Google Analytics Meta Pixel फ्लिपकार्ट -अमेजन पर बिक रहा कोरबा का ब्लैक राईस, 30 गांव कर रहे हैं खेती - Ekhabri.com

फ्लिपकार्ट -अमेजन पर बिक रहा कोरबा का ब्लैक राईस, 30 गांव कर रहे हैं खेती

कोरबा । जिले के करतला और कोरबा विकासखण्ड के करीब 30 गांव के किसान परंपरागत धान को छोड़कर काले धान की खेती कर रहे हैं। औषधीय गुणों के कारण किसानों की यह उपज हाथों-हाथ बिक रही है। पश्चिम बंगाल से लेकर तमिलनाडु और केरल तक की बड़ी ट्रेडिंग कंपनियां इस राईस के लिए किसानों से संपर्क कर रही हैं। लोकल मार्केट में भले ही इस चांवल की कीमत 150 से 200 रुपए किलो हो परंतु कई ट्रेडिंग कंपनियों के माध्यम से अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसे अंतर्राष्ट्रीय ऑनलाइन मार्केट प्लेटफॉर्म पर यह साढ़े चार सौ से साढ़े पांच सौ रुपए किलो बिक रहा है। दो साल पहले सिर्फ करतला विकासखण्ड में नौ गांवों में किसानों ने 22 एकड़ में ब्लैक राईस की खेती शुरू की थी। ब्लैक राईस से फायदे को देखते हुए जिले के दो विकासखण्डों कोरबा और करतला के लगभग 30 गांवों में अब सवा दो सौ एकड़ रकबे में ब्लैक राईस की फसल लगी है। इस बार रबी मौसम में किसानों की 100 एकड़ में रेड राईस लगाने की भी योजना है। इस साल चालू खरीफ मौसम में करतला में 170 एकड़ में और कोरबा में 55 एकड़ रकबे में काले धान की खेती की जा रही है। पिछले वर्ष खरीफ और रबी मौसम को मिलाकर कुल 166 एकड़ में ब्लैक राईस और सात एकड़ में रेड राईस की खेती की गई थी जिससे लगभग डेढ़ हजार क्विंटल ब्लैक राईस और 70 क्विंटल रेड राईस का उत्पादन हुआ था। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के किसानों को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने और खेती को लाभ का व्यवसाय बनाने के लिए कई सरकारी योजनाएं शुरू की हैं। धान की परंपरागत खेती के स्थान पर अन्य लाभकारी फसलों की खेती भी उनमें से एक है। कोरबा के करतला विकासखण्ड में परंपरागत धान की खेती की जगह ज्यादा दामों पर बिकने वाले ब्लैक राईस की खेती दो साल से की जा रही है। शुरूआत में किसानों ने लगभग 22 एकड़ रकबे में ब्लैक राईस लगाया था और उससे लगभग ढाई सौ क्विंटल उत्पादन मिला था। किसानों का यह उत्पाद हाथों-हाथ बिक गया था। राज्य सरकार के साथ-साथ इस फायदेमंद खेती के लिए किसानों को प्रोत्साहन और मदद नाबार्ड से भी मिली है, साथ ही समाज सेवी संस्था बुखरी गांव विकास शिक्षण समिति भी किसानों को इसके लिए जरूरी प्रशिक्षण और मार्केटिंग के लिए मदद कर रही है। ब्लैक और रेड राईस के खेती के प्रति क्षेत्र के किसान काफी उत्साहित हैं। इस बार सवा 200 एकड़ में लगी फसल से लगभग दो हजार क्विंटल ब्लैक राईस का उत्पादन होने की संभावना है। किसानों की इस उपज की प्रोसेसिंग के लिए शासन द्वारा आर्थिक सहायता उपलब्ध कराकर नवापारा में मिनी प्रोसेसिंग यूनिट भी लगाई गई है। इसके लिए किसानों की सहकारी समिति भी बनाई गई है। समिति के अध्यक्ष सूर्यकांत सोलखे ने बताया कि परंपरागत धान की खेती को छोड़कर फायदा देने वाली ब्लैक राईस की खेती के लिए किसानों को श्री पद्धति सहित खेती के उन्नत तरीकों की ट्रेनिंग दी गई है। उपज की प्रोसेसिंग, पैकेजिंग और मार्केटिंग के लिए नाबार्ड द्वारा सहयोग किया जा रहा है। किसान अपनी ब्लैक राईस की उपज को देश-विदेश की बड़ी एक्पोर्ट कंपनियों को बेच रहे हैं। कोलकाता की कंपनियों के साथ दक्षिण भारत की कई बड़ी कंपनियां इसके लिए संपर्क में है। किसानों को इस ब्लैक राईस से प्रतिकिलो 100 रूपए से अधिक का फायदा मिल रहा है।
औषधीय गुण होने के कारण विदेशों में भी भी मांग
औषधीय गुण होने के कारण विदेशों में भी ब्लैक राईस की खासी मांग है। दुबई, इंडोनेशिया सहित ऑस्ट्रेलिया और यूरोप के देशों में भी इसकी मांग तेजी से बढ़ रही है। डायबटीज, हृदय रोगी सहित मोटापा और पेट संबंधी बीमारियों से ग्रसित लोगों को डॉक्टर इस चांवल को खाने की सलाह दे रहे हैं। एंटी ऑक्सीडेंट तत्वों की अधिकता, भरपूर फाइबर और कोलेस्ट्रॉल स्तर को नियंत्रित रखने के साथ-साथ कोरोना के बाद रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में भी यह चांवल फायदेमंद है। इससे बिस्किट भी बनाई जा सकती है। सभी तरह से स्वास्थ्यवर्धक और लाभकारी होने के कारण इस चांवल की महानगरों में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी मांग तेजी से बढ़ रही है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में 27-28 मार्च को प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन

By User 6 / February 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...

पीईटी 2026: 14 मई को परीक्षा, 27 मार्च तक आवेदन का मौका

By User 6 / March 3, 2026 / 0 Comments
CG PET 2026: परीक्षा की तारीख और आवेदन प्रक्रिया CG PET 2026 के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 14 मई को लिखित परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते...

9 साल की छात्रा की हार्ट अटैक से मौत, स्कूल में खेलते समय गिरी

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...

T20 World Cup: जीत के बाद भी सेमीफाइलन से बाहर हुआ पाकिस्तान, टूर्नामेंट से पहले नकवी ने की थी नौटंकी, अब मिला सबक

By User 6 / March 1, 2026 / 0 Comments
T20 World Cup: ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अब पाकिस्तान के लिए समाप्त हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की लेकिन इस जीत के...

बिकिनी पहनी दो महिलाओं के बीच लेटे दिखे स्टीफन हॉकिंग

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
कुख्यात वित्त कारोबारी Jeffrey Epstein से जुड़े दस्तावेजों के नए बैच के सार्वजनिक होने के बाद अमेरिका समेत कई देशों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इन्हीं दस्तावेजों में सामने आई एक तस्वीर ने नया विवाद खड़ा कर दिया है,...

5000 शिक्षक भर्ती से युवाओं को रोजगार का मौका

By User 6 / February 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और उनके भविष्य को मजबूत बनाने...

70 के मौलाना और 26 की दुल्हन; गोद में यूं लेटकर कराया ‘रोमांटिक’ फोटोशूट

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
सोशल मीडिया की दुनिया में कब क्या वायरल हो जाए, कहना मुश्किल है। इन दिनों पाकिस्तान के रावलपिंडी से सामने आया एक अनोखा ब्राइडल फोटोशूट इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है। 70 वर्षीय मौलाना और उनकी 26 साल...

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर लटक रही गिरफ्तारी की तलवार

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
प्रयागराज में दर्ज यौन उत्पीड़न मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ जांच तेज हो गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नाबालिग पीड़ितों की मेडिकल जांच रिपोर्ट तैयार हो चुकी है और इसे बंद लिफाफे में जांच अधिकारी को सौंप...

25.28 लाख किसानों को 10,324 करोड़ की सौगात, शून्य ब्याज कर्ज का ऐलान

By User 6 / March 2, 2026 / 0 Comments
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...

MP News: दुबई-शारजाह एयरपोर्ट पर 100 से अधिक यात्री फंसे, जीतू पटवारी ने केंद्र से लगाई गुहार

By User 6 / March 1, 2026 / 0 Comments
MP News: इजरायल और ईरान के बीच जारी तनाव का असर अब भारतीय यात्रियों पर भी पड़ता दिख रहा है। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Jitu Patwari ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर दावा किया है...