रायपुर, 14 नवम्बर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर के मेडिकल कॉलेज सभागार में राज्यसभा के पूर्व सांसद और प्रख्यात समाजसेवी स्व. श्रीगोपाल व्यास की श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि स्व. श्रीगोपाल व्यास सादगी और सिद्धांतों के प्रतीक थे। उनका निधन छत्तीसगढ़ के लिए अपूरणीय क्षति है। मुख्यमंत्री ने स्व. व्यास के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री साय ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अंतिम बार वे केन्द्रीय मंत्री जेपी नड्डा के साथ उनके निवास पर गए थे, जहां 90 वर्ष की आयु में भी स्व. व्यास ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने बताया कि बचपन से वे श्रीगोपाल व्यास के बारे में सुनते आए थे। व्यास कुनकुरी के पंडित देवकी महाराज के साथ मीसाबंदी रहे थे। जब साय सांसद बने, तब उन्हें व्यास से मिलने का अवसर मिला। उनकी सादगी और सिद्धांतवादिता का अनुभव प्रत्यक्ष रूप में हुआ।
मुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्रीय मंत्री रहते हुए भी व्यास का मार्गदर्शन मिलता रहा। वे पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय सिद्धांत में विश्वास रखते थे। एक बार दिल्ली के व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ के स्टॉल के उद्घाटन के समय व्यास ने फीता काटने से मना किया था, क्योंकि उनका मानना था कि वे जोड़ने वाले लोग हैं, काटने वाले नहीं।
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि व्यास का जीवन देखकर नहीं लगता था कि वे गृहस्थ जीवन जी रहे थे। वे संत की तरह जीवन जीते थे। राज्यसभा सदस्य रहते हुए भी उनका जीवन सादगीपूर्ण रहा। वे हर कार्यकर्ता की चिंता करते और कभी किसी से सहायता नहीं लेते थे। उनके जीवन से देशसेवा और कर्तव्य के प्रति समर्पण की सीख मिलती है।
श्रद्धांजलि सभा में उपमुख्यमंत्री अरुण साव, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, वनमंत्री केदार कश्यप, स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, सांसद तोखन साहू, पूर्व राज्यपाल रमेश बैस, विधायक अजय चन्द्राकर, अनुज शर्मा, गुरू खुशवंत साहेब, संपत अग्रवाल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 27, 2026 /
रायपुर, 27 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में एक और मानवीय पहल सामने आई है। राज्य सरकार द्वारा विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए चलाए...
By Reporter 5 /
July 26, 2026 /
रायपुर। ट्रेन यात्रा के दौरान सफाई व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। 25 जुलाई को रायपुर से सिकंदराबाद जा रहे एक यात्री ने ट्रेन के कोच में कॉकरोच मिलने की शिकायत करते हुए रेलवे प्रशासन को...
By User 6 /
July 26, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...
By User 6 /
July 27, 2026 /
रायपुर। राज्य सरकार ने भारतीय वन सेवा (आइएफएस) के एक साथ सात वरिष्ठ अधिकारियों के तबादला होने की खबर सामने आई है. इसके लिए आदेश जारी किए हैं. इस फेरबदल में एपीसीसीएफ संजीता गुप्ता को छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी...
By User 6 /
July 26, 2026 /
रायपुर। हिंदू धर्म में हर दिन किसी ना किसी देवता को समर्पित है. रविवार का दिन सूर्य देवता को समर्पित है.कभी कभी ऐसा होता है कि बनते बनते काम रुक जाता है. ऐसे में सूर्यदेव की पूजा बेहद शुभ हो...
By User 6 /
July 27, 2026 /
जशपुर। जशपुर जिले के घटना कोतबा चैकी क्षेत्र के बैगाबहार से बेहद गंभीर खबर सामने आई है जिसमें आरोपी ने पहले बिछड़े को मारा और फिर उसके बाद उसके टुकड़े कर बेचने की कोशिश में थे. पुलिस को मिली मुखबिर...
By User 6 /
July 27, 2026 /
रायपुर, 27 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार वनमंडल द्वारा वन्यजीव संरक्षण और जनजागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सोनबरसा वन विहार में “सांपों के साथ सह-अस्तित्व : स्नेक रेस्क्यू एंड अवेयरनेस वर्कशॉप-2026”का सफल आयोजन किया गया। इस पहल का मुख्य...
By User 6 /
July 27, 2026 /
रायपुर, 27 जुलाई 2026।पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर एक गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने कारगिल के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए...
By User 6 /
July 28, 2026 /
रायपुर, 27 जुलाई 2026।कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में महिलाओं की 53 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में छत्तीसगढ़ की प्रतिभाशाली खिलाड़ी ज्ञानेश्वरी यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे प्रदेश में हर्ष का माहौल...
By User 6 /
July 28, 2026 /
नई दिल्ली. जापान में मंगलवार को 7.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए. जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) के अनुसार, कुमामोटो प्रांत में रिक्टर स्केल पर 7.1 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया. अनुमान है कि यह अब...