Google Analytics Meta Pixel मध्य प्रदेश में लाड़ली बहना और गारंटी पर जीत के दावे - Ekhabri.com

मध्य प्रदेश में लाड़ली बहना और गारंटी पर जीत के दावे

मध्य प्रदेश में भाजपा को अपनी लाड़ली बहना योजना को लेकर अपने पक्ष मतदान होने का विश्वास है तो कांग्रेस को अपनी गारंटी के बूते सरकार बनाने लायक विधायक जीतने का भरोसा है। विधानसभा चुनाव के लिए सभी 230 सीटों पर मतदान के बाद 2533 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो चुकी है। अब भाजपा और कांग्रेस नेता मतदान आंकड़े लेकर जीत-हार का मंथन करने में जुटे हुए हैं। एक-एक सीट का आकलन किया जा रहा है। भाजपा और कांग्रेस के नेता भले ही अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं, लेकिन दोनों में मुकाबला कड़ा दिख रहा है।

 

 

 

प्रदेश में महिलाओं ने बड़ी संख्या में वोट किया। इसे दोनों ही राजनीतिक दल अपने-अपने पक्ष में मान रहे हैं। शिवराज सरकार 1 करोड़ 31 लाख लाड़ली बहनों को 1250 रुपये प्रतिमाह आर्थिक सहायता दे रही है। भाजपा इसी आधार पर बढ़े मतदान को लेर अपनी जीत का दावा कर रही है। पार्टी को लाड़ली बहना योजना से लाभ मिलने की उम्मीद है। भाजपा दावा कर रही है कि एक बार फिर उसकी सरकार बनने जा रही है।

 

 

 

कांग्रेस ने नारी सम्मान योजना के तहत महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह देने का वादा किया है। इसके अलावा पार्टी को नारी सम्मान, 500 रुपये में गैस सिलिंडर सहित कई वादों से उम्मीद दिख रही है। कांग्रेस अपने वचन पत्र के वादों से प्रदेश में बदलाव होने का दावा कर रही है। कांग्रेस का कहना है कि प्रदेश में परिवर्तन की लहर चल रही है।

 

 

Read Also  गोठान को लेकर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

 

मध्य प्रदेश में इस बार चुनाव में न तो सत्ता विरोधी लहर दिख रही है और न विपक्ष के पक्ष में हवा चल रही है। इसके बावजूद ज्यादा मतदान के कारण राजनीतिक पार्टियां अपने-अपने मायने निकाल रहे हैं। भाजपा और कांग्रेस के बीच पिछले 2018 में भी मुकाबला कड़ा था। प्रदेश की 230 सीटों में कांग्रेस को 114 तो भाजपा को 109 सीट मिली थी। कांग्रेस को 40.89 प्रतिशत और भाजपा को 41.02 प्रतिशत वोट मिले थे। दोनों का वोट शेयर भी करीब-करीब समान था।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कृष्ण प्रकटोत्सव पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

By Reporter 5 / September 6, 2026 / 0 Comments
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित   दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...

जन्माष्टमी पर कृष्णमय हुआ रायपुर, मुख्यमंत्री साय ने किया शंख अभिषेक

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...

नेकी की दीवार बनी गंदगी का अड्डा, शिकायत मिलते ही निगम ने चलाया सफाई अभियान

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 8 स्वास्थ्य विभाग ने जनशिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 20 क्षेत्र में कोटा मार्ग स्थित नेकी की दीवार साइट की विशेष सफाई कराई। मौके पर जमा पुराने और अनुपयोगी...

स्किन की करें ऐसे देख भाल, चमकने लगेगी आपकी त्वचा

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मौसम बदलने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा डल और ऑयली दिखने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ग्लोइंग और साफ त्वचा पाने के लिए महंगे...

बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली किसान की किस्मत, कमाए 4.25 लाख  

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

छत्तीसगढ़ की राजधानी में फिर से लौटा कोरोना, 20 दिन में चार मरीज

By User 6 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर से कोरोना ने दस्तक दी है। 20 दिनों के भीतर शहर में कुल चार कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। बढ़ती संख्या से राज्य में हड़कंप मच गया है। राहत...

हरतालिका तीज व्रत 2026: 14 या 15 सितंबर, कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज, जानें क्या कहता है पंचाग

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...

41 गांवों में पहुंची नेत्र सेवा, चार हजार ग्रामीणों की हुई जांच

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। अदाणी पावर लिमिटेड, छोटे भंडार की सामाजिक विकास इकाई अदाणी फाउंडेशन की ओर से संचालित विज़न केयर कार्यक्रम के तहत रायगढ़ जिले के प्लांट परिधीय क्षेत्र और रेलवे कॉरिडोर से जुड़े 41 गांवों में निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा...

रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *