया। संजय की वकील कविता सरकार ने बताया, “जब मैंने उससे पूछा, तो उसने मुझसे कहा कि मैंने अपराध नहीं किया है, मुझे फंसाया गया है। सीबीआई अब तक निर्णायक सबूत पेश नहीं कर सकी है। उन्हें जांच करने दीजिए और अपराध साबित करने दीजिए।”

 

कहीं संजय को बली का बकरा तो नहीं बनाया गया

अब संजय के इस बयान के बाद फिर से सवाल उठ रहे है कि क्या सच में तो कही पीड़ित का गैंगरेप तो नहीं हुआ था। क्योंकि जिस तरह से पीड़ित की निर्मम हत्या हुई थी ये एक व्यक्ति के लिए करना बड़ा मुश्किल है। ऐसे भी पूर्व प्रिंसिपल घोष ने फ़ौरन घटना वाली जगह पर तोड़फोड़ करवा कर शायद अपना काम कर भी दिया है। अब वो कितना कामयाब हो पाया ये तो वक्त ही बताएगा। ऐसा न हो कि ये केस भी आरुषि हत्याकांड जैसा बन जाए। देश अब सीबीआई की तरफ देख रहा है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

जशपुर में जल संरक्षण की मुहिम तेज, 3800 कंटूर ट्रेंच का निर्माण पूरा

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। जशपुर जिले में वर्षा जल संरक्षण, भू-जल संवर्धन और ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जल संरक्षण के कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत...

ममता हुई कलंकित, बच्चों को लगातार प्रताड़ित करती थी मां, बच्चों की लिखित शिकायत के बाद हुई गिरफ्तारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *