Ladli Behna Yojana : मध्य प्रदेश सरकार की एक महत्वाकांक्षी सामाजिक योजना है, जिसके तहत राज्य की महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता दी जाती है। अब तक 29 किस्तें जारी की जा चुकी हैं, और नवंबर महीने में 30वीं किस्त महिलाओं के खातों में भेजी जाएगी। इस योजना के जरिए अब तक 1.26 करोड़ महिलाएं लाभान्वित हो चुकी हैं। प्रत्येक हितग्राही महिला के खाते में हर महीने 1250 रुपये की राशि ट्रांसफर की जाती थी, जबकि नवंबर में यह बढ़कर 1500 रुपये हो सकती है।
कौन ले सकता है लाडली बहना योजना का लाभ?
मध्य प्रदेश सरकार ने इस योजना के लिए कुछ पात्रता शर्तें तय की हैं। इसके अनुसार महिला लाभार्थी राज्य की स्थायी निवासी और विवाहित होनी चाहिए। योजना का लाभ 21 से 60 वर्ष की आयु वर्ग की महिलाओं को मिलता है। विधवा, तलाकशुदा और परित्यक्त महिलाएं भी इस योजना के अंतर्गत आती हैं। साथ ही, लाभार्थी महिला की वार्षिक पारिवारिक आय 2.50 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
कैसे करें आवेदन?
लाडली बहना योजना में आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। इच्छुक महिलाएं https://cmladlibahna.mp.gov.in/ पोर्टल या मोबाइल ऐप के माध्यम से आवेदन कर सकती हैं। आवेदन फॉर्म कैंप, ग्राम पंचायत, वार्ड कार्यालय या आंगनवाड़ी केंद्रों पर भी भरे जा सकते हैं। फॉर्म जमा करने के बाद कैंप प्रभारी जानकारी ऑनलाइन अपलोड करते हैं और आवेदिका को रसीद प्रदान की जाती है। यह रसीद SMS या व्हाट्सएप के माध्यम से भी भेजी जाती है। पूरी प्रक्रिया निशुल्क है और इसमें आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहयोग करती हैं। लाडली बहना योजना की 30वीं किस्त नवंबर के दूसरे सप्ताह में जारी होने की संभावना है। लाभार्थी अपने भुगतान की स्थिति योजना की वेबसाइट पर जाकर आसानी से देख सकते हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 4, 2026 /
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...
By User 6 /
September 30, 2026 /
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...
By User 6 /
October 1, 2026 /
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...
By User 6 /
October 1, 2026 /
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...
By User 6 /
September 30, 2026 /
जम्मू-कश्मीर। बडगाम जिले में सुरक्षा बलों को आतंकवाद विरोधी अभियान में बड़ी कामयाबी मिलने की खबर है। पलमैदान इलाके में चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान हुई मुठभेड़ में पाकिस्तानी लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी मोहम्मद आसिफ उर्फ हाशिम मूसा को भारतीय...
By User 6 /
October 2, 2026 /
रायपुर, 2 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में दोनों महान नेताओं के चित्र...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर में संपत्तियों के प्रबंधन को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) बड़ी तकनीकी पहल करने जा रहा है। RDA के संपूर्ण अधिकार क्षेत्र में GIS आधारित एसेट मैपिंग, हाईटेक ड्रोन सर्वे, पुराने अभिलेखों का...
By User 6 /
October 2, 2026 /
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होने वाले 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत का समापन अब करीब आ चुका है। इस साल 3 अक्टूबर 2026 को महालक्ष्मी व्रत का अंतिम दिन है और इसी दिन व्रत का...