Google Analytics Meta Pixel कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान- 26447 पात्र हितग्राहियों को लगा टीका - Ekhabri.com

कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान- 26447 पात्र हितग्राहियों को लगा टीका

 

रायपुर। सूरजपुर जिले में कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान में सभी ब्लाकों एवं दूरस्थ क्षेत्र स्थित गांव एवं नगरीय क्षेत्र में पात्र हितग्राहियों को कोरोना संक्रमण से बचने एवं रोकथाम के लिए वैक्सीनेशन टीम द्वारा वैक्सीन का पहला एवं दूसरा डोज तथा प्रिकोशन बूस्टर डोज खेती किसानी समय एवं बारिश के मौसम में किसानों के खेतों में होने के कारण वैक्सीनेशन दल खेतों, पेड़ के छांव में एवं डोर टू डोर पहुंचकर वैक्सीनेशन की जानकारी देकर पात्र लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। दो दिन चले महाभियान में 26447 पात्र हितग्राहियों ने वैक्सीन लगाया। गौरतलब है कि जिला प्रशासन के पहल से वैश्वीक महामारी कोविड-19 से बचाव हेतु सूरजपुर जिले में टीकाकरण का महाअभियान 6 से 7 जुलाई तक चलाया गया।
यह महाअभियान जिले के समस्त ग्राम पंचायत, शहरी क्षेत्रों एवं स्कूलों में आयोजित किया गया। कोविड टीकाकरण के नोडल अधिकारी डॉ. अजय मरकाम ने बताया कि कलेक्टर इफ्फत आरा के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ लीना कोसम, सीएमएचओ डॉ. आर एस सिंह के मार्गदर्शन में शत प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य हासिल करने यह महाअभियान चलाया गया एवं जिला प्रशासन द्वारा पात्र हितग्राहियों को वैक्सीनेशन के लिए जिला नोडल अधिकारी, ब्लॉक नोडल अधिकारी व क्लस्टर समन्वयक नियुक्त किए गए थे। महाअभियान में स्वास्थ्य अमला, आंगनबाड़ी कार्यकतार्ओं, प्रतिनिधियों, सभी विभाग के अधिकारी कर्मचारियों, नागरिक गणों का, मीडिया साथियों का सहयोग रहा। जिससे पात्र हितग्राही अपने व्यस्ततम कार्यक्रम खेती किसानी के समय में भी कोरोना वैक्सीन लगाया। उन्होंने सभी का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया है। उन्होंने बताया कि शेष बचे हितग्राहियों को संक्रमण से बचने के लिए कोविड-19 निर्धारित टीकाकरण केंद्र एवं स्वास्थ्य केंद्रों में वैक्सीनेशन का कार्य निरंतर जारी रहेगा

 

दो दिनों तक चलाया गया महा अभियान

कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान के तहत 6 से 7 जुलाई तक पूरे जिले में दो दिनों तक पात्र हितग्राहियों को कोविड वैक्सीन लगाने का अभियान चलाया गया। जिसमें रामानुजनगर ब्लॉक के पहला डोज 471 दूसरा डोज 2311 प्रिकॉशन डोज 1417 कुल 4199, प्रतापपुर ब्लॉक में पहला डोज 244 दूसरा डोज 2564 प्रिकॉशन डोज 2151 कुल 4959, प्रेमनगर ब्लॉक में पहला डोज 100 दूसरा डोज 2005 प्रिकॉशन डोज 723 कुल 2828, ओडगी ब्लॉक में पहला डोज 290 दूसरा डोज 2625 प्रिकॉशन डोज 626 कुल 3541, सूरजपुर ब्लॉक में पहला डोज 505 दूसरा डोज 4905 प्रिकॉशन डोज 842 कुल 6252, भैयाथान ब्लॉक में पहला डोज 451 दूसरा डोज 2040 प्रिकॉशन डोज 2177 कुल 4668 इस तरह कुल दो दिन चले महा अभियान में पहला डोज 2061, दूसरा डोज 16450, प्रिकॉशन डोज 7936 अर्थात कुल 26447 पात्र हितग्राहियों को कोविड वैक्सीन लगाया गया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


उदयपुर में रश्मिका-विजय की ग्रैंड वेडिंग, सिर्फ 230 खास गेस्ट होंगे शामिल

By Reporter 1 / February 23, 2026 / 0 Comments
साउथ सिनेमा की लोकप्रिय जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जल्द ही विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। लंबे समय से उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं हो रही थीं, और अब शादी की खबर ने प्रशंसकों में उत्साह बढ़ा...

सुपर-8 में भारत की अग्निपरीक्षा, जानें किन टीमों से कब होगी भिड़ंत

By Reporter 1 / February 19, 2026 / 0 Comments
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अब अपने सबसे निर्णायक और दिलचस्प दौर यानी सुपर-8 में पहुंच चुका है। ग्रुप-1 की तस्वीर पूरी तरह से साफ हो गई है, जिसमें मेजबान भारत के साथ-साथ दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और...

Raipur में टला बड़ा हादसा, पेट्रोल भराने आए ग्राहक की बाइक में शख्स ने लगाई आग, डराने वाला है CCTV फुटेज!

By User 6 / February 20, 2026 / 0 Comments
Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. यहां एक ग्राहक अपनी बाइक में पेट्रोल भराने के लिए पेट्रोल पंप पहुंचा था. इस दौरान वहां मौजूद एक शख्स ने उसकी गाड़ी के पेट्रोल टैंक पर...

दिल्ली में इंडिया AI समिट में रायपुर के भाई-बहन अव्वल

By User 6 / February 19, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया AI इंपैक्ट बिल्डथन समिट में रायपुर निवासी अनुराग मानिक और आस्था मानिक ने प्रथम स्थान हासिल कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। देशभर से आए हजारों प्रतिभागियों के बीच इस सिबलिंग...

रायपुर–महासमुंद रोड पर डिवाइडर व रेलिंग तोड़कर पलटी कार, दो भाइयों समेत 3 की मौत

By Rakesh Soni / February 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे रायपुर–महासमुंद मुख्य मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।...

कृषि मंडी अधिकारी पर यौन उत्पीड़न का आरोप, भेजा जेल

By Rakesh Soni / February 20, 2026 / 0 Comments
कोरबा। महिला से यौन उत्पीड़न के एक मामले में कटघोरा में पदस्थ रहे पूर्व कृषि मंडी अधिकारी राहुल साहू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस टीम ने रायगढ़ जिले के घरघोड़ा से आरोपी को गिरफ्तार...

MP News: ग्वालियर से रवाना की गई भगवान राम की 51 फीट प्रतिमा, रायपुर के चंद्रखुरी में स्थापित होगी

By User 6 / February 20, 2026 / 0 Comments
MP News: भगवान श्री राम के ननिहाल पक्ष रायपुर के चंद्रखुरी में लगने वाली भगवान श्री राम की 51 फीट की मूर्ति रायपुर के लिए रवाना हो गई है. ग्वालियर के विश्व प्रसिद्ध टिड मिंट पत्थर से भगवान श्री राम...

सिविल जज परीक्षा का रिजल्ट जारी, अंजुम आरा ने किया टॉप, शिवांगी दूसरे नंबर पर

By Reporter 1 / February 22, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग ने विधि एवं विधायी कार्य विभाग के तहत सिविल जज परीक्षा के कुल 57 पदों पर भर्ती के लिए अंतिम चयन सूची जारी कर दी है। मेरिट सूची में अंजुम आरा ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि...

पिटाई से मौत नहीं होने पर पेट्रोल डालकर युवक को जिंदा जलाया

By Rakesh Soni / February 18, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। जिले खरसिया चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मौहापाली में एक युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। अधजले हालत में खेत युवक मिलने व मौत के सभी सभी पहलुओं में पुलिस सूक्ष्मता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *